bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Job 40
Job 40
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 39
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 41 →
1
प्रभु ने अय्यूब से यह भी कहा,
2
‘जो व्यक्ति दूसरों के दोष ढूंढ़ता है, क्या वह मुझ-सर्वशक्तिमान परमेश्वर का सामना कर सकता है? जो मुझसे वाद-विवाद करता है, वह मेरे प्रश्न का उत्तर दे।’
3
तब अय्यूब ने प्रभु को उत्तर दिया,
4
‘प्रभु, मैं एक तुच्छ मनुष्य हूँ, मैं तुझे क्या उत्तर दे सकता हूँ? मैंने अपने ओंठ सिल लिये हैं।
5
मैं एक बार बोल चुका हूँ अब कोई उत्तर नहीं दूँगा। दोबारा मैं बात को आगे नहीं बढ़ाऊंगा।’
6
तब प्रभु ने अय्यूब को बवण्डर में से उत्तर दिया,
7
‘वीर पुरुष की तरह कमर कसकर तैयार हो; मैं तुझसे प्रश्न पूछूँगा, और तुझे उत्तर देना होगा।
8
क्या तू मेरे न्याय को व्यर्थ सिद्ध करेगा? तू स्वयं को निर्दोष ठहराकर मुझे दोषी प्रमाणित करेगा?
9
क्या तेरा बाहुबल मेरे बराबर है? क्या तू मेरे समान गर्जना कर सकता है?
10
‘अय्यूब, अब अपने को महिमा और प्रताप से संवार; तू ऐश्वर्य और तेज के वस्त्र धारण कर!
11
अपने क्रोध के उबाल को बाहर निकाल; प्रत्येक अहंकारी पर दृष्टि डाल, और उसको तुच्छ प्रमाणित कर।
12
हर एक घमण्डी व्यक्ति पर नजर डाल, और उसको झुका दे; दुर्जन जिस स्थान पर खड़े हों, उनको वहीं कुचल दे।
13
उन्हें एक साथ मिट्टी में मिला दे; उन्हें अतल गड्ढे में बांध दे!
14
फिर मैं भी स्वीकार कर लूँगा कि तू अपने बल बूते पर अपना उद्धार कर सकता है।
15
‘उस दरियाई घोड़े को देख; मैंने उसको भी बनाया है, जैसे मैंने तुझको बनाया है। वह बैल के समान घास खाता है।
16
उसकी कमर में उसकी शक्ति होती है; उसके पेट के पट्ठों में उसकी ताकत होती है।
17
वह अपनी पूँछ को देवदार वृक्ष की तरह कड़ी कर लेता है; उसकी जांघों की नसें एक-दूसरे से मिली हुई हैं।
18
उसकी हड्डियां पीतल की नलियों के समान हैं, उसकी पसलियाँ मानो लोहे की छड़े हैं।
19
‘वह मुझ-परमेश्वर की उत्कृष्ट रचना है; उसको बनाने वाला ही हाथ में तलवार लेकर उसके समीप जा सकता है।
20
पर्वत उसके भोजन की व्यवस्था करते हैं; वहाँ अन्य वन-पशु भी कलोल करते हैं।
21
वह कमल के पौधों के नीचे लेटता है, वह दलदल और नरकटों की आड़ में पड़ा रहता है।
22
कमल के पौधे उस पर छाया करते हैं; नाले के मजनूं वृक्ष उसको घेरे रहते हैं।
23
नदी में बाढ़ आने पर भी वह नहीं डरता; यर्दन नदी का जल उसके मुँह तक चढ़ आता है; तो भी वह विचलित नहीं होता।
24
जब वह सावधान हो तब क्या कोई उसको पकड़ सकता है? क्या उसकी नाक छेद कर कोई व्यक्ति उसमें नथ डाल सकता है?
← Chapter 39
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 41 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42