bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 Kings 16
1 Kings 16
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 15
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 17 →
1
तब हनानी के पुत्र येहू ने बाशा के विरुद्ध प्रभु का यह वचन सुना:
2
‘बाशा, मैंने तुझे धूल से उठाकर आकाश तक उन्नत किया। मैंने तुझे अपने निज लोग इस्राएलियों का अगुआ बनाया, फिर भी तू यारोबआम के मार्ग पर चला। तूने मेरे निज लोग इस्राएलियों से पाप कराया, और इस प्रकार उनके पाप के द्वारा मुझे चिढ़ाया।
3
अत: देख, बाशा! मैं तुझे और तेरे परिवार को जड़ से उखाड़ दूंगा। जैसा व्यवहार मैंने यारोबआम बेन-नबाट के परिवार के साथ किया था, वैसा ही तेरे परिवार के साथ करूंगा।
4
तेरे पक्ष का व्यक्ति जो नगर में मारा जाएगा, उसका शव कुत्ते खाएंगे; और जो युद्ध-भूमि में मारा जाएगा, उसका शव आकाश के पक्षी खाएंगे।’
5
बाशा के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का तथा उसके वीरतापूर्ण कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।
6
बाशा अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह तिर्साह नगर में गाड़ा गया। उसके स्थान पर उसका पुत्र एलाह राज्य करने लगा।
7
इसके अतिरिक्त प्रभु का वचन नबी येहू बेन-हनानी को बाशा और उसके परिवार के विरुद्ध प्राप्त हुआ था। उसके दो कारण थे: पहला, बाशा ने प्रभु की दृष्टि में दुष्कर्म किए थे। उसने अपने इन कार्यों से प्रभु को चिढ़ाया था। वह यारोबआम के परिवार के सदृश बन गया था। दूसरा, उसने यारोबआम के परिवार को नष्ट किया था।
8
यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्यकाल के छब्बीसवें वर्ष में एलाह बेन-बाशा, तिर्साह नगर में, इस्राएल प्रदेश पर राज्य करने लगा। उसने दो वर्ष तक राज्य किया।
9
जिम्री उसका एक उच्चाधिकारी था। वह आधी रथ-सेना का सेनापति था। उसने एलाह के विरुद्ध षड्यन्त्र रचा। एलाह का गृह-प्रबन्धक अर्सा नामक एक व्यक्ति था। एक दिन एलाह ने तिर्साह नगर में अर्सा के घर में शराब पी। वह बेसुध हो गया।
10
तब जिम्री आया। उसने एलाह पर प्रहार किया, और उसकी हत्या कर दी। यह घटना यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्य-काल के सत्ताईसवें वर्ष में घटी। जिम्री एलाह के स्थान पर राज्य करने लगा।
11
जब जिम्री राज्य करने लगा और जब वह सिंहासन पर बैठा, तब उसने बाशा के वंश को नष्ट कर दिया। उसने उसके निकट सम्बन्धियों और मित्र-परिवार के किसी भी पुरुष अथवा पुत्र को जीवित नहीं छोड़ा।
12
जिम्री ने बाशा के वंश को मिटा डाला, जैसा प्रभु ने बाशा के विरुद्ध नबी येहू के माध्यम से कहा था।
13
बाशा और उसके पुत्र एलाह के पाप के कारण उनका यह सर्वनाश हुआ। न केवल उन्होंने स्वयं पाप किया था, वरन् इस्राएल प्रदेश की जनता से भी पाप कराया था और निष्प्राण मूर्तियों की पूजा कर इस्राएली राष्ट्र के प्रभु परमेश्वर को चिढ़ाया था।
14
एलाह के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।
15
यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्य-काल के सत्ताईसवें वर्ष में जिम्री ने तिर्साह नगर में सात दिन तक राज्य किया। उस समय इस्राएल प्रदेश की सेना पलिश्ती नगर गिब्बतोन को घेरे हुई थी।
16
इस्राएली सैनिकों ने यह सुना, ‘जिम्री ने षड्यन्त्र रच कर राजा की हत्या कर दी।’ अत: इस्राएल प्रदेश के सैनिकों ने उसी दिन पड़ाव में सेनापति ओम्री को इस्राएल प्रदेश का राजा घोषित कर दिया।
17
ओम्री और उसके साथ समस्त इस्राएल प्रदेश के सैनिकों ने गिब्बतोन नगर से प्रस्थान किया। उन्होंने तिर्साह नगर को घेर लिया।
18
जब जिम्री को पता चला कि नगर पर शत्रुओं का अधिकार हो गया है, तब वह राजमहल की गढ़ी में आया। उसने राजमहल में आग लगा दी और यों आग में जल कर आत्महत्या कर ली।
19
यह सर्वनाश उसके पाप के कारण हुआ। उसने प्रभु की दृष्टि में दुष्कर्म किए थे। वह यारोबआम के मार्ग पर चला। उसने स्वयं पाप किया, और इस्राएली जनता से भी पाप कराया।
20
जिम्री के शेष कार्यों का विवरण, उसके द्वारा रचे गए षड्यन्त्र का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।
21
तब इस्राएल प्रदेश की जनता दो दलों में विभक्त हो गई। एक दल ने तिबनी बेन-गीनत का अनुसरण किया। यह दल तिबनी को राजा बनाना चाहता था। दूसरे दल ने ओम्री का अनुसरण किया।
22
किन्तु ओम्री के अनुगामी तिबनी के अनुगामियों पर प्रबल हो गए। तिबनी को अपने प्राण से हाथ धोना पड़ा। ओम्री राजा बन गया।
23
यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्य-काल के इक्कीसवें वर्ष में ओम्री ने इस्राएलियों पर राज्य करना आरम्भ किया। उसने कुल बारह वर्ष तक राज्य किया। इनमें से छ: वर्ष उसने तिर्साह नगर में राज्य किया।
24
उसने सत्तर किलो चांदी देकर शेमर से सामरी पहाड़ी को खरीदा और पहाड़ी पर किलाबन्दी की। वहाँ उसने एक नगर बसाया, और उस नगर का नाम सामरी पहाड़ी के मालिक शेमर के नाम पर ‘सामरी’ रखा।
25
जो कार्य प्रभु की दृष्टि में बुरा था, ओम्री ने वही किया। वस्तुत: उसने दुष्कर्म करने में अपने पूर्ववर्ती राजाओं को मात दे दी।
26
वह यारोबआम बेन-नबाट के मार्ग पर चला। उसने स्वयं पाप किया, और इस्राएल प्रदेश की जनता से भी पाप कराया, और निष्प्राण मूर्तियों की पूजा कर इस्राएली राष्ट्र के प्रभु परमेश्वर को चिढ़ाया।
27
ओम्री के शेष कार्यों का विवरण, उसके सब वीरतापूर्ण कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रंथ’ में लिखा हुआ है।
28
ओम्री अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। वह सामरी नगर में गाड़ा गया। उसके स्थान पर उसका पुत्र अहाब राज्य करने लगा।
29
यहूदा प्रदेश के राजा आसा के राज्यकाल के अड़तीसवें वर्ष में अहाब बेन-ओम्री ने इस्राएल प्रदेश पर राज्य करना आरम्भ किया। उसने सामरी नगर में इस्राएल प्रदेश की जनता पर बाईस वर्ष तक राज्य किया।
30
अहाब ने प्रभु की दृष्टि में बुरा कार्य किया। वस्तुत: उसने दुष्कर्म करने में अपने पूर्ववर्ती राजाओं को मात दे दी।
31
उसके लिए यारोबआम बेन-नबाट के पापमय मार्ग पर चलना सरल कार्य था। उसने सीदोनी राजा एतबअल की पुत्री ईजेबेल से विवाह किया। वह बअल देवता के मन्दिर में गया। वहां उसने उसकी आराधना और पूजा की।
32
उसने सामरी नगर में बअल देवता के लिए एक मन्दिर बनाया, और उस मन्दिर में एक वेदी की स्थापना की।
33
अहाब ने अशेराह देवी की पूजा के खम्भे भी बनाए। वस्तुत: उसने इस्राएली राष्ट्र के प्रभु परमेश्वर को अपने दुष्कर्मों से इतना चिढ़ाया, जितना उसके पूर्व इस्राएल प्रदेश के किसी भी राजा ने नहीं चिढ़ाया था।
34
उसके राज्य-काल में बेत-एल नगर के निवासी हीएल ने यरीहो नगर का पुन: निर्माण किया। उसने यरीहो नगर की नींव में अपने पहलौठे पुत्र अबीराम को जिन्दा गाड़ा! नगर-द्वार खड़ा करते समय उसने अपने सबसे छोटे पुत्र सगूब को जिन्दा गाड़ा। यह प्रभु के वचन के अनुसार हुआ जैसा उसने यहोशुअ बेन-नून के माध्यम से कहा था।
← Chapter 15
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 17 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22