bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Job 22
Job 22
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 21
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 23 →
1
‘तब तेमान नगर के रहने वाले एलीपज ने कहा:
2
‘क्या कोई व्यक्ति परमेश्वर के लिए लाभप्रद हो सकता है? जो बुद्धिमान है, वह केवल स्वयं को लाभ पहुँचाता है।
3
यदि तुम धार्मिक हो तो क्या इससे सर्वशक्तिमान परमेश्वर को सुख मिलता है? क्या तुम्हारे निर्दोष आचरण से उसे लाभ होता है?
4
क्या वह तुम्हें इसलिए ताड़ित करता है, और तुमसे मुकदमा लड़ता है कि तुम उसकी भक्ति करते हो?
5
नहीं, अय्यूब, तुमने महादुष्कर्म किए हैं; तुम्हारे अधर्म के कामों का कोई अन्त नहीं है।
6
तुमने अपने भाई-बन्धु के बन्धक अकारण रख लिये हैं; तुमने नग्न व्यक्तियों के भी कपड़े उतार लिये हैं!
7
तुमने थके-माँदे व्यक्ति को पीने के लिए पानी भी नहीं दिया, तुमने भूखे मनुष्य को रोटी देने से इन्कार कर दिया।
8
तुम शक्तिशाली और प्रतिष्ठित हो। अत: तुमने लाठी के जोर से दूसरों की भूमि पर अधिकार कर लिया और तुम्हारे लोग उस पर बस गए।
9
तुमने विधवाओं को खाली हाथ भगा दिया; तुमने पितृहीन बालकों के हाथ तोड़ डाले।
10
इसीलिए तुम्हारे चारों ओर फन्दे लगे हैं; आकस्मिक आतंक तुम्हें दबोच लेता है।
11
तुम्हारा प्रकाश अन्धकार में बदल गया है; अत: तुम्हें दिखाई नहीं देता; तुम विनाश की बाढ़ में डूब रहे हो!
12
निस्सन्देह परमेश्वर सर्वोच्च स्वर्ग में है! सबसे ऊंचे तारों को देखो, वे कितनी दूर हैं!
13
इसलिए तुम यह कहते हो, “परमेश्वर क्या जानता है! क्या वह सघन मेघों के भीतर से न्याय कर सकता है?
14
घने बादल उसको ढके हुए हैं, अत: वह देख नहीं सकता। वह आकाश-मण्डल के ऊपर चलता- फिरता है।”
15
अय्यूब, क्या तुम पुराने मार्ग पर चलते रहोगे जिस पर दुर्जन मनुष्य चलते हैं?
16
वे अपने नियत समय से पहले उठा लिये गए, उनकी नींव तक बह गई।
17
उन्होंने परमेश्वर से कहा था, “हम से दूर हो! सर्वशक्तिमान परमेश्वर हमारा क्या कर सकता है?”
18
तो भी परमेश्वर ने उनके घर को सुख-समृद्धि से भर दिया! दुर्जनों के ये विचार मुझसे दूर ही रहें!
19
धार्मिक उनके विनाश को देखकर प्रसन्न होते हैं; निर्दोष व्यक्ति उनका मजाक उड़ाते हुए यह कहते हैं:
20
“निश्चय ही हमारे बैरियों का नाश हो गया; और उनकी सम्पत्ति जलकर राख हो गई!”
21
‘ओ अय्यूब, परमेश्वर से मेल-मिलाप कर लो; तब तुम्हें शान्ति मिलेगी; इसी से तुम्हारी भलाई होगी।
22
उसके मुख से शिक्षा ग्रहण करो, और उसके वचन अपने हृदय में रखो।
23
यदि तुम विनम्र भाव से सर्वशक्तिमान परमेश्वर की ओर लौटोगे, यदि तुम अपने निवास-स्थान से अधर्म को दूर करोगे,
24
यदि तुम अपना सोना धूल समझोगे, ओपीर देश का सोना भी तुम्हारी नजर में नदी-तल का कंकड़ होगा,
25
तो स्वयं सर्वशक्तिमान परमेश्वर तुम्हारे लिए सोना, और तुम्हारे लिए कीमती चाँदी बन जाएगा!
26
तब तुम सर्वशक्तिमान परमेश्वर में आनन्दित होगे; तुम निष्कलंक होकर अपना मुख परमेश्वर की ओर उठा सकोगे।
27
तुम उससे प्रार्थना करोगे, और वह तुम्हारी प्रार्थना स्वीकार करेगा। तुम उसके लिए अपनी मन्नतें पूरी करोगे।
28
जिस बात का तुम निश्चय करोगे, वह तुम्हारे द्वारा सफलतापूर्वक पूरी होगी। तुम्हारा मार्ग प्रकाश से आलोकित होगा।
29
परमेश्वर घमण्डी का सिर नीचा करता है, पर वह विनम्र मनुष्य की रक्षा करता है।
30
वह निर्दोष मनुष्य को बचाता है; तुम अपने निष्कलंक आचरण के कारण बचाए जाओगे।’
← Chapter 21
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 23 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42