bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Exodus 7
Exodus 7
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 6
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 8 →
1
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘देख, मैं तुझे फरओ के लिए ईश्वर-सा नियुक्त करता हूं, और तेरा भाई हारून तेरा नबी होगा।
2
जो आज्ञाएं मैं तुझे दूंगा, उन्हें तू कहना! तेरा भाई हारून फरओ से कहेगा कि वह मिस्र देश से इस्राएलियों को जाने दे।
3
किन्तु मैं फरओ के हृदय को हठी बना दूंगा। यद्यपि मैं मिस्र देश में अपने अनेक चिह्न और आश्चर्यपूर्ण कार्य दिखाऊंगा
4
तथापि फरओ तुम्हारी बातें नहीं सुनेगा। तब मैं मिस्र देश पर अपना हाथ उठाऊंगा। मैं न्याय-निर्णय के महान कार्य करके अपनी सेना, अपने लोगों, इस्राएल के वंशजों को मिस्र देश से बाहर निकाल लूंगा।
5
जब मैं मिस्र निवासियों पर अपना हाथ उठाकर उनके मध्य से इस्राएलियों को बाहर निकाल ले जाऊंगा, तब मिस्र निवासियों को ज्ञात होगा कि मैं प्रभु हूं।’
6
मूसा और हारून ने ऐसा ही किया। उन्होंने प्रभु की आज्ञा के अनुसार किया।
7
जब उन्होंने फरओ से बातचीत की तब मूसा की आयु अस्सी वर्ष और हारून की आयु तिरासी वर्ष की थी।
8
प्रभु ने मूसा और हारून से पुन: कहा,
9
‘जब फरओ तुमसे कहेगा, “अपने कथन के प्रमाण में आश्चर्यपूर्ण कार्य दिखाओ”, तब तू हारून से कहना, “अपनी लाठी उठा और उसे फरओ के सम्मुख फेंक कि वह लाठी अजगर बन जाए।” ’
10
अत: मूसा और हारून फरओ के पास गए। जैसी प्रभु ने उन्हें आज्ञा दी थी, वैसा ही उन्होंने किया। हारून ने फरओ और उसके दरबारियों के सम्मुख अपनी लाठी फेंकी। वह अजगर बन गई।
11
फरओ ने विद्वानों और तान्त्रिकों को बुलाया। मिस्र देश के जादूगरों ने भी अपने तन्त्र-मन्त्र से वैसा ही किया।
12
उन्होंने अपनी-अपनी लाठी भूमि पर फेंकी तो वे अजगर बन गईं। किन्तु हारून की लाठी उनकी लाठियों को निगल गई।
13
फरओ का हृदय और हठीला हो गया। उसने मूसा और हारून की बात नहीं सुनी, जैसा प्रभु ने कहा था।
14
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘फरओ का हृदय कठोर हो गया है। वह मेरे लोगों को नहीं जाने देगा।
15
अत: जब फरओ सबेरे नदी की ओर आएगा, तब तू उसके पास जाना। तू नील नदी के किनारे उसकी प्रतीक्षा करना। जो लाठी सर्प बन गई थी, उसे अपने हाथ में लेना।
16
तू उससे कहना: इब्रानियों के परमेश्वर, प्रभु ने मुझे आपके पास भेजा है। उसने कहा है, “मेरे लोगों को जाने दे कि वे निर्जन प्रदेश में मेरी सेवा करें।” देख, अब तक तूने मेरी बात नहीं सुनी।
17
प्रभु यों कहता है, “तू इस बात से जानेगा कि मैं प्रभु हूं: मैं अपने हाथ की लाठी से नील नदी के जल पर प्रहार करूंगा, और जल रक्त में बदल जाएगा।
18
नील नदी की मछलियां मर जाएंगी। उसका जल दुर्गन्धमय हो जाएगा। मिस्र निवासी नील नदी का जल पीना घृणित समझेंगे।” ’
19
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘हारून से कहना: अपनी लाठी ले और अपने हाथ को मिस्र देश के समस्त जल अर्थात् नदियों, नहरों, तालाबों और जल-कुण्डों पर उठा कि जल रक्त बन जाए। तब समस्त मिस्र देश में, लकड़ी और पत्थरों के जलपात्रों का जल रक्त बन जाएगा।’
20
जैसी प्रभु ने मूसा और हारून को आज्ञा दी थी, उन्होंने वैसा ही किया। हारून ने फरओ और उसके दरबारियों के सम्मुख अपनी लाठी उठाई और नील नदी के जल पर प्रहार किया। नील नदी का समस्त जल रक्त बन गया।
21
नील नदी की मछलियां मर गईं। उसका जल दुर्गन्धमय हो गया। अत: मिस्र निवासी नील नदी का जल पी न सके। समस्त मिस्र देश में रक्त ही रक्त था।
22
मिस्र देश के जादूगरों ने भी अपने तन्त्र-मन्त्र से वैसा ही किया। अतएव फरओ का हृदय हठीला बना रहा। उसने मूसा और हारून की बातें नहीं सुनीं, जैसा प्रभु ने कहा था।
23
फरओ अपने महल को लौट गया। उसने इस बात को हृदय में स्थान नहीं दिया।
24
मिस्र निवासियों ने पीने के जल के लिए नील नदी के आसपास खुदाई की; क्योंकि वे नील नदी का जल न पी सके।
25
जिस दिन प्रभु ने नील नदी पर प्रहार किया, तब से सात दिन व्यतीत हो चुके थे।
← Chapter 6
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 8 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40