bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Romans 11
Romans 11
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 10
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 12 →
1
इसलिए मन में यह प्रश्न उठता है, “क्या परमेश्वर ने अपनी प्रजा को त्याग दिया है?” निश्चय ही नहीं! मैं भी तो इस्राएली हूँ, अब्राहम के वंश का हूँ और बिन्यामिन के कुल का।
2
परमेश्वर ने अपनी उस प्रजा को, जिसे उसने अपनाया, नहीं त्यागा है। क्या आप नहीं जानते कि धर्मग्रन्थ नबी एलीयाह के विषय में क्या कहता है, जब वह परमेश्वर के सामने इस्राएल पर अभियोग लगाते हैं? —
3
“प्रभु! उन्होंने तेरे नबियों का वध किया है। उन्होंने तेरी वेदियों को नष्ट कर डाला है। मैं अकेला बच गया हूँ और वे मेरे प्राण लेना चाहते हैं।”
4
इस पर दिव्य वाणी ने उन से क्या कहा? “मैंने सात हज़ार लोगों को अपने लिए बचा रखा है, जिन्होंने बअल देवता के सामने घुटना नहीं टेका है।”
5
इसी प्रकार इस समय भी परमेश्वर की कृपा ने एक “अवशेष” चुना है।
6
यदि यह उसकी कृपा द्वारा हुआ, तो निर्वाचन लोगों के कर्मों पर आधारित नहीं है। नहीं तो कृपा, कृपा नहीं रह जाती।
7
तो इसका निष्कर्ष क्या है? इस्राएल जिस बात की खोज में था, उसे नहीं पा सका, किन्तु चुने हुए लोगों ने उसे पा लिया और शेष लोगों का हृदय कठोर बन गया।
8
जैसा कि धर्मग्रन्थ में लिखा है — “परमेश्वर ने उनकी बुद्धि को जड़ बना दिया। उसने उन्हें ऐसी आँखे दे दीं, जो देखती नहीं और ऐसे कान, जो सुनते नहीं और उनकी यह दशा आज तक बनी हुई है।”
9
और दाऊद कहते हैं, “उनका भोजन उनके लिए फन्दा और जाल बने; वह उनके लिए पतन और दण्ड का कारण हो।
10
उनकी आँखें धुँधली पड़ जायें, जिससे वे देख न सकें। तू उनकी कमर सदा झुकाये रख।”
11
पर मैं पूछता हूँ: “क्या यहूदी ठोकर लगने के कारण सदा के लिए पतित हो गये हैं?” निश्चय ही नहीं! उनके अपराध के कारण ही गैर-यहूदियों को मुक्ति उपलब्ध है, जिससे यहूदी मुक्ति प्राप्त करने के लिए उनसे स्पर्धा करें।
12
जब यहूदियों के अपराध तथा उनकी अपूर्णता से समस्त गैर-यहूदी संसार की समृद्धि हो गयी है, तो उनकी परिपूर्णता से क्या कुछ नहीं होगा!
13
मैं आप गैर-यहूदियों से यह कहता हूँ। मैं तो गैर-यहूदियों में प्रचार करने भेजा गया और इस धर्मसेवा पर गर्व भी करता हूँ।
14
किन्तु मैं अपने सजातियों में प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करने की, और इस प्रकार उन में कुछ लोगों का उद्धार करने की आशा भी रखता हूँ;
15
क्योंकि यदि उनके परित्याग के फलस्वरूप परमेश्वर के साथ संसार का मेल हो गया है, तो उनके स्वीकार का परिणाम क्या होगा? मृतकों के लिए जीवन!
16
यदि गुंधे हुए आटे का पहला पेड़ा पवित्र है, तो सारा गुंधा हुआ आटा पवित्र है और यदि जड़ पवित्र है, तो डालियाँ भी पवित्र हैं।
17
यदि कुछ डालियाँ तोड़ कर अलग कर दी गयी हैं और तुम, ओ गैर-यहूदियो! जो जंगली जैतून हो, उनकी जगह पर कलम लगाये गये और जैतून की जड़ तथा उसके रस-भंडार के भागीदार बने,
18
तो तुम अपने को डालियों से बढ़ कर न समझो। यदि तुम गर्व करना चाहते हो, तो याद रखो कि तुम जड़ को नहीं संभालते, बल्कि जड़ तुम को संभालती है।
19
तुम कहोगे, “डालियाँ इसलिए काट कर अलग कर दी गयीं कि मुझे कलम लगाया जाये।”
20
ठीक है, वे अविश्वास के कारण काट कर अलग कर दिये गये और तुम विश्वास के बल पर अपने स्थान पर बने हुए हो। अतएव घमण्ड न करो, वरन् सावधान रहो।
21
यदि परमेश्वर ने मूल डालियों पर दया नहीं की, तो वह तुम पर भी दया नहीं करेगा।
22
परमेश्वर की दयालुता और कठोरता, दोनों पर विचार करो: पतित लोगों के प्रति उसकी कठोरता है और तुम्हारे प्रति उसकी ईश्वरीय दयालुता। शर्त यह है कि तुम उसकी दयालुता के योग्य बने रहो। नहीं तो तुम भी काट कर अलग कर दिये जाओगे।
23
दूसरी ओर, यदि वे अपने अविश्वास में बने नहीं रहेंगे, तो वे भी कलम लगाये जायेंगे; क्योंकि परमेश्वर उन्हें फिर कलम लगाने में समर्थ है।
24
यदि तुम प्रकृति से जंगली जैतून की डालियाँ हो और उस से कट कर अपनी प्रकृति के विरुद्ध असली जैतून में कलम लगाये गये हो, तो वे कहीं अधिक सुगमता से अपनी प्रकृति के अनुकूल अपने निजी जैतून में कलम लगाये जा सकेंगे।
25
भाइयो और बहिनो! कहीं ऐसा न हो कि आप अपने को बहुत बुद्धिमान समझ बैठें। इसलिए मैं आप लोगों पर यह रहस्य प्रकट करना चाहता हूँ—इस्राएल का एक भाग तब तक अन्धा बना रहेगा, जब तक गैर-यहूदियों की पूरी जनसंख्या का प्रवेश न हो जाये।
26
ऐसा हो जाने पर सम्पूर्ण इस्राएल को मुक्ति प्राप्त होगी। जैसा कि धर्मग्रन्थ में लिखा है, “सियोन में मुक्तिदाता का आगमन होगा और वह याकूब से अधर्म को दूर कर देगा।
27
जब मैं उनके पाप हर लूँगा, तो यह उनके लिए मेरा विधान होगा।”
28
शुभ समाचार की दृष्टि से, वे तो आप गैर-यहूदियों के कारण परमेश्वर के शत्रु हैं; किन्तु निर्वाचन की दृष्टि से, वे पूर्वजों के कारण परमेश्वर के कृपापात्र हैं;
29
क्योंकि परमेश्वर न तो अपने वरदान वापस लेता और न अपना आह्वान टाल देता है।
30
जिस तरह आप लोग पहले परमेश्वर की अवज्ञा करते थे और अब, यहूदियों की अवज्ञा के कारण, परमेश्वर के कृपापात्र बन गए हैं,
31
उसी तरह उन्होंने अब परमेश्वर की अवज्ञा की, ताकि आपके कृपापात्र बनने के कारण वे भी दया प्राप्त करें।
32
परमेश्वर ने सब को अवज्ञा के पाप में फँसने दिया, क्योंकि वह सब पर दया दिखाना चाहता था।
33
अहा! कितना अगाध है परमेश्वर का वैभव, बुद्धि और ज्ञान! कितने दुर्बोध हैं उसके निर्णय! कितने रहस्यमय हैं उसके मार्ग!
34
जैसा धर्मग्रंथ में कहा गया, “प्रभु का मन कौन जान सका? उसका परामर्शदाता कौन हुआ?
35
किसने परमेश्वर को कभी कुछ दिया है, जो वह बदले में कुछ पाने का दावा कर सके?”
36
सब कुछ परमेश्वर से, परमेश्वर के द्वारा तथा परमेश्वर के लिए है। उसी की युगयुगों तक महिमा हो! आमेन!
← Chapter 10
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 12 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16