bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
/
John 14
John 14
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
← Chapter 13
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 15 →
1
“तुम्हारा मन व्याकुल न हो। परमेश्वर पर विश्वास रखो और मुझ पर भी विश्वास रखो।
2
मेरे पिता के घर में बहुत से निवासस्थान हैं; यदि नहीं होते तो मैं तुमसे कह देता, क्योंकि मैं तुम्हारे लिए स्थान तैयार करने जाता हूँ।
3
जब मैं जाकर तुम्हारे लिए स्थान तैयार कर लूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा, ताकि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो।
4
जहाँ मैं जा रहा हूँ तुम वह मार्ग जानते हो।”
5
थोमा ने उससे कहा, “प्रभु, हम नहीं जानते कि तू कहाँ जा रहा है; तो उस मार्ग को कैसे जान सकते हैं?”
6
यीशु ने उससे कहा, “मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई भी पिता के पास नहीं पहुँचता।
7
“यदि तुमने मुझे जान लिया है तो मेरे पिता को भी जान जाओगे; और अब से तुम उसे जानते हो और उसे देख भी लिया है।”
8
फिलिप्पुस ने उससे कहा, “प्रभु, हमें पिता को दिखा दे, हमारे लिए यही पर्याप्त है।”
9
यीशु ने उससे कहा, “मैं इतने समय से तुम्हारे साथ हूँ, फिर भी फिलिप्पुस, तूने मुझे नहीं जाना? जिसने मुझे देखा है उसने पिता को देखा है। तू कैसे कहता है, ‘हमें पिता को दिखा’?
10
क्या तू विश्वास नहीं करता कि मैं पिता में हूँ और पिता मुझमें है? जो बातें मैं तुमसे कहता हूँ, अपनी ओर से नहीं कहता; परंतु पिता जो मुझमें रहता है, वही अपने कार्य करता है।
11
मेरा विश्वास करो कि मैं पिता में हूँ और पिता मुझमें; नहीं तो इन कार्यों के कारण ही विश्वास करो।
12
“मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जो मुझ पर विश्वास करता है, वह भी उन कार्यों को करेगा जिन्हें मैं करता हूँ, बल्कि इनसे भी बड़े कार्य करेगा, क्योंकि मैं पिता के पास जाता हूँ;
13
और जो कुछ तुम मेरे नाम से माँगोगे, वह मैं करूँगा, जिससे पुत्र में पिता की महिमा हो।
14
यदि तुम मेरे नाम से कुछ भी मुझसे माँगोगे, तो मैं उसे करूँगा।
15
“यदि तुम मुझसे प्रेम रखते हो, तो मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे;
16
और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक अन्य सहायक देगा कि वह सदा तुम्हारे साथ रहे,
17
अर्थात् सत्य का आत्मा, जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न तो उसे देखता और न ही जानता है। तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है और वह तुममें होगा।
18
मैं तुम्हें अनाथ नहीं छोड़ूँगा, मैं तुम्हारे पास आऊँगा।
19
“अब थोड़ी देर में यह संसार फिर मुझे नहीं देखेगा, परंतु तुम मुझे देखोगे, इसलिए कि मैं जीवित हूँ, तुम भी जीवित रहोगे।
20
उस दिन तुम जानोगे कि मैं अपने पिता में हूँ, और तुम मुझमें, और मैं तुममें।
21
जिसके पास मेरी आज्ञाएँ हैं और जो उनका पालन करता है, वही मुझसे प्रेम रखता है; और जो मुझसे प्रेम रखता है, उससे मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उससे प्रेम रखूँगा और अपने आपको उस पर प्रकट करूँगा।”
22
यहूदा ने जो इस्करियोती नहीं था, उससे कहा, “प्रभु, फिर ऐसा क्या हो गया कि तू अपने आपको हम पर प्रकट करने पर है और संसार पर नहीं?”
23
इस पर यीशु ने उससे कहा, “यदि कोई मुझसे प्रेम रखता है तो वह मेरे वचन का पालन करेगा, और मेरा पिता उससे प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएँगे और उसके साथ वास करेंगे।
24
जो मुझसे प्रेम नहीं रखता, वह मेरे वचनों का पालन नहीं करता; और जो वचन तुम सुनते हो वह मेरा नहीं बल्कि पिता का है जिसने मुझे भेजा है।
25
“मैंने ये बातें तुम्हारे साथ रहते हुए तुमसे कही हैं;
26
परंतु सहायक अर्थात् पवित्र आत्मा जिसे पिता मेरे नाम से भेजेगा, तुम्हें सब बातें सिखाएगा और जो बातें मैंने तुमसे कहीं, वह सब तुम्हें स्मरण कराएगा।
27
“मैं तुम्हारे लिए शांति छोड़े जाता हूँ, अपनी शांति तुम्हें देता हूँ; जैसी संसार देता है, वैसी मैं तुम्हें नहीं देता। तुम्हारा मन व्याकुल न हो और न डरे।
28
तुमने सुना कि मैंने तुमसे कहा, ‘मैं जा रहा हूँ और फिर तुम्हारे पास आऊँगा।’ यदि तुम मुझसे प्रेम रखते तो आनंदित होते कि मैं पिता के पास जाता हूँ, क्योंकि पिता मुझसे बड़ा है।
29
अब मैंने तुम्हें यह होने से पहले बता दिया है, ताकि जब यह हो जाए तो तुम विश्वास करो।
30
मैं तुमसे और अधिक बात नहीं करूँगा, क्योंकि इस संसार का शासक आ रहा है; परंतु मुझ पर उसका कोई अधिकार नहीं,
31
बल्कि यह इसलिए है कि संसार जाने कि मैं पिता से प्रेम रखता हूँ, और जिस प्रकार पिता ने मुझे आज्ञा दी, मैं उसी प्रकार करता हूँ। “उठो, यहाँ से चलें।
← Chapter 13
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 15 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21