bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Exodus 39
Exodus 39
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 38
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 40 →
1
उन्होंने पवित्र-स्थान में सेवा करते समय पहनने के लिए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के कपड़े से सज्जापूर्ण पोशाकें तैयार कीं। उन्होंने हारून के लिए पवित्र पोशाक तैयार की; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
2
उन्होंने उरावरण को सोने से, पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्र से बनाया।
3
उन्होंने सोने को पीटकर पतली पत्तियाँ बनाईं और उनमें से तार काटे। तत्पश्चात् उन तारों के द्वारा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्रों पर निपुणता से बेल-बूटे काढ़े।
4
उन्होंने उरावरण के लिए उसके दोनों सिरों पर जुड़े हुए दो कन्धे बनाए।
5
उसे बांधनेवाले पट्टे की, जो उस पर निपुणता से बुना हुआ था, कारीगरी और सामग्री एक ही थी। वह भी स्वर्ण-तार तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्र का था; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
6
तत्पश्चात् सुलेमानी मणियाँ काटी गईं; और उन्हें सोने के खांचों में जड़ा गया। उन पर इस्राएल के पुत्रों के नाम मुद्रा के सदृश खोदे गए।
7
उन्होंने उरावरण के कन्धों पर उनको जड़ दिया। ये इस्राएल के पुत्रों की स्मृति-मणि थीं; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
8
उन्होंने कलात्मक ढंग से काढ़ा हुआ एक उरपट, उरावरण के सदृश स्वर्णतार से तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्र से बनाया।
9
वह वर्गाकार था। उरपट दोहरा बनाया गया था। जब वह दोहरा किया गया तब साढ़े बाईस सेंटीमीटर लम्बा और साढ़े बाईस सेंटीमीटर चौड़ा था।
10
उन्होंने उस पर मणि की चार पंिक्तयाँ जड़ीं। पहली माणिक्य, पद्मराग और लालड़ी की पंिक्त थी।
11
दूसरी पंिक्त मरकत, नीलमणि और हीरा की थी।
12
तीसरी पंिक्त लशम, सूर्यकान्त और नीलम की थी।
13
चौथी पंिक्त फीरोजा, सुलेमानी मणि और यशब की थी। वे सोने के खांचों में जड़ी गई थीं।
14
इस्राएल के पुत्रों के नामानुसार, नामों सहित बारह मणियाँ थीं। वे बारह कुलों के लिए थीं। वे मुद्राओं के सदृश थीं। प्रत्येक पर एक कुल का नाम खुदा था।
15
उन्होंने उरपट पर रस्सी के समान बटी हुई शुद्ध सोने की जंजीरें बनाईं।
16
उन्होंने नक्काशी किए हुए सोने के दो खांचे और सोने के दो छल्ले बनाए। इन दो छल्लों को उरपट के दोनों सिरों पर लगाया।
17
उन्होंने उरपट के सिरों पर लगे दोनों छल्लों में सोने के दो तार डाले।
18
उन्होंने सोने के दोनों तारों के दो किनारों को दो खांचों में जड़ा। उन्हें उरावरण के कन्धों पर सामने की ओर जड़ा।
19
तत्पश्चात् उन्होंने सोने के दो छल्ले बनाए, और उन्हें उरपट के दोनों सिरों पर भीतर की ओर, उरावरण के पास, लगाया।
20
उन्होंने सोने के दो छल्ले बनाए, और उन्हें उरावरण के दोनों कन्धों के निचले भाग के जोड़ पर, उरावरण के कलात्मक ढंग से बुने हुए पट्टे के ऊपर जड़ा।
21
उन्होंने उरपट को उसके छल्लों के माध्यम से, नीले फीते के द्वारा उरावरण के छल्लों से जोड़ा, जिससे वह उरावरण के कलात्मक ढंग से बुने हुए पट्टे पर झूलता रहे, पर उरावरण से अलग न हो सके; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
22
उसने उरावरण के लिए सम्पूर्ण नीले रंग का एक अंगरखा बुनकर बनाया।
23
बख्तर के छेद के सदृश अंगरखा के मध्य में एक छेद था। उस छेद के चारों ओर बुनी हुई किनारी थी जिससे वह फट न सके।
24
उन्होंने अंगरखा के निचले घेरे में पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के कपड़े के अनार बनाए।
25
उन्होंने शुद्ध स्वर्ण की घण्टियाँ भी बनाईं और उन्हें अंगरखा के चारों ओर उसके निचले घेरे में अनारों के बीच-बीच में लगाया।
26
पहले स्वर्णघण्टी, तब अनार: इस क्रम में स्वर्णघण्टी और अनार सेवा-कार्य के अंगरखा के निचले घेरे में थे, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
27
उन्होंने हारून और उसके पुत्रों के लिए ये पोशाकें बनाईं: महीन सूती वस्त्र के कुरते, साफा और टोपियाँ; पतले सूत से बुने हुए वस्त्र के जांघिए
29
और पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी तथा लोहित रंग के वस्त्र का कमरबन्द, जिस पर सूई से कसीदा काढ़ा गया था, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
30
उन्होंने पवित्र किरीट-पट के पुष्प को शुद्ध सोने का बनाया। उन्होंने मुद्रा में अंकित अक्षरों के सदृश उसमें ये अक्षर खोदे, ‘प्रभु के हेतु पवित्र।’
31
उन्होंने उसको साफा के ऊपर बांधकर रखने के लिए उसे नीले फीते से बांधा; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
32
इस प्रकार मिलन-शिविर के निवास-स्थान का निर्माण-कार्य समाप्त हुआ। जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार इस्राएली समाज ने सब कार्य किए।
33
वे मूसा के पास निवास-स्थान की वस्तुएँ लाए: तम्बू और उसके सब पात्र, अंकड़े, तख्ते, छड़ें, खम्भे, आधार-पीठिकाएँ,
34
मेढ़े और सूंस के पके हुए चमड़े का आवरण, अन्त:पट,
35
खम्भों और दया-आसन सहित साक्षी-मंजूषा;
36
मेज, उसके पात्र, भेंट की रोटी;
37
शुद्ध सोने का दीपाधार और उसके दीपक, अर्थात् सजे हुए दीपक, उसके समस्त पात्र, दीप-प्रज्वलन के लिए तेल;
38
स्वर्ण वेदी, अभ्यंजन तेल, सुगन्धित धूप-द्रव्य, तम्बू के प्रवेश-द्वार के लिए परदा,
39
पीतल की वेदी, उसकी पीतल की झंझरी, डण्डे और उसके समस्त पात्र; कण्डाल और उसकी आधार-पीठिका;
40
आंगन के परदे, उसके खम्भे, उसकी आधार-पीठिकाएँ, आंगन के प्रवेश-द्वार का परदा, उसकी रस्सियाँ, उसकी खूंटियाँ; और सब सामान जो मिलन-शिविर, निवास-स्थान की सेवा के लिए आवश्यक था;
41
पवित्र-स्थान में सेवा करते समय पहनने की सज्जापूर्ण पोशाकें, पुरोहित हारून की पवित्र पोशाक, पुरोहित के रूप में सेवा-कार्य के लिए हारून के पुत्रों की पोशाकें।
42
जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार इस्राएली समाज ने सब कार्य किए।
43
मूसा ने सब काम का निरीक्षण किया, और देखो, लोगों ने सब काम पूर्ण किया था। जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार लोगों ने काम किया था। मूसा ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
← Chapter 38
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 40 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40