bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 Kings 4
1 Kings 4
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 3
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 5 →
1
राजा सुलेमान समस्त इस्राएल देश का राजा था।
2
ये उसके उच्च पदाधिकारी थे: पंचांग अधिकारी: पुरोहित सादोक का पुत्र अजर्याह;
3
महासहायक: अहिय्याह बेन-शीशा; राज-सचिव: यहोशाफट बेन-अहीलूद;
4
सेनापति: बनायाह बेन-यहोयादा; पुरोहित: सादोक और एबयातर;
5
क्षेत्रीय प्रशासकों का निरीक्षक: अजर्याह बेन-नातन; राजा का मित्र: जाबूद बेन-नातन;
6
राजभवन का महाप्रबन्धक: अहीशार; बेगार करने वालों का निरीक्षक: अदोनीराम बेन-अबदा।
7
समस्त इस्राएल देश में सुलेमान के बारह क्षेत्रीय प्रशासक थे। वे राजा तथा राजपरिवार के भोजन की व्यवस्था करते थे। प्रत्येक क्षेत्रीय प्रशासक को वर्ष में एक महीने की भोजन-व्यवस्था करनी पड़ती थी।
8
ये उनके तथा उनके क्षेत्र के नाम हैं: एफ्रइम पहाड़ी क्षेत्र में बेन-हूर था।
9
माकस, शालबीम, बेत-शेमश, एलोन और बेत-हानन नगरों के क्षेत्र में बेन-देकर था।
10
अरूबोत में बेन-हेसद। वह सोकोह और हेफेर के सम्पूर्ण क्षेत्र का भी प्रशासक था।
11
दोर जिले में बेन-अबीनादब था, जिसकी पत्नी टाफत सुलेमान की पुत्री थी।
12
तानख और मगिद्दो, सारतान की एक ओर समस्त बेत-शआन तथा आबेल-महोलाह तक के क्षेत्र, और यिज्रएल के नीचे बेत-शआन से योकमाअम तक के क्षेत्र का प्रशासक बाना बेन-अहीलूद था।
13
रामोत-गिलआद क्षेत्र में बेन-गेबेर था। उसके अधीन मनश्शे के पुत्र याईर के नाम पर बसे हुए गांव भी थे, जो गिलआद प्रदेश में थे। इनके अतिरिक्त उसके अधिकार में अर्गोब क्षेत्र भी था, जो बाशान प्रदेश में था। इस क्षेत्र में परकोटे वाले साठ महानगर थे, जिनके द्वार की अर्गलाएं कांस्य धातु की थीं।
14
महनइम में अहीनादब बेन-इद्दो था।
15
नफ्ताली क्षेत्र में अहीमास था। उसने भी सुलेमान की पुत्री बासमत से विवाह किया था।
16
आशेर और आलोत पहाड़ी क्षेत्र में बाना बेन-हूशाय था।
17
इस्साकार क्षेत्र में यहोशाफट बेन-पारुह था।
18
बिन्यामिन क्षेत्र में शिमई बेन-एला था।
19
गिलआद क्षेत्र में गेबर बेन-ऊरी था। यह देश एमोरी जाति के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग का था। इनके अतिरिक्त देश के सब प्रशासकों के ऊपर एक महाप्रशासक था।
20
यहूदा और इस्राएल प्रदेशों की जनसंख्या समुद्र के तट के रेत-कणों के समान असंख्य थी। वे खाते-पीते और आनन्द मनाते थे।
21
सुलेमान फरात नदी से पलिश्ती देश तक तथा मिस्र देश की सीमा तक आने वाले समस्त राज्यों पर शासन करता था। ये राज्य उसको कर देते थे। ये उसके जीवन-भर उसके अधीन बने रहे।
22
यह सुलेमान के प्रतिदिन का राजसी भोजन था: तीन हजार किलो मैदा; छ: हजार किलो आटा;
23
दस हृष्ट-पुष्ट बैलों का मांस, चरागाह के बीस बैलों का मांस, सौ भेड़ों का मांस। इनके अतिरिक्त हरिण, चिकारे, यखमूर, और मोटे-ताजे पक्षियों का मांस।
24
सुलेमान फरात नदी की पश्चिमी दिशा के समस्त क्षेत्र का, तिप्साह से गाजा तक के भूमि-क्षेत्र का, जितने राज्य फरात नदी के पश्चिम में थे, उन सब का सम्राट था। उसके साम्राज्य में चारों ओर शान्ति थी।
25
सुलेमान के राज्य-काल में यहूदा और इस्राएल प्रदेशों के मध्य शान्ति बनी रही। दान नगर से बएर-शेबा नगर तक की सीमा के अन्तर्गत रहने वाला प्रत्येक नागरिक सुख-समृद्धि का जीवन व्यतीत करता था ।
26
सुलेमान के पास उसके रथों के लिए अश्व-शालाओं में चालीस हजार घोड़े थे। अश्वारोही सैनिकों के लिए बारह हजार घोड़े थे।
27
क्षेत्रीय प्रशासक प्रत्येक माह, अपनी-अपनी पारी में, राजा सुलेमान तथा उसके साथ उसकी मेज पर खाने वालों की भोजन-व्यवस्था करते थे। वे किसी भी भोजन-वस्तु का अभाव नहीं होने देते थे।
28
वे अपने-अपने दायित्व के अनुसार, जहां आवश्यकता होती थी वहां घोड़ों और वेगवान अश्वों के लिए जौ और चारे की व्यवस्था भी करते थे।
29
परमेश्वर ने सुलेमान को असीमित बुद्धि और अपार समझ दी थी। उसने सुलेमान को विस्तृत समुद्र-तट के सदृश विशाल हृदय दिया था।
30
सुलेमान का ज्ञान पूर्व के देशों और मिस्र देश के लोगों के ज्ञान से श्रेष्ठ था।
31
वह सब मनुष्यों से अधिक बुद्धिमान था। वह एज्राह के रहने वाले एतान और माहोल के पुत्रों हेमान, कालकोल और दरदा से अधिक बुद्धिमान था। उसका नाम चारों ओर के राष्ट्रों में फैल गया था।
32
उसने तीन हजार नीति-वचन कहे थे, और एक हजार पांच गीतों की रचना की थी।
33
वह लबानोन देश में पैदा होने वाले देवदार के वृक्ष से लेकर दीवार में उगने वाले जूफा पौधे तक के विषय में चर्चा कर सकता था। उसे पशु-पक्षियों, रेंगनेवाले जन्तुओं और मछलियों का भी ज्ञान था।
34
अनेक देशों से लोग सुलेमान की ज्ञान-चर्चा सुनने के लिए आते थे। उसे विश्व के राजाओं से, जिन्होंने उसकी ज्ञान-चर्चा सुनी थी, उपहार प्राप्त होते थे।
← Chapter 3
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 5 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22