bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Matthew 19
Matthew 19
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 18
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 20 →
1
अपना यह उपदेश समाप्त कर येशु गलील प्रदेश से चले गये और यर्दन नदी के पार यहूदा प्रदेश के सीमा-क्षेत्र में आए।
2
एक विशाल जनसमूह उनके पीछे हो लिया और येशु ने वहाँ लोगों को स्वस्थ किया।
3
कुछ फरीसी येशु के पास आए और उनकी परीक्षा लेने के उद्देश्य से बोले, “क्या किसी भी कारण से अपनी पत्नी का परित्याग करना उचित है?”
4
येशु ने उत्तर दिया, “क्या तुम लोगों ने धर्मग्रन्थ में यह नहीं पढ़ा कि सृष्टिकर्ता ने प्रारम्भ ही से उन्हें नर और नारी बनाया
5
और कहा कि ‘इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ेगा और अपनी पत्नी के साथ रहेगा, और वे दोनों एक शरीर होंगे’?
6
इस प्रकार अब वे दो नहीं, बल्कि एक शरीर हैं। इसलिए जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग नहीं करे।”
7
उन्होंने येशु से कहा, “तब मूसा ने पत्नी का परित्याग करते समय त्यागपत्र देने का आदेश क्यों दिया?”
8
येशु ने उत्तर दिया, “मूसा ने तुम्हारे हृदय की कठोरता के कारण ही तुम्हें पत्नी का परित्याग करने की अनुमति दी थी; किन्तु प्रारम्भ से ऐसा नहीं था।
9
मैं तुम लोगों से कहता हूँ कि व्यभिचार के अतिरिक्त किसी अन्य कारण से जो पति अपनी पत्नी का परित्याग करता और किसी दूसरी स्त्री से विवाह करता है, वह व्यभिचार करता है।”
10
शिष्यों ने येशु से कहा, “यदि पति और पत्नी का सम्बन्ध ऐसा है, तो विवाह नहीं करना ही अच्छा है।”
11
येशु ने उनसे कहा, “सब इस शिक्षा को ग्रहण नहीं कर सकते। केवल वे ही ग्रहण कर सकते हैं जिन्हें यह वरदान मिला है;
12
क्योंकि कुछ लोग माता के गर्भ से ही नपुंसक उत्पन्न हुए हैं, कुछ लोगों को मनुष्यों ने नपुंसक बना दिया है। किन्तु कुछ लोगों ने स्वर्गराज्य के निमित्त अपने आप को नपुंसक बना दिया है। जो यह शिक्षा ग्रहण कर सकता है, वह ग्रहण कर ले।”
13
उस समय लोग येशु के पास बच्चों को लाए, जिससे वह उन पर हाथ रखें और प्रार्थना करें। परन्तु शिष्यों ने लोगों को डाँटा।
14
येशु ने कहा, “बच्चों को आने दो और उन्हें मेरे पास आने से मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन-जैसे लोगों का ही है।”
15
और वह बच्चों के सिर पर हाथ रखकर वहाँ से चले गये।
16
एक व्यक्ति येशु के पास आ कर बोला, “गुरुवर! शाश्वत जीवन प्राप्त करने के लिए मैं कौन-सा भला कार्य करूँ?”
17
येशु ने उत्तर दिया, “भलाई के विषय में मुझ से क्यों पूछते हो? एक ही तो भला है। यदि तुम जीवन में प्रवेश करना चाहते हो, तो आज्ञाओं का पालन करो।”
18
उसने पूछा, “कौन-सी आज्ञाएँ?” येशु ने कहा, “हत्या मत करो; व्यभिचार मत करो; चोरी मत करो; झूठी गवाही मत दो;
19
अपने माता-पिता का आदर करो; और अपने पड़ोसी को अपने समान प्यार करो।”
20
नवयुवक ने उनसे कहा, “मैंने इन सब का पालन किया है। मुझ में किस बात की कमी है?”
21
येशु ने उसे उत्तर दिया, “यदि तुम पूर्ण होना चाहते हो, तो जाओ, अपनी सम्पत्ति बेच कर गरीबों को दे दो और स्वर्ग में तुम्हारा धन होगा। तब आ कर मेरा अनुसरण करो।”
22
यह बात सुनकर वह नवयुवक उदास होकर चला गया, क्योंकि उसके पास बहुत धन-सम्पत्ति थी।
23
तब येशु ने अपने शिष्यों से कहा, “मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: धनवान के लिए स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है।
24
मैं तुम से फिर कहता हूँ कि परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने की अपेक्षा सूई के छेद से हो कर ऊंट का निकलना अधिक सरल है।”
25
यह सुन कर शिष्य बहुत अधिक विस्मित हो गये और बोले, “तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?”
26
येशु ने उन्हें एकटक देखा और कहा, “मनुष्यों के लिए तो यह असम्भव है; किन्तु परमेश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है।”
27
इस पर पतरस ने येशु से कहा, “देखिए, हम लोग अपना सब कुछ छोड़ कर आपके अनुयायी बन गये हैं। तो, हमें क्या मिलेगा?”
28
येशु ने अपने शिष्यों से कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, नई सृष्टि में जब मानव-पुत्र अपने महिमामय सिंहासन पर विराजमान होगा, तब तुम जिन्होंने मेरा अनुसरण किया है, बारह सिंहासनों पर बैठ कर इस्राएल के बारह कुलों का न्याय करोगे।
29
और जिस किसी ने मेरे नाम के लिए घरबार, भाइयों, बहिनों, पिता, माता, बाल-बच्चों अथवा खेतों को छोड़ दिया है, वह सौ गुना पाएगा और शाश्वत जीवन का अधिकारी होगा।
30
“परन्तु बहुत लोग जो प्रथम हैं, अंतिम हो जाएँगे; और जो अंतिम हैं, वे प्रथम हो जाएँगे।
← Chapter 18
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 20 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28