bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
2 Chronicles 17
2 Chronicles 17
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 16
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 18 →
1
राजा आसा की मृत्यु के बाद उसका पुत्र यहोशाफट उसके स्थान पर राज्य करने लगा। उसने इस्राएल राज्य के विरुद्ध स्वयं को शक्तिशाली बनाया।
2
उसने यहूदा प्रदेश के सब किलाबन्द नगरों में सैन्य-दल नियुक्त किए। उसने समस्त यहूदा प्रदेश में सैन्य-शिविर स्थापित किए। एफ्रइम के जिन नगरों पर उसके पिता आसा ने कब्जा कर लिया था, उनमें भी उसने अपनी सैनिक-चौकियां बैठा दीं।
3
प्रभु राजा यहोशाफट के साथ था; क्योंकि राजा यहोशाफट ने अपने पिता के राज्य-काल के आरम्भिक दिनों के आचरण का अनुसरण किया था। वह बअल देवता के पीछे नहीं गया,
4
बल्कि अपने पिता के परमेश्वर का खोजी बना। उसने इस्राएल प्रदेश की जनता के समान नहीं, किन्तु परमेश्वर की आज्ञाओं के अनुरूप आचरण किया।
5
अत: प्रभु ने उसके हाथ में राज्य को सुदृढ़ किया। यहूदा राज्य की समस्त जनता यहोशाफट को भेंट चढ़ाती थी। इसलिए उसके पास अत्यन्त बहुमूल्य वस्तुएं एकत्र हो गईं, और उसकी प्रतिष्ठा बढ़ गई।
6
वह उत्साहपूर्वक प्रभु के मार्ग पर चलता था। उसने यहूदा प्रदेश से पहाड़ी शिखर की सब वेदियां और अशेराह देवी के पूजा-स्तम्भ हटा दिए।
7
यहोशाफट ने अपने राज्य के तीसरे वर्ष में अपनी जनता को प्रभु की व्यवस्था सिखाने के लिए उच्चाधिकारियों को यहूदा प्रदेश के सब नगरों में भेजा। उच्चाधिकारी ये थे: बेन्हईल, ओबद्याह, जकर्याह, नतनएल और मीकायाह।
8
उनके साथ ये उपपुरोहित थे: शमायाह, नतन्याह, जबद्याह, असाहेल, शमीरा-मोत, यहोनातन, अदोनियाह, तोबियाह और तोब-अदोनियाह। इन उपपुरोहितों के साथ ये पुरोहित थे: एलीशामा और यहोराम।
9
वे अपने साथ प्रभु का व्यवस्था-ग्रन्थ लेकर समस्त यहूदा प्रदेश में भ्रमण करने लगे। उन्होंने यहूदा प्रदेश की जनता को प्रभु की व्यवस्था सिखाई। वे यहूदा प्रदेश के सब नगरों में गए, और लोगों को सिखाते रहे।
10
यहूदा प्रदेश के चारों ओर के राज्यों में प्रभु का इतना भय समा गया कि उन्होंने राजा यहोशाफट पर आक्रमण करने, और उससे युद्ध करने का साहस नहीं किया।
11
पलिश्ती देश के कुछ लोगों ने तो यहोशाफट को उपहार दिए। उन्होंने उसको कर के रूप में चांदी दी। अरब देश के लोगों ने उसको भेंट में सात हजार सात सौ मेढ़े, और सात हजार सात सौ बकरे दिए।
12
राजा यहोशाफट निरंतर शक्तिशाली होता गया। उसने यहूदा प्रदेश में किलों और भण्डार-गृहों का निर्माण किया।
13
यहूदा प्रदेश के नगरों में उसके विशाल भण्डार-गृह थे। उसने राजधानी यरूशलेम में सशक्त शूरवीर सैनिकों की सेना रखी।
14
अपने-अपने पितृकुलों के अनुसार उनका विवरण इस प्रकार है। यहूदा प्रदेश से सहस्र सैनिकों के नायक ये थे: सेनापति अदना; यह तीन लाख सैनिकों का नायक था।
15
उपसेनापति यहोहानन; यह दो लाख अस्सी हजार वीर सैनिकों का नायक था।
16
उपसेनापति के पश्चात् पद-क्रम में सह-उपसेनापति अमस्याह बेन-जिक्री था। वह दो लाख वीर सैनिकों का नायक था। अमस्याह ने स्वेच्छा से प्रभु की सेवा में स्वयं को अर्पित किया था।
17
बिन्यामिन कुल-क्षेत्र के सैनिकों के नायक ये थे: सेनापति एल्यादा−यह अत्यन्त बलवान योद्धा था। इसके अधीन दो लाख सैनिक थे, जो ढाल रखते थे। ये धनुषधारी सैनिक थे।
18
उसका उपसेनापति था−यहोजाबाद। उसके अधीन एक लाख अस्सी हजार सैनिक थे। ये युद्ध के लिए सदा हथियार बान्धे रहते थे।
19
ये वे सैनिक थे जो राजा यहोशाफट की सेवा में यरूशलेम में तैनात थे। इनके अतिरिक्त अन्य सैनिक भी थे जिनको राजा यहोशाफट ने यहूदा प्रदेश के किलाबन्द नगरों में नियुक्त किया था।
← Chapter 16
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 18 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36