bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Job 15
Job 15
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 14
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 16 →
1
तेमान नगर के रहने वाले एलीपज ने कहा:
2
‘क्या बुद्धिमान मनुष्य थोथे ज्ञान के बल पर उत्तर देता है? अथवा पूरवी वायु के सदृश निस्सार और हानिकारक तर्क करता है?
3
क्या उसको बेकार की बातों से अपनी सफाई देना चाहिए; या ऐसी बातों से जिनका कोई परिणाम नहीं निकलता?
4
तुम तो परमेश्वर का भय ही त्याग रहे हो, और दूसरों की ईश-भक्ति में बाधा बन रहे हो।
5
तुम्हारी अधार्मिकता ही तुम्हें विवश करती है। और तुम इस प्रकार की बातें करते हो; तुमने धूर्त की जबान चुनी है!
6
मैं नहीं, वरन् तुम्हारा मुँह ही तुम्हें दोषी ठहाराता है; तुम्हारे ओंठ तुम्हारे विरुद्ध गवाही देते हैं।
7
‘क्या तुम ही इस पृथ्वी पर सर्वप्रथम पैदा हुए हो? क्या तुम्हारा जन्म इन पहाड़ियों से पहले हुआ है?
8
क्या तुमने परमेश्वर की विद्वत मण्डली में बैठकर ज्ञान प्राप्त किया है? क्या बुद्धि का ठेका केवल तुमने ले रखा है?
9
ऐसी कौन-सी बात है, जो तुम जानते हो, और हम नहीं जानते? तुममें ऐसी कौन-सी समझ है, जो हममें नहीं है?
10
हमारे मध्य पके बाल वाले वृद्ध और बुजुर्ग दोनों प्रकार के आयु वाले मनुष्य हैं, जो तुम्हारे पिता से अधिक उम्र के हैं!
11
क्या परमेश्वर के शान्तिदायक वचन अथवा तुमसे कहे गए कोमल वचन तुम्हारी दृष्टि में कोई महत्व नहीं रखते?
12
तुम्हारा हृदय तुम्हें कहाँ ले जा रहा है? तुम्हारी आँखें आवेश में क्यों चमक रही हैं?
13
इसलिए कि तुम परमेश्वर के प्रति अपना क्रोध प्रकट करते हो, और अपने मुँह से निरर्थक शब्द निकलने देते हो।
14
मनुष्य की हस्ती ही क्या है कि वह पाप से स्वयं शुद्ध हो सके? जो स्त्री से उत्पन्न हुआ है, क्या वह कभी धार्मिक बन सकता है?
15
देखो, परमेश्वर अपने पवित्र जनों पर भी विश्वास नहीं करता, उसकी दृष्टि में स्वर्ग भी निर्मल नहीं है;
16
तब उसके सम्मुख मनुष्य, जो जन्म से घृणास्पद और भ्रष्ट है, जो पाप को पानी की तरह पीता है, कितना अशुद्ध होगा!
17
‘मैं तुम्हें सन्मार्ग दिखाऊंगा, मेरी बात सुनो; जो दर्शन मैंने पाया है, वह मैं तुम पर प्रकट करूँगा।
18
ये बातें बुद्धिमानों ने कही हैं; उनके पूर्वजों ने उनसे नहीं छिपायी थीं।
19
उन्हें ही यह देश दिया गया था, और उनके मध्य कोई विदेशी नहीं रहता था।
20
सुनो: दुर्जन जीवन-भर पीड़ा में छटपटाता है, अत्याचारी अपनी निश्चित अल्पायु में जोर आजमाता है।
21
उसके कानों में डरावनी आवाजें गूँजती हैं; सुख-समृद्धि के दिनों में विनाश करने वाला उस पर टूट पड़ता है!
22
उसे विश्वास नहीं होता कि वह घोर अन्धकार से बच निकलेगा; उसके सिर पर तलवार लटकती रहती है!
23
वे भोजन के लिए इधर-उधर भटकता है, और पूछता है, “रोटी कहाँ मिलेगी?” उसे अनुभव होता है, कि विनाश का दिन समीप आ गया है।
24
विपदाएँ और संकट उसे भयभीत करते हैं, युद्ध के लिए तैयार राजा की तरह वे उसको दबोच लेते हैं।
25
क्योंकि उसने परमेश्वर के विरुद्ध हाथ उठाया था; उसने सर्वशक्तिमान के प्रति दुस्साहस किया था।
26
उसने मोटी ढालों की आड़ लेकर, घमण्ड से उस पर धावा बोला था।
27
उसके चेहरे पर अधर्म की चर्बी चढ़ गई थी; उसकी देह दुष्कर्मों की चर्बी से मुटा गई थी।
28
अत: अब उसको उजाड़ नगरों में रहना पड़ रहा है; वह उन मकानों में बस गया है, जिनमें मनुष्य का आवास निषिद्ध है; जो खण्डहर बनने को छोड़ दिए गए हैं।
29
वह धनवान नहीं होगा, उसका धन उसके पास नहीं ठहरेगा; और न वह भूमि में जड़ पकड़ पाएगा।
30
वह विनाश के अन्धकार से नहीं बच सकेगा; लपटें उसकी टहनियों को झुलसा देंगी; हवा उसकी कलियों को बिखेर देगी।
31
वह मिथ्या बातों में विश्वास कर स्वयं को धोखा न दे; क्योंकि उसका प्रतिफल मिथ्या ही होगा!
32
नियम समय के पूर्व उसको पूरा प्रतिफल प्राप्त हो जाएगा; उसका जीवन-वृक्ष हरा नहीं रहेगा।
33
वह अंगूर-लता की तरह अपने कच्चे फलों को झाड़ देगा; वह जैतून वृक्ष के समान अपने फूलों को बिखेर देगा।
34
अधर्मियों की संगति निष्फल होती है, घूसखोर के मकान को आग भस्म कर देती है।
35
उन्हें अनिष्ट का गर्भ रहता है, और वे अधर्म को जन्म देते हैं। वे अपने अंत: करण में छल-कपट गढ़ते हैं।’
← Chapter 14
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 16 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42