bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
2 Samuel 4
2 Samuel 4
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 3
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 5 →
1
जब शाऊल के पुत्र ईशबोशेत ने सुना कि हेब्रोन नगर में अब्नेर मर गया, तब उसके हाथ-पैर ढीले पड़ गए। समस्त इस्राएल प्रदेश आतंकित हो गया।
2
ईशबोशेत के पास दो सैनिक थे जो छापामार दल के नेता थे। एक का नाम बानाह और दूसरे का नाम रेकाब था। वे बेरोत नगर के रहने वाले बिन्यामिन कुल के रिम्मोन नामक व्यक्ति के पुत्र थे। बेरोत की गणना बिन्यामिन कुल के क्षेत्र में की जाती है।
3
बेरोत नगर के निवासी गित्तइम नगर को भाग गए थे। वे वहाँ आज भी प्रवासी के रूप में निवास करते हैं।
4
शाऊल के पुत्र योनातन का एक पुत्र था। वह दोनों पैरों से लगड़ा हो गया था। जब यिज्रएल नगर से शाऊल और योनातन की मृत्यु का समाचार आया, तब वह पांच वर्ष का था। उसकी धाय ने उसे उठाया, और वह भागी। परन्तु धाय के उतावली से भागने के कारण बालक भूमि पर गिर गया, और उसके पैर टूट गए। उसका नाम मफीबोशेत था।
5
एक दिन बेरोत नगर निवासी रिम्मोन के दोनों पुत्रों, रेकाब और बानाह, ने प्रस्थान किया। वे तेज धूप के समय ईशबोशेत के महल में आए। वह दोपहर को आराम कर रहा था।
6
द्वार-रक्षिका गेहूँ बीन रही थी। वह ऊंघने लगी, और तब सो गई। रेकाब और उसका भाई बानाह चुपचाप भीतर घुस गए।
7
वे महल के भीतर आए। ईशबोशेत अपने शयन-कक्ष में पलंग पर सो रहा था। उन्होंने उस पर प्रहार किया, और उसे मार डाला। उन्होंने उसका सिर काट लिया। वे उसका सिर लेकर चले गए। वे अराबाह के मार्ग पर रात भर चलते रहे।
8
वे हेब्रोन नगर में दाऊद के पास ईशबोशेत का सिर ले गए। उन्होंने राजा दाऊद से यह कहा, ‘महाराज, आपके प्राण की ताक में रहनेवाले, आपके शत्रु शाऊल के पुत्र ईशबोशेत का सिर प्रस्तुत है। आज हमारे स्वामी, महाराज के लिए प्रभु ने शाऊल और उसके वंश से बदला ले लिया।’
9
दाऊद ने बेरोत-वासी रिम्मोन के पुत्रों रेकाब और उसके भाई बानाह को यह उत्तर दिया, ‘मेरे प्राण को सब विपत्तियों से मुक्त करनेवाले जीवन्त प्रभु की सौगन्ध!
10
मुझे किसी ने बताया, “महाराज शाऊल मर गए!” वह सोचता था कि उसने मुझे शुभ सन्देश सुनाया है। परन्तु मैंने उसको पकड़ा और सिक्लग नगर में उसका वध कर दिया। मैंने उसके शुभ सन्देश का उसको यह “पुरस्कार” दिया।
11
अब यदि डाकू किसी धार्मिक व्यक्ति की उसके घर में, उसके पलंग पर हत्या कर दें, तो मैं उनको कितना अधिक “पुरस्कार” दूँगा! क्या मैं उस धार्मिक व्यक्ति के रक्त का प्रतिशोध तुमसे नहीं लूँगा? क्या मैं तुम्हें धरती से मिटा नहीं डालूँगा?’
12
अत: दाऊद ने सैनिकों को आदेश दिया, और उन्होंने रेकाब और बानाह का वध कर दिया। उनके हाथ-पैर काट डाले और उनके शव हेब्रोन के जल-कुण्ड के पास लटका दिए। उन्होंने ईशबोशेत के सिर को उठाया, और उसको हेब्रोन नगर में अब्नेर की कबर में गाड़ दिया।
← Chapter 3
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 5 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24