bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Genesis 38
Genesis 38
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 37
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 49
Chapter 50
Chapter 39 →
1
एक समय ऐसा हुआ कि यहूदा अपने भाइयों से अलग होकर चला गया। वह अदुल्लाम नगर के एक निवासी के पास रहने लगा जिसका नाम हीरा था।
2
वहाँ यहूदा ने एक कनानी मनुष्य की पुत्री को देखा। उस मनुष्य का नाम शूआ था। यहूदा ने शूआ की पुत्री से विवाह कर लिया। फिर उसके साथ सहवास किया।
3
वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। यहूदा ने उसका नाम एर रखा।
4
वह पुन: गर्भवती हुई। उसने एक और पुत्र को जन्म दिया। मां ने उसका नाम ओनन रखा।
5
उसने एक और पुत्र को जन्म दिया। मां ने उसका नाम शेला रखा। जब उसने उसे जन्म दिया तब वह कजीब नगर में थी।
6
यहूदा ने अपने ज्येष्ठ पुत्र एर का विवाह किया। उसकी पुत्र-वधू का नाम तामार था।
7
यहूदा का ज्येष्ठ पुत्र एर प्रभु की दृष्टि में बुरा आदमी था। अतएव प्रभु ने उसे मार डाला।
8
यहूदा ने ओनन से कहा, ‘तुम अपने भाई की पत्नी के साथ सहवास करो, और देवर का कर्त्तव्य पूरा कर अपने भाई के लिए वंश उत्पन्न करो।’
9
किन्तु ओनन यह बात जानता था कि तामार से उत्पन्न वंश उसका अपना न कहलाएगा। अतएव जब उसने अपने भाई की पत्नी के साथ सहवास किया तब वीर्य भूमि पर गिरा दिया जिससे वह अपने मृत भाई को वंश प्रदान न कर सके।
10
उसका यह कार्य प्रभु की दृष्टि में बुरा था। अत: प्रभु ने उसे मार डाला।
11
यहूदा ने अपनी बहू तामार से कहा, ‘जब तक मेरा पुत्र शेला युवा न हो जाए, तुम अपने पिता के घर में विधवा के सदृश रहो।’ यहूदा सोचता था कि ऐसा न हो कि शेला भी अपने भाइयों के समान मर जाए। अत: तामार चली गई। वह अपने पिता के घर में रहने लगी।
12
बहुत दिन बीत गए। शूआ की पुत्री अर्थात् यहूदा की पत्नी की मृत्यु हो गई। उसने अपनी पत्नी के लिए शोक मनाया। जब शोक के दिन समाप्त हुए और उसको सान्त्वना प्राप्त हुई, तब वह अपने अदुल्लामी मित्र हीरा के साथ तिम्नाह नगर गया, जहाँ उसकी भेड़-बकरी का ऊन कतरने वाले रहते थे।
13
किसी ने तामार को बताया, ‘तुम्हारा ससुर अपनी भेड़-बकरियों का ऊन कतरने के लिए तिम्नाह नगर जा रहा है।’
14
तामार ने विधवा के वस्त्र उतार दिए। उसने एक बुरका ओढ़ कर अपने को ढांप लिया और वह तिम्नाह के मार्ग पर स्थित ए-नईम नगर के प्रवेश-द्वार पर बैठ गई। तामार ने देखा कि उसका देवर शेला जवान हो गया है; पर उसके साथ उसका विवाह नहीं किया गया।
15
जब यहूदा ने तामार को देखा, तब उसे देवदासी समझा; क्योंकि वह अपना मुख ढांपे हुए थी।
16
वह मार्ग के किनारे उसके पास गया। उसने तामार से कहा, ‘मुझे अपने साथ सहवास करने दो।’ यहूदा नहीं जानता था कि वह उसकी बहू है। तामार बोली, ‘यदि मैं आपको अपने साथ सहवास करने दूं, तो आप मुझे क्या देंगे?’
17
यहूदा बोला, ‘मैं रेवड़ में से एक बकरी का बच्चा तुझे भेज दूंगा।’ तामार ने कहा, ‘जब तक आप उसे भेजेंगे, तब तक क्या आप मेरे पास कुछ रेहन रखेंगे?’
18
यहूदा ने पूछा, ‘मैं रेहन में तुम्हें क्या दूं?’ तामार ने उत्तर दिया, ‘आपकी मोहर, गले की डोरी और आपके हाथ का डंडा।’ यहूदा ने ये वस्तुएँ उसे दे दीं और उसके साथ सहवास किया। तामार उससे गर्भवती हुई।
19
तत्पश्चात् वह उठकर चली गई। उसने बुरका उतार दिया और विधवा के वस्त्र पहिन लिये।
20
यहूदा ने अपने अदुल्लामी मित्र हीरा के हाथ बकरी का एक बच्चा भेजा कि वह देवदासी के हाथ से रेहन छुड़ा ले। परन्तु वह उसको न मिली।
21
हीरा ने उस स्थान के लोगों से पुछा, ‘वह देवदासी कहां है जो ए-नईम के प्रवेश-द्वार पर मार्ग के किनारे बैठी थी?’ उन्होंने कहा, ‘यहाँ कोई देवदासी नहीं थी।’
22
उसने लौटकर यहूदा से कहा, ‘मुझे वह नहीं मिली। उस स्थान के लोगों का कहना है, यहाँ कोई देवदासी नहीं थी।’
23
यहूदा बोला, ‘अच्छा, वह रेहन की चीजें अपने पास रख ले। अन्यथा यहाँ के लोग हमारा मजाक उड़ाएंगे। मैं उसका मूल्य चुकाना चाहता था। इसलिए मैंने यह बकरी का बच्चा भेजा था, किन्तु वह तुम्हें नहीं मिली।’
24
लगभग तीन महीने के पश्चात् यहूदा को किसी ने बताया, ‘तुम्हारी बहू तामार ने व्यभिचार किया है। उसे व्यभिचार से गर्भ भी है।’ यहूदा ने कहा, ‘उसे बाहर निकालकर जला दो।’
25
जब लोग उसे बाहर निकाल रहे थे तब उसने अपने ससुर को यह सन्देश भेजा, ‘जिस व्यक्ति की ये वस्तुएँ हैं, उसका मुझे गर्भ है। कृपया ध्यान से देखिए कि ये वस्तुएँ−मोहर, डोरी और डण्डा−किस व्यक्ति की हैं?’
26
यहूदा ने उन्हें पहचान लिया। उसने कहा, ‘वह मुझसे अधिक धार्मिक है; क्योंकि मैंने उसके प्रति अपने कर्त्तव्य को पूरा नहीं किया और अपने पुत्र शेला का विवाह उससे नहीं किया।’ उस ने तामार के साथ फिर कभी सहवास नहीं किया।
27
जब तामार का प्रसव-काल आया तब ज्ञात हुआ कि उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं।
28
जब वह बच्चों को जन्म दे रही थी तब एक बच्चे ने हाथ बाहर निकाला। दाई ने उसका हाथ पकड़ा और उस पर एक लाल डोरा बांध कर कहा, ‘यह गर्भ से पहिले बाहर निकला।’
29
परन्तु जब बच्चे ने अपना हाथ भीतर कर लिया तब उसका भाई बाहर निकला। दाई ने कहा, ‘अरे! तूने स्वयं ही निकलने का मार्ग बना लिया।’ अतएव उसका नाम ‘पेरेस’ रखा गया।
30
उसके जन्म के पश्चात् उसका भाई जिसके हाथ पर लाल डोरा बंधा था, गर्भ से बाहर निकला। उसका नाम ‘जेरह’ रखा गया।
← Chapter 37
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 49
Chapter 50
Chapter 39 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48
49
50