bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
/
1 Corinthians 1
1 Corinthians 1
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 2 →
1
पौलुस, जो परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित होने के लिए बुलाया गया, और भाई सोस्थिनेस की ओर से,
2
परमेश्वर की उस कलीसिया के नाम जो कुरिंथुस में है, अर्थात् उनके नाम जो मसीह यीशु में पवित्र किए गए हैं और उन सब के साथ पवित्र जन होने के लिए बुलाए गए हैं जो हर जगह हमारे प्रभु यीशु मसीह का नाम लेते हैं—वह हमारा और उनका भी प्रभु है:
3
हमारे परमेश्वर पिता और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शांति मिले।
4
मैं तुम्हारे विषय में अपने परमेश्वर का सदा धन्यवाद करता हूँ क्योंकि मसीह यीशु में तुम पर परमेश्वर का यह अनुग्रह हुआ,
5
कि तुम उसमें प्रत्येक बात अर्थात् सारे वचन और सारे ज्ञान में धनी किए गए
6
—जैसा कि मसीह की साक्षी तुममें प्रमाणित भी हुई—
7
जिससे तुममें किसी वरदान की कमी न रही और तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रकट होने की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा करते रहते हो।
8
वह तुम्हें अंत तक दृढ़ भी रखेगा कि हमारे प्रभु यीशु मसीह के दिन में तुम निर्दोष ठहरो।
9
परमेश्वर विश्वासयोग्य है; उसी ने तुम्हें अपने पुत्र हमारे प्रभु यीशु मसीह की संगति में बुलाया है।
10
हे भाइयो, हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से मैं तुमसे विनती करता हूँ कि तुम सब एक ही बात कहो, और तुममें फूट न हो, परंतु तुम एक ही मन और एक ही विचार में होकर मिले रहो।
11
क्योंकि हे मेरे भाइयो, खलोए के घराने के द्वारा मुझे तुम्हारे विषय में बताया गया है कि तुम्हारे बीच झगड़े हो रहे हैं।
12
मेरे कहने का अर्थ यह है कि तुममें से कोई कहता है, “मैं पौलुस का हूँ,” तो कोई “अपुल्लोस का,” कोई “कैफा का,” और कोई कहता है “मैं मसीह का हूँ।”
13
क्या मसीह बँट गया है? क्या पौलुस तुम्हारे लिए क्रूस पर चढ़ाया गया है? या तुम्हें पौलुस के नाम से बपतिस्मा दिया गया है?
14
मैं परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ कि क्रिसपुस और गयुस को छोड़ मैंने तुममें से किसी को भी बपतिस्मा नहीं दिया,
15
ताकि कोई यह न कहे कि तुम्हें मेरे नाम से बपतिस्मा दिया गया।
16
हाँ, मैंने स्तिफनास के घराने को भी बपतिस्मा दिया था; इन्हें छोड़ मैं नहीं जानता कि मैंने किसी और को बपतिस्मा दिया।
17
क्योंकि मसीह ने मुझे बपतिस्मा देने के लिए नहीं बल्कि सुसमाचार सुनाने के लिए भेजा है, और वह भी शब्दों के ज्ञान के द्वारा नहीं, कहीं ऐसा न हो कि मसीह का क्रूस व्यर्थ ठहरे।
18
क्योंकि क्रूस का संदेश नाश होनेवालों के लिए तो मूर्खता है, परंतु हम उद्धार पानेवालों के लिए परमेश्वर का सामर्थ्य है।
19
क्योंकि लिखा है: मैं ज्ञानवानों के ज्ञान को नष्ट करूँगा, और समझदारों की समझ को व्यर्थ ठहरा दूँगा।
20
कहाँ है ज्ञानवान? कहाँ है शास्त्री? कहाँ है इस युग का विवादी? क्या परमेश्वर ने इस संसार के ज्ञान को मूर्खता नहीं ठहराया?
21
क्योंकि परमेश्वर के ज्ञान में जब यह संसार अपने ज्ञान से परमेश्वर को न जान सका, तो परमेश्वर को यह अच्छा लगा कि इस प्रचार की मूर्खता के द्वारा विश्वास करनेवालों का उद्धार करे।
22
क्योंकि यहूदी तो चिह्न माँगते हैं और यूनानी ज्ञान की खोज में रहते हैं,
23
परंतु हम क्रूस पर चढ़ाए गए मसीह का प्रचार करते हैं, जो यहूदियों के लिए ठोकर का कारण और गैरयहूदियों के लिए मूर्खता है,
24
परंतु उन बुलाए हुओं के लिए, चाहे वे यहूदी हों या यूनानी, मसीह परमेश्वर का सामर्थ्य और परमेश्वर का ज्ञान है।
25
क्योंकि परमेश्वर की मूर्खता मनुष्यों के ज्ञान से अधिक ज्ञानवान है, और परमेश्वर की निर्बलता मनुष्यों के बल से अधिक बलवान है।
26
इसलिए हे भाइयो, तुम अपनी बुलाहट पर विचार करो कि तुममें न तो शरीर के अनुसार बहुत से ज्ञानवान, न बहुत से बलवान, न बहुत से कुलीन थे।
27
परंतु परमेश्वर ने जगत के मूर्खों को चुन लिया कि ज्ञानवानों को लज्जित करे, और परमेश्वर ने जगत के निर्बलों को चुन लिया कि बलवानों को लज्जित करे,
28
और परमेश्वर ने जगत के निम्न और तुच्छ लोगों को, जो कुछ हैं भी नहीं, चुन लिया कि उन्हें जो कुछ हैं, व्यर्थ ठहराए,
29
ताकि कोई प्राणी परमेश्वर के सामने घमंड न करे।
30
परमेश्वर के कारण ही तुम मसीह यीशु में हो, जो हमारे लिए परमेश्वर की ओर से ज्ञान ठहरा, और साथ ही धार्मिकता और पवित्रता और छुटकारा भी,
31
ताकि, जैसा लिखा है: जो गर्व करे वह प्रभु में गर्व करे।
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 2 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16