bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 John 5
1 John 5
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 4
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
1
जो कोई विश्वास करता है कि येशु ही मसीह हैं, वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और जो कोई जन्मदाता से प्रेम करता है, वह उसकी संतान से भी प्रेम करता है।
2
इसलिए यदि हम परमेश्वर से प्रेम करते हैं और उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं, तो हम सचमुच परमेश्वर की संतान से प्रेम करते हैं।
3
क्योंकि परमेश्वर का प्रेम यह है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें। उसकी आज्ञाएँ भारी नहीं हैं,
4
क्योंकि जो परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर विजय प्राप्त करता है। वह विजय, जो संसार को परास्त करती है, हमारा विश्वास ही है।
5
संसार का विजेता कौन है? केवल वही जो यह विश्वास करता है कि येशु परमेश्वर के पुत्र हैं।
6
वह येशु मसीह ही हैं जिनका आगमन जल और रक्त द्वारा हुआ-न केवल जल में, बल्कि जल और रक्त में। आत्मा इसके विषय में साक्षी देता है, क्योंकि आत्मा सत्य है।
7
इस प्रकार ये तीन साक्षी देते हैं −
8
आत्मा, जल और रक्त और तीनों एक ही बात कहते हैं।
9
हम मनुष्यों की साक्षी स्वीकार करते हैं, किन्तु परमेश्वर की साक्षी निश्चय ही कहीं अधिक प्रामाणिक है। उसकी साक्षी यह है कि परमेश्वर ने अपने पुत्र के विषय में साक्षी दी है।
10
जो परमेश्वर के पुत्र में विश्वास करता है, उसके हृदय में परमेश्वर की यह साक्षी विद्यमान है। जो परमेश्वर में विश्वास नहीं करता, वह उसे झूठा समझता है; क्योंकि वह पुत्र के विषय में परमेश्वर की साक्षी स्वीकार नहीं करता।
11
और वह साक्षी यह है-परमेश्वर ने हमें शाश्वत जीवन प्रदान किया है और यह जीवन उसके पुत्र में है।
12
जिसे पुत्र प्राप्त है, उसे वह जीवन प्राप्त है और जिसे परमेश्वर का पुत्र प्राप्त नहीं है, उसे वह जीवन प्राप्त नहीं।
13
तुम सब परमेश्वर के पुत्र के नाम में विश्वास करते हो। मैं तुम्हें यह पत्र लिख रहा हूँ जिससे तुम यह जानो कि तुम्हें शाश्वत जीवन प्राप्त है।
14
हमें परमेश्वर पर यह पूर्ण भरोसा है कि यदि हम उसकी इच्छानुसार उस से कुछ भी माँगते हैं, तो वह हमारी सुनता है।
15
यदि हम यह जानते हैं कि हम जो भी माँगें, वह हमारी सुनता है, तो हम यह भी जानते हैं कि हमने जो कुछ परमेश्वर से माँगा है वह हमें मिल गया है।
16
यदि कोई अपने भाई अथवा बहिन को ऐसा पाप करते देखता है जो प्राणघातक न हो, तो वह उसके लिए प्रार्थना करे और परमेश्वर उसका जीवन सुरक्षित रखेगा। यह उन लोगों पर लागू है जिनका पाप प्राणघातक नहीं है; क्योंकि एक पाप ऐसा भी होता है जो प्राणघातक है। उसके विषय में मैं नहीं कहता कि प्रार्थना करनी चाहिए।
17
सब अधर्म पाप है, किन्तु ऐसा पाप भी है जो प्राणघातक नहीं है।
18
हम जानते हैं कि जो परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह पाप नहीं करता। परमेश्वर का पुत्र उसकी रक्षा करता है और दुष्ट शैतान उसे स्पर्श तक नहीं करने पाता।
19
हम जानते हैं कि हम परमेश्वर के हैं, जब कि समस्त संसार उस दुष्ट के वश में है।
20
हम जानते हैं कि परमेश्वर-पुत्र आया है और उसने हमें सच्चे परमेश्वर को पहचानने की समझ दी है। हम सच्चे परमेश्वर में निवास करते हैं; क्योंकि हम उसके पुत्र येशु मसीह में निवास करते हैं। यही सच्चा परमेश्वर और शाश्वत जीवन है।
21
बच्चो! प्रतिमूर्तियों से अपने को बचाए रखो।
← Chapter 4
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
All chapters:
1
2
3
4
5