bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Leviticus 25
Leviticus 25
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 24
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 26 →
1
प्रभु मूसा से सीनय पर्वत पर बोला,
2
‘तू इस्राएली समाज से बोलना; तू उनसे यह कहना: जब तुम उस देश में प्रवेश करोगे जो मैं तुम्हें दे रहा हूँ, तब उस देश की भूमि भी प्रभु के लिए विश्राम करेगी।
3
तुम छ: वर्ष तक अपने खेत में बुवाई करना, छ: वर्ष तक अपने अंगूर के उद्यान की काट-छांट करना और उसकी उपज एकत्र करना।
4
किन्तु सातवें वर्ष में भूमि को परम विश्राम प्राप्त होगा: प्रभु का विश्राम-वर्ष। तुम उस वर्ष न तो अपने खेत की बुवाई करोगे और न अपने अंगूर-उद्यान की काट-छांट।
5
जो कुछ तुम्हारे कटे हुए खेत में अपने आप उगे उसको मत काटना, और न अनछटी अंगूर की बेलों के अंगूर तोड़ना; क्योंकि यह भूमि के लिए परम विश्राम का वर्ष होगा।
6
परन्तु भूमि अपने विश्राम-वर्ष में तुम्हारी, तुम्हारे सेवक-सेविकाओं, मजदूरों और तुम्हारे मध्य में निवास करने वाले प्रवासी व्यक्तियों की भोजन-व्यवस्था करेगी।
7
भूमि की समस्त उपज तुम्हारे पालतू पशुओं एवं देश के जंगली पशुओं के लिए आहार होगी।
8
‘तुम सात विश्राम-वर्ष अर्थात् सातगुना सात वर्ष गिनना। सात विश्राम-वर्ष का यह काल उनचास वर्ष होगा।
9
तब तुम सातवें महीने के दसवें दिन सब स्थानों पर नरसिंगा फूंकना। प्रायश्चित्त दिवस पर तुम अपने देश के सब स्थानों पर नरसिंगा फूंकना।
10
तुम पचासवें वर्ष को पवित्र मानना, और देश के समस्त निवासियों की स्वतन्त्रता की घोषणा करना। यह “जुबली वर्ष” कहलाएगा। इस वर्ष प्रत्येक व्यक्ति अपनी पैतृक सम्पत्ति पुन: प्राप्त करेगा। हर एक मनुष्य अपने परिवार में लौट आएगा।
11
तुम्हारे लिए पचासवां वर्ष जुबली वर्ष होगा। तुम उस वर्ष बुवाई नहीं करोगे, और जो कुछ अपने आप उगेगा, उसको नहीं काटोगे, और न अनछटी अंगूर की बेलों के अंगूर तोड़ोगे;
12
क्योंकि वह जुबली वर्ष होगा। वह तुम्हारे लिए पवित्र वर्ष होगा। जो खेतों में उपज होगी, तुम उसी को खाना।
13
‘इस जुबली वर्ष में प्रत्येक व्यक्ति अपनी पैतृक सम्पत्ति पुन: प्राप्त करेगा।
14
यदि तुम अपने किसी देश-भाई अथवा बहिन को कुछ बेचोगे अथवा उसके हाथ से कुछ खरीदोगे, तो एक दूसरे पर अन्धेर मत करना।
15
पिछले जुबली वर्ष के पश्चात् जितने वर्ष व्यतीत हुए हैं, उनकी गणना के अनुसार तुम अपने देश-भाई अथवा बहिन से खरीदोगे; फसल के शेष वर्षों की गणना के अनुसार वह तुम्हें बेचेगा।
16
यदि अधिक वर्ष शेष हैं, तो तुम मूल्य में वृद्धि करना; पर यदि कम वर्ष शेष हैं, तो मूल्य घटा देना; क्योंकि जो वह बेचता है, वह फसलों की गणना के अनुसार बेचता है।
17
तुम एक दूसरे पर अन्धेर मत करना; वरन् अपने परमेश्वर से डरना; क्योंकि मैं प्रभु, तुम्हारा परमेश्वर हूँ।
18
‘तुम मेरी संविधियों को मानना, मेरे न्याय-सिद्धान्तों का पालन करना और उनको व्यवहार में लाना जिससे तुम देश में निश्चिन्त निवास कर सको।
19
भूमि तुम्हें अपना फल देगी और उसको भर पेट खाकर तुम देश में निश्चिन्त निवास करोगे।
20
यदि तुम यह कहोगे, “जब हम सातवें वर्ष भूमि पर न बुवाई करेंगे और न उसकी फसल एकत्र करेंगे, तब हम क्या खाएंगे?’
21
तो मैं छठे वर्ष तुम पर अपनी आशिष प्रेषित करूंगा जिससे भूमि की उपज तीन वर्ष के लिए पर्याप्त होगी।
22
इसलिए जब तुम आठवें वर्ष में बुवाई करोगे तब पुरानी उपज में से ही खाओगे। तुम नौवें वर्ष की नई फसल आने तक पुरानी उपज को ही खाओगे।
23
भूमि को स्थायी रूप से नहीं बेचा जाएगा; क्योंकि भूमि मेरी है। मेरे यहां तुम प्रवासी और अतिथि हो।
24
समस्त देश में, जहां तुम्हारा अधिकार है, भूमि को मूल्य देकर मुक्त कर देना।
25
‘यदि तुम्हारा जाति-भाई अथवा बहिन दरिद्र हो जाए और वह अपनी पैतृक सम्पत्ति में से कुछ बेच दे, तो उसका निकट कुटुम्बी आएगा और जो उस व्यक्ति ने बेचा था, उसको मूल्य देकर मुक्त करा लेगा।
26
यदि किसी व्यक्ति के लिए मुक्त करनेवाला कुटुम्बी न हो, परन्तु स्वयं समृद्ध हो जाए और अपनी भूमि को मुक्त करने के लिए उसे पर्याप्त धन प्राप्त हो जाए
27
तो वह उस वर्ष से गणना करेगा, जिस वर्ष उसने उसको बेचा था, उसे शेष वर्षों का मूल्य देगा। तब उसे सम्पत्ति पुन: प्राप्त हो जाएगी।
28
यदि उसके हाथ में अपनी सम्पत्ति पुन: प्राप्त करने के लिए पर्याप्त धन न हो, तो वह सम्पत्ति खरीदने वाले के हाथ में जुबली वर्ष तक रहेगी। जुबली वर्ष में सम्पत्ति स्वयं मुक्त हो जाएगी और बेचनेवाले को पुन: प्राप्त होगी।
29
‘यदि कोई मनुष्य परकोटावाले नगर का निवासयोग्य मकान बेचेगा तो वह उसको विक्रय-दिन के पश्चात् पूरे एक वर्ष की अवधि में मूल्य देकर मुक्त करा सकेगा; क्योंकि मूल्य देकर मुक्त कराने का अधिकार पूरे एक वर्ष की अवधि तक होगा।
30
यदि मकान पूरे एक वर्ष तक मूल्य देकर मुक्त नहीं किया जाएगा, तो परकोटावाले नगर का निवास-योग्य मकान पीढ़ी से पीढ़ी तक उस मनुष्य के स्थायी अधिकार में हो जाएगा, जिसने उसको खरीदा था- वह जुबली वर्ष में भी मुक्त नहीं किया जाएगा।
31
उन गांवों के, जिनके चारों ओर परकोटा नहीं होता, उनके मकानों की गणना देश के खेतों में की जाएगी। उनको मूल्य देकर अवश्य ही मुक्त किया जाएगा। वे जुबली वर्ष में मुक्त किए जाएंगे।
32
फिर भी जिन नगरों पर लेवी-वंश का अधिकार है, उनमें स्थित मकानों को लेवीय जन किसी भी समय मूल्य देकर मुक्त कर सकते हैं।
33
यदि कोई लेवीय जन मूल्य देकर मुक्त करने के अपने अधिकार को प्रयुक्त नहीं करेगा तो उसके अधिकृत नगर में स्थित मकान, जो बेचा गया है, जुबली वर्ष में मुक्त हो जाएगा; क्योंकि इस्राएली समाज के मध्य में लेवीय नगरों के मकानों पर उनका अधिकार है।
34
उनके नगरों की सार्वजनिक भूमि पर खेत नहीं बेचे जाएंगे; क्योंकि उन पर लेवीय लोगों का स्थायी अधिकार है।
35
‘यदि तुम्हारा जाति-भाई अथवा बहिन दरिद्र हो जाए, और वह अपना हाथ तुम्हारे सम्मुख फैलाए तो तुम उसको संभालना। वह प्रवासी अथवा अस्थायी प्रवासी के समान तुम्हारे साथ निवास करेगा।
36
उससे ब्याज अथवा अधिक धन मत लेना, वरन् अपने परमेश्वर से डरना, जिससे तुम्हारा जाति-भाई अथवा बहिन भी तुम्हारे साथ जीवित रहे।
37
तुम उसको ब्याज पर रुपया नहीं देना, और न लाभ कमाने के उद्देश्य से भोजन-वस्तु।
38
मैं प्रभु, तुम्हारा परमेश्वर हूँ। मैंने तुमको मिस्र देश से इसलिए बाहर निकाला है कि तुम्हें कनान देश प्रदान करूँ और तुम्हारा परमेश्वर होऊं।
39
‘यदि तुम्हारे सम्मुख तुम्हारे जाति-भाई अथवा बहिनें दरिद्र हो जाएं, और वे अपने आपको तुम्हारे हाथ में बेच दें, तो तुम उनसे दास-दासियों के समान सेवा मत कराना।
40
वे तुम्हारे साथ मजदूर अथवा अस्थायी प्रवासी के रूप में रहेंगे। वे जुबली-वर्ष तक तुम्हारी सेवा करेंगे।
41
तत्पश्चात् वे तुम्हारे पास से चले जाएंगे−वे अपने बच्चों के साथ अपने कुटुम्ब में लौट जाएंगे और अपने पूर्वजों की सम्पत्ति पुन: प्राप्त करेंगे;
42
क्योंकि वे मेरे सेवक हैं। मैंने उनको मिस्र देश से बाहर निकाला है। उनको दास-रूप में नहीं बेचा जाएगा।
43
उन पर कठोरता से शासन मत करना; वरन् अपने परमेश्वर से डरना।
44
यदि तुम्हें दास-दासियों की आवश्यकता है तो अपने आस-पास निवास करने वाली जातियों में से दास-दासियां खरीदना।
45
तुम्हारे साथ निवास करने वाले अस्थायी प्रवासियों तथा उनके कुटुम्बियों की सन्तान में से, जो तुम्हारे साथ रहते हैं और जिनका जन्म तुम्हारे ही देश में हुआ है, दास-दासियां खरीद सकते हो। वे तुम्हारी सम्पत्ति होंगे।
46
तुम उन्हें अपने पश्चात् अपनी संतान को वसीयत के रूप में सौंप सकते हो कि वे तुम्हारी संतान की स्थायी सम्पत्ति बनें। तुम उनको दास-दासियां बना सकते हो। किन्तु अपने इस्राएली भाई-बहिनों पर, एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर कठोरता से शासन नहीं करेगा।
47
‘यदि तुम्हारे साथ रहने वाला कोई प्रवासी अथवा अस्थायी प्रवासी व्यक्ति धनी हो जाए परन्तु तुम्हारा जाति-भाई अथवा बहिन दरिद्र, और वह अपने आपको उस प्रवासी अथवा अस्थायी प्रवासी व्यक्ति या प्रवासी के कुटुम्ब के किसी सदस्य के हाथ में बेच दे,
48
तो उसके विक्रय के पश्चात् उसे मूल्य देकर मुक्त किया जा सकेगा। उसके भाइयों में से कोई भी भाई मूल्य देकर उसे मुक्त कर सकता है
49
अथवा उसका चाचा या चचेरा भाई मूल्य देकर मुक्त कर सकता है। उसके परिवार में उसका निकट सम्बन्धी भी मूल्य देकर उसे मुक्त कर सकता है। उसके हाथ में धन आने पर वह मूल्य देकर अपने आपको मुक्त कर सकता है।
50
वह अपने खरीदने वाले के साथ अपने विक्रय वर्ष से जुबली वर्ष तक गणना करेगा। उसकी मुक्ति का मूल्य वर्षों की गणना के अनुसार होगा। वह अपने स्वामी के साथ जितने समय तक रहा उसका मूल्य मजदूर के समय के समान मानकर निर्धारित किया जाएगा।
51
यदि जुबली वर्ष के आगमन में अभी अनेक वर्ष शेष हैं, तो वह उनकी गणना के अनुसार अपने विक्रय-मूल्य में से धनराशि मुक्ति-मूल्य में लौटाएगा।
52
यदि जुबली वर्ष के आगमन में अभी कुछ वर्ष ही शेष हैं तो वह अपने स्वामी के साथ गणना करेगा। जितने वर्ष शेष हैं, उनके अनुसार वह अपना मुक्ति-मूल्य लौटाएगा।
53
जैसे मजदूर वार्षिक मजदूरी पर रखा जाता है वैसे ही उसके साथ किया जाएगा। तुम्हारी आंखों के सामने उसका स्वामी उस पर कठोरता से शासन नहीं कर सकेगा।
54
किन्तु यदि वह इन उपायों से भी मूल्य देकर मुक्त नहीं होगा तो जुबली वर्ष में उसको मुक्त किया जाएगा। उसके साथ उसकी सन्तान भी मुक्त होगी;
55
क्योंकि मेरे लिए ही इस्राएली लोग सेवक हैं। वे मेरे सेवक हैं। मैंने ही उनको मिस्र देश से बाहर निकाला है। मैं प्रभु, तुम्हारा परमेश्वर हूँ।
← Chapter 24
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 26 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27