bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Urdu
/
Urdu UCVD (उर्दू हमअस्र तरजुमा)
/
Mark 16
Mark 16
Urdu UCVD (उर्दू हमअस्र तरजुमा)
← Chapter 15
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
1
जब सबत का दिन गुज़र गया, तो मरियम मगदलीनी, याक़ूब की मां मरियम और सलोमी ख़ुश्बूदार चीज़ें ख़रीद कर लाईं ताके उन्हें हुज़ूर ईसा की लाश पर मलें।
2
और हफ़्ते के पहले दिन, सुब्ह-सवेरे सूरज के निकलते ही, वह क़ब्र पर आईं।
3
वह आपस में कह रही थीं: “क़ब्र के दरवाज़े पर से हमारे लिये पत्थर कौन हटायेगा?”
4
लेकिन जब उन्होंने ऊपर निगाह की, तो देखा के वह भारी पत्थर, पहले ही से लुढ़का हुआ था।
5
जब वह ग़ारनुमा क़ब्र के अन्दर गईं तो, उन्होंने एक जवान आदमी को सफ़ैद चोग़ा पहने दाएं तरफ़ बैठे देखा, और वह घबरा गईं।
6
लेकिन उस आदमी ने उन से कहा, “तअज्जुब न करो, तुम ईसा नासरी, को जो मस्लूब हुए थे ढूंडती हो। वह जी उठे हैं! वह यहां नहीं हैं। देखो ये वह जगह है जहां उन्होंने ईसा को रखा था।
7
पस तुम जाओ, और उन के शागिर्दों और पतरस को ख़बर कर दो, ‘वह तुम से पहले सूबे गलील को पहुंच रहे हैं। तुम उन्हें वहीं देखोगे, जैसा के उन्होंने तुम से कहा था।’ ”
8
वह औरतें हैरत-ज़दा और कांपती हुई, हुज़ूर ईसा की क़ब्र से निकल कर भागीं और इस क़दर ख़ौफ़ज़दा थीं के पतरस और किसी से कुछ भी कहने की हिम्मत न कर सकीं।
9
हफ़्ते के पहले दिन सुबह के वक़्त, हुज़ूर ईसा अपने जी उठने के बाद सब से पहले मरियम मगदलीनी पर, ज़ाहिर हुए, जिस में से आप ने सात बदरूहें निकाली थीं।
10
उस ने जा कर हुज़ूर ईसा के साथियों को जो ग़म के बाइस मलूल थे और रो रहे थे, उन को ख़बर दी।
11
लेकिन उन्होंने ये सुन कर के आप जी उठे हैं और मरियम ने आप को देखा है यक़ीन न किया।
12
इस के बाद हुज़ूर ईसा एक दूसरी सूरत में उन में से दो आदमियों पर उस वक़्त ज़ाहिर हुए जब वह अपने गांव की तरफ़ चले जा रहे थे।
13
उन्होंने वापस जा कर बाक़ी लोगों को ख़बर दी; लेकिन उन्होंने उन का भी यक़ीन न किया।
14
आख़िर में वह ग्यारह शागिर्दों पर जब वह दस्तरख़्वान पर बैठे खाना खा रहे थे; उन पर ज़ाहिर हुए और आप ने उन की बेएतक़ादी और सख़्त-दिली पर मलामत की क्यूंके उन्होंने उन का भी यक़ीन नहीं किया था जिन्होंने आप के जी उठने के बाद आप को देखा।
15
फिर उन्होंने उन से कहा, “तमाम दुनिया में जा कर तमाम मख़्लूक़ को इन्जील की मुनादी करो।
16
जो भी ईमान लाये और पाक-ग़ुस्ल ले वह नजात पायेगा, लेकिन जो ईमान न लाये वह मुजरिम क़रार दिया जायेगा।
17
और ईमान लाने वालों के दरमियान ये मोजिज़े होंगे के वह मेरे नाम से बदरूहों को निकालेंगे; नई-नई ज़बानें बोलेंगे
18
वह सांपों को उठा लेंगे; अगर कोई मुहलिक चीज़ पी लेंगे, तो उन्हें कुछ नुक़्सान न पहुंचेगा; वह बीमारों पर हाथ रखेंगे, और बीमार शिफ़ा पायेंगे।”
19
जब ख़ुदावन्द ईसा उन से कलाम कर चुके, आप आसमान में ऊपर उठा लिये गये। और आप ख़ुदा के दाहिनी तरफ़ जा बैठे।
20
तब शागिर्द बाहर निकले और हर जगह इन्जील की मुनादी की, और ख़ुदावन्द उन के साथ मिल कर काम करते रहे और कलाम को उन मोजिज़ों के ज़रीये जो साथ-साथ होते थे तस्दीक़ करते रहे।
← Chapter 15
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16