bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
/
1 Corinthians 15
1 Corinthians 15
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
← Chapter 14
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 16 →
1
हे भाइयो, अब मैं तुम्हें उसी सुसमाचार का स्मरण कराता हूँ जिसे मैंने तुम्हें सुनाया और तुमने ग्रहण भी किया था, और जिसमें तुम स्थिर भी हो,
2
और तुम्हारा उद्धार भी उसी के द्वारा होता है, यदि तुम सुसमाचार के उस वचन को दृढ़ता से थामे रहो जो मैंने तुम्हें सुनाया था अन्यथा तुमने व्यर्थ में विश्वास किया।
3
मैंने वह सब से मुख्य बात तुम्हें पहुँचा दी जो मुझ तक भी पहुँची थी, कि पवित्रशास्त्र के अनुसार मसीह हमारे पापों के लिए मरा,
4
और वह गाड़ा गया, और पवित्रशास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी उठा,
5
और कैफा को, और फिर बारहों को दिखाई दिया।
6
इसके बाद वह पाँच सौ से अधिक भाइयों को एक साथ दिखाई दिया, जिनमें से अधिकांश तो अब तक जीवित हैं, परंतु कुछ सो गए।
7
तब वह याकूब को और फिर सब प्रेरितों को दिखाई दिया,
8
और सब से अंत में मुझे भी दिखाई दिया जो मानो अधूरे समय का जन्मा हूँ।
9
मैं तो प्रेरितों में सब से छोटा हूँ, बल्कि प्रेरित कहलाने के योग्य भी नहीं, क्योंकि मैंने परमेश्वर की कलीसिया को सताया था।
10
फिर भी मैं जो कुछ भी हूँ, परमेश्वर के अनुग्रह से हूँ, और मुझ पर उसका अनुग्रह व्यर्थ नहीं हुआ, परंतु मैंने उन सब से बढ़कर परिश्रम किया; फिर भी यह मुझसे नहीं बल्कि परमेश्वर के अनुग्रह से हुआ जो मेरे साथ था।
11
इसलिए चाहे मैं हूँ या वे हों, हम यही प्रचार करते हैं और तुमने इसी पर विश्वास किया है।
12
अब यदि मसीह का यह प्रचार किया जाता है कि वह मृतकों में से जी उठा, तो तुममें से कुछ क्यों कहते हैं कि मृतकों का पुनरुत्थान है ही नहीं?
13
और यदि मृतकों का पुनरुत्थान नहीं है, तो मसीह भी नहीं जी उठा;
14
और यदि मसीह नहीं जी उठा, तो व्यर्थ है हमारा प्रचार भी और व्यर्थ है तुम्हारा विश्वास भी।
15
इतना ही नहीं, हम परमेश्वर के झूठे साक्षी भी ठहरते हैं, क्योंकि हमने परमेश्वर के विषय में साक्षी दी है कि उसने मसीह को जिलाया; यदि वास्तव में मृतक जिलाए नहीं जाते तो उसने मसीह को भी नहीं जिलाया।
16
हाँ, यदि मृतक जिलाए नहीं जाते तो मसीह भी नहीं जी उठा,
17
और यदि मसीह नहीं जी उठा तो तुम्हारा विश्वास व्यर्थ है और तुम अब तक अपने पापों में पड़े हो।
18
फिर तो जो मसीह में सो गए हैं वे भी नाश हुए।
19
यदि हमने मसीह से केवल इस जीवन में आशा रखी है, तो हम सब मनुष्यों से अधिक अभागे हैं।
20
परंतु अब मसीह मृतकों में से जी उठा है, और सोए हुओं में वह पहला फल है।
21
क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई, तो मनुष्य ही के द्वारा मृतकों का पुनरुत्थान भी आया;
22
और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसे ही मसीह में सब को जीवन दिया जाएगा।
23
परंतु हर एक अपनी-अपनी बारी से: पहला फल मसीह, फिर मसीह के आगमन पर उसके लोग।
24
इसके बाद जब वह सारी प्रधानता और सारे अधिकार और सामर्थ्य का अंत करके राज्य को परमेश्वर पिता के हाथों में सौंप देगा तो अंत होगा;
25
क्योंकि जब तक वह अपने सब शत्रुओं को अपने पैरों तले न कर ले, उसका राज्य करना अवश्य है।
26
अंतिम शत्रु जिसका नाश किया जाएगा, वह मृत्यु है;
27
क्योंकि उसने सब कुछ उसके पैरों तले कर दिया है। परंतु जब यह कहा गया है कि सब कुछ उसके अधीन किया गया है, तो स्पष्ट है कि जिसने सब कुछ उसके अधीन कर दिया वह स्वयं इसमें सम्मिलित नहीं।
28
परंतु जब सब कुछ पुत्र के अधीन हो जाएगा, तो पुत्र स्वयं भी उसके अधीन हो जाएगा जिसने सब कुछ उसके अधीन किया था, ताकि परमेश्वर ही सब में सब कुछ हो।
29
अन्यथा जो मृतकों के लिए बपतिस्मा लेते हैं वे क्या करेंगे? यदि मृतक जिलाए ही नहीं जाते, तो उनके लिए बपतिस्मा क्यों लिया जाता है?
30
हम भी क्यों हर घड़ी खतरे में पड़े रहते हैं?
31
हे भाइयो, जो गर्व मुझे हमारे प्रभु मसीह यीशु में तुम पर है उसकी शपथ कि मैं प्रतिदिन मरता हूँ।
32
यदि मानवीय विचार से मैं इफिसुस में हिंसक पशुओं से लड़ा, तो मुझे क्या लाभ हुआ? यदि मृतक जिलाए नहीं जाते, तो आओ, हम खाएँ-पीएँ, क्योंकि कल तो हमें मरना ही है।
33
धोखा न खाओ: “बुरी संगति अच्छे चरित्र को भ्रष्ट कर देती है।”
34
धार्मिकता के लिए जाग उठो और पाप न करो, क्योंकि कुछ लोग ऐसे हैं जो परमेश्वर को नहीं पहचानते; यह मैं तुम्हें लज्जित करने के लिए कह रहा हूँ।
35
अब कोई यह कहेगा, “मृतक कैसे जिलाए जाते हैं? और वे किस प्रकार की देह में आते हैं?”
36
अरे मूर्ख! जो तू बोता है, जब तक वह मर न जाए, जिलाया नहीं जाता;
37
और जो तू बोता है, वह उत्पन्न होने वाली देह नहीं बल्कि निरा दाना है, चाहे गेहूँ का हो या किसी और अनाज का।
38
परंतु परमेश्वर अपनी इच्छा के अनुसार उसे एक देह देता है, और हर एक बीज को उसकी अपनी देह।
39
सब शरीर एक समान नहीं: मनुष्यों का शरीर और है तो पशुओं का और; पक्षियों का शरीर और है तो मछलियों का और।
40
स्वर्गिक देह हैं और पार्थिव देह भी, परंतु स्वर्गिक देह का तेज अलग है तो पार्थिव देह का अलग।
41
सूर्य का तेज और है, चंद्रमा का तेज और, तथा तारों का तेज और है; यहाँ तक कि एक तारे का तेज दूसरे तारे से भिन्न है।
42
मृतकों का पुनरुत्थान भी ऐसा ही है। देह नाशवान दशा में बोई जाती है और अविनाशी दशा में जिलाई जाती है।
43
वह अनादर के साथ बोई जाती है और महिमा के साथ जिलाई जाती है; निर्बलता के साथ बोई जाती है और सामर्थ्य के साथ जिलाई जाती है।
44
स्वाभाविक देह बोई जाती है और आत्मिक देह जिलाई जाती है। यदि स्वाभाविक देह है तो आत्मिक देह भी है।
45
इसलिए यह भी लिखा है: पहला मनुष्य, आदम जीवित प्राणी बना, और अंतिम आदम जीवनदायक आत्मा बना;
46
परंतु पहले आत्मिक नहीं बल्कि स्वाभाविक है, उसके बाद आत्मिक।
47
पहला मनुष्य पृथ्वी से अर्थात् मिट्टी का था, दूसरा मनुष्य स्वर्ग से है।
48
जैसा वह मिट्टी का था, वैसे ही वे सब हैं जो मिट्टी के हैं, और जैसा वह स्वर्गिक है, वैसे ही वे सब हैं जो स्वर्गिक हैं;
49
और जैसे हमने उसका रूप धारण किया जो मिट्टी का था, वैसे ही हम उसका रूप भी धारण करेंगे जो स्वर्गिक है।
50
हे भाइयो, मैं यह कहता हूँ, कि मांस और लहू परमेश्वर के राज्य के उत्तराधिकारी नहीं हो सकते, और न नाशवान अविनाशी का उत्तराधिकारी हो सकता है।
51
देखो, मैं तुम्हें एक भेद की बात बताता हूँ: हम सब सोएँगे नहीं बल्कि हम सब बदल जाएँगे।
52
यह एक क्षण में, पलक झपकते ही, अंतिम तुरही के फूँके जाने के साथ होगा; क्योंकि जब तुरही फूँकी जाएगी तो मृतक अविनाशी दशा में जिलाए जाएँगे और हम बदल जाएँगे।
53
क्योंकि इस नाशवान का अविनाशी को और मरणशील का अमरता को पहन लेना अवश्य है।
54
जब यह नाशवान अविनाशी को और मरणशील अमरता को पहन लेगा, तब वह वचन जो लिखा है पूरा हो जाएगा: जय ने मृत्यु को निगल लिया।
55
हे मृत्यु, कहाँ रही तेरी विजय? हे मृत्यु, कहाँ रहा तेरा डंक?
56
मृत्यु का डंक तो पाप है, और पाप की शक्ति व्यवस्था है;
57
परंतु परमेश्वर का धन्यवाद हो, जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमें विजय प्रदान करता है।
58
इसलिए हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो तथा प्रभु के कार्य में सदैव बढ़ते जाओ, क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है।
← Chapter 14
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 16 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16