bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Leviticus 14
Leviticus 14
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 13
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 15 →
1
प्रभु मूसा से बोला,
2
‘जिस दिन कुष्ठ-रोगी के समान चर्म-रोगी शुद्ध घोषित किया जाएगा, उस दिन की यह व्यवस्था है: वह पुरोहित के पास लाया जाएगा।
3
पुरोहित पड़ाव के बाहर जाएगा। वह जांच करेगा। यदि रोगी कुष्ठ जैसे रोग से स्वस्थ हो गया है
4
तो पुरोहित आदेश देगा कि शुद्ध होने वाले व्यक्ति के हेतु शुद्ध और जीवित दो पक्षी, देवदार की लकड़ी, लोहित रंग का वस्त्र तथा जूफा लाया जाए।
5
पुरोहित आदेश देगा कि बहते हुए जल के ऊपर मिट्टी के पात्र में एक पक्षी बलि किया जाए।
6
तत्पश्चात् वह जीवित पक्षी के साथ देवदार की लकड़ी, लोहित रंग का वस्त्र एवं जूफा लेगा। वह उनको तथा जीवित पक्षी को उस पक्षी के रक्त में डुबाएगा जिसकी बहते हुए जल के ऊपर बलि की गई है।
7
वह कुष्ठ जैसे रोग से शुद्ध होने वाले व्यक्ति के ऊपर सात बार रक्त छिड़केगा। तब वह उसे शुद्ध घोषित करेगा, और जीवित पक्षी को खुले मैदान में छोड़ देगा।
8
शुद्ध होने वाला व्यक्ति अपने वस्त्र धोएगा, सब बाल मुंड़वाकर जल में स्नान करेगा, और वह शुद्ध हो जाएगा। इसके पश्चात् वह पड़ाव में प्रवेश करेगा, किन्तु सात दिन तक अपने तम्बू के बाहर निवास करेगा।
9
वह सातवें दिन सिर के सब बाल मूंड़ेगा। वह दाढ़ी और भौंहों के सब बाल मूंड़ेगा। तत्पश्चात् वह अपने वस्त्र धोएगा, जल में स्नान करेगा, और वह शुद्ध हो जाएगा।
10
‘वह आठवें दिन दो निष्कलंक मेमने, एक वर्ष की एक निष्कलंक भेड़, अन्न-बलि के हेतु तेल सम्मिश्रित अढ़ाई किलो मैदा और आधा लिटर तेल लेगा।
11
शुद्ध करनेवाला पुरोहित इन वस्तुओं के साथ शुद्ध होनेवाले मनुष्य को प्रभु के सम्मुख मिलन-शिविर के द्वार पर खड़ा करेगा।
12
तत्पश्चात् पुरोहित एक मेमना लेगा और आधा लिटर तेल के साथ उसको दोष-बलि के हेतु अर्पित करेगा। वह प्रभु के सम्मुख लहर-बलि के रूप में उनको लहराएगा।
13
वह उस पवित्र स्थान में जहां अग्नि-बलि एवं पाप-बलि के पशु बलि किए गए थे, मेमना बलि करेगा। पाप-बलि के सदृश दोष-बलि भी पुरोहित का देय भाग होगा। यह परम पवित्र है।
14
पुरोहित दोष-बलि का कुछ रक्त लेकर शुद्ध होने वाले व्यक्ति के दाहिने कान की लौ पर, उसके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर लगाएगा।
15
पुरोहित आधा लिटर तेल में से कुछ तेल लेकर उसको अपने बाएं हाथ की हथेली पर उण्डेलेगा,
16
और अपने बाएं हाथ की हथेली के तेल में दाहिने हाथ की अंगुली डुबाकर प्रभु के सम्मुख सात बार उसको छिड़केगा।
17
जो तेल उसकी हथेली में शेष रहेगा, उसको पुरोहित शुद्ध होनेवाले व्यक्ति के दाहिने कान की लौ, दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों तथा दोष-बलि के रक्त पर लगाएगा।
18
वह अपनी हथेली के शेष तेल को शुद्ध होने वाले व्यक्ति के सिर पर लगाएगा। तत्पश्चात् वह उसके लिए प्रभु के सम्मुख प्रायश्चित्त करेगा।
19
अपनी अशुद्धता से शुद्ध होने वाले व्यक्ति के हेतु प्रायश्चित्त के उद्देश्य से पुरोहित पाप-बलि चढ़ाएगा। इसके पश्चात् वह अग्नि-बलि के पशु का वध करेगा।
20
पुरोहित वेदी पर अग्नि-बलि एवं अन्न-बलि अर्पित करेगा। इस प्रकार पुरोहित उसके लिए प्रायश्चित्त करेगा और वह शुद्ध हो जाएगा।
21
‘यदि वह दरिद्र हो और उतना न दे सके तो प्रायश्चित्त के निमित्त दोष-बलि में लहराने के लिए एक मेमना, अन्न-बलि के हेतु तेल सम्मिश्रित एक किलो मैदा और आधा लिटर तेल लाएगा।
22
दो पण्डुक अथवा कबूतर के दो बच्चे, जो वह ला सकता है, लाएगा; एक पाप-बलि के लिए और एक अग्नि-बलि के लिए।
23
वह उनको अपने शुद्धीकरण के निमित्त आठवें दिन पुरोहित के पास, प्रभु के सम्मुख मिलन-शिविर के द्वार पर लाएगा।
24
पुरोहित दोष-बलि का मेमना और आधा लिटर तेल लेगा, और उन्हें लहर-बलि के लिए प्रभु के सम्मुख लहराएगा।
25
पुरोहित दोष-बलि का पशु बलि करेगा। तत्पश्चात् वह दोष-बलि का कुछ रक्त लेकर शुद्ध होने वाले व्यक्ति के दाहिने कान की लौ पर, उसके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर लगाएगा।
26
पुरोहित आधा लिटर तेल में से कुछ तेल अपने बाएं हाथ की हथेली पर उण्डेलेगा;
27
और अपने बाएं हाथ की हथेली के तेल को दाहिने हाथ की अंगुली से प्रभु के सम्मुख सात बार छिड़केगा।
28
पुरोहित अपने दाहिने हाथ की हथेली का कुछ तेल शुद्ध होने वाले व्यक्ति के दाहिने कान की लौ पर, उसके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर, जहां दोष-बलि का रक्त लगाया गया है, लगाएगा।
29
वह अपनी हथेली के शेष तेल को शुद्ध होनेवाले व्यक्ति के प्रायश्चित्त के लिए प्रभु के सम्मुख उसके सिर पर लगाएगा।
30
तत्पश्चात् वह पण्डुक, अथवा कबूतर के बच्चे, जिन्हें शुद्ध होने वाला व्यक्ति ला सकता है, अन्न-बलि के साथ चढ़ाएगा:
31
एक पक्षी पाप-बलि के लिए, और दूसरा अग्नि-बलि के लिए। पुरोहित शुद्ध होने वाले व्यक्ति के हेतु प्रभु के सम्मुख प्रायश्चित्त करेगा।
32
जो व्यक्ति कुष्ठ-रोगी है और जिसके पास अपने शुद्धीकरण के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं है, उसके लिए यह व्यवस्था है।’
33
प्रभु मूसा और हारून से बोला,
34
‘जब तुम कनान देश में आओगे जिसको मैं तुम्हारे अधिकार में दे रहा हूँ, तब यदि मैं तुम्हारे अधिकृत देश में किसी व्यक्ति के घर में कुष्ठ रोग के सदृश फफूंदी लगने दूंगा,
35
तो घर का स्वामी आकर पुरोहित को बताएगा, “मुझे ऐसा दिखाई देता है कि मेरे घर में कोई रोग है।”
36
पुरोहित आदेश देगा कि रोग की जांच के हेतु घर में उसके प्रवेश करने के पूर्व घर खाली कर दिया जाए; ऐसा न हो कि घर की सब वस्तुएं अशुद्ध घोषित हो जाएं। तत्पश्चात् पुरोहित घर की जांच के हेतु भीतर आएगा।
37
वह रोग की जांच करेगा। यदि घर की दीवारों पर हरे-हरे अथवा लाल-लाल दाग के रूप में रोग दिखाई देगा, यदि वह सतह से अधिक गहरा दिखाई देगा
38
तो पुरोहित घर के बाहर निकलकर घर के द्वार पर आएगा, और घर को सात दिन के लिए बन्द कर देगा।
39
पुरोहित सातवें दिन पुन: आएगा और जांच करेगा। यदि रोग घर की दीवारों पर फैल गया है
40
तो वह आदेश देगा कि जिन पत्थरों पर रोग है, उनको वे निकाल लें, और नगर के बाहर अशुद्ध स्थान में फेंक दें।
41
वह घर के भीतर चारों ओर खुरचवाएगा। वे खुरचन की मिट्टी को नगर के बाहर अशुद्ध स्थान में उण्डेल देंगे।
42
वे दूसरे पत्थर लेंगे और निकाले गए पत्थरों के स्थान पर उनको लगाएंगे। वह ताजा गारा लेकर घर की लिपाई-पुताई करेगा।
43
‘यदि रोग पत्थरों के निकाल लेने, घर को खुरचने तथा लिपाई-पुताई के पश्चात् भी घर में पुन: फूटता है
44
तो पुरोहित आकर जांच करेगा। यदि रोग घर में फैल गया है, तो उस घर में गलित कुष्ठ-रोग के समान ही रोग है, और वह घर अशुद्ध है।
45
वह घर को गिरा देगा। वह उसके पत्थर, बल्लियां और घर का सब गारा उठाकर नगर के बाहर अशुद्ध स्थान में फेंक देगा।
46
इसके अतिरिक्त, घर के बन्द रहने की अवधि में प्रवेश करने वाला व्यक्ति सन्ध्या तक अशुद्ध रहेगा।
47
घर में सोनेवाला व्यक्ति अपने वस्त्र धोएगा। घर में भोजन करनेवाला व्यक्ति अपने वस्त्र धोएगा।
48
‘किन्तु यदि पुरोहित आकर जांच करता है कि घर की लिपाई-पुताई के पश्चात् रोग घर में नहीं फैला है, तो वह घर को शुद्ध घोषित करेगा; क्योंकि वह रोग से स्वस्थ हो गया है।
49
पुरोहित घर के शुद्धीकरण के लिए देवदार की लकड़ी, लोहित रंग के वस्त्र एवं जूफा के साथ दो छोटे पक्षी लेगा।
50
वह बहते हुए जल के ऊपर मिट्टी के पात्र में एक पक्षी को बलि करेगा।
51
वह जीवित पक्षी, देवदार की लकड़ी और जूफा लेकर उस बलित पक्षी के रक्त में और बहते हुए जल में उनको डुबाएगा। वह घर पर सात बार रक्त छिड़केगा।
52
इस प्रकार वह पक्षी के रक्त, बहते हुए जल, जीवित पक्षी, देवदार की लकड़ी, जूफा तथा लोहित रंग के वस्त्र से घर को शुद्ध करेगा।
53
वह जीवित पक्षी को नगर के बाहर खुले मैदान में छोड़ देगा। वह घर के लिए प्रायश्चित्त करेगा; और घर शुद्ध हो जाएगा।’
54
यह सब प्रकार के कुष्ठ-रोग जैसे दाग अर्थात् खाज,
55
वस्त्र अथवा घर में लगे कुष्ठ-रोग के सदृश फफूंदी,
56
सूजन, पपड़ी या अन्य दाग
57
के विषय में किसी को शुद्ध और अशुद्ध घोषित करने की व्यवस्था है। यही सब प्रकार के कुष्ठ-रोग जैसे दाग की व्यवस्था है।
← Chapter 13
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 15 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27