bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Matthew 25
Matthew 25
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 24
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 26 →
1
तब स्वर्ग का राज्य उन दस कुँआरियों के सदृश होगा, जो अपनी-अपनी मशाल ले कर दूल्हे की अगवानी करने निकलीं।
2
उन में से पाँच मूर्ख थीं और पाँच बुद्धिमती।
3
मूर्ख कुँआरियाँ अपनी मशाल के साथ तेल नहीं लायीं।
4
बुद्धिमती कुँआरियाँ अपनी मशाल के साथ-साथ कुप्पियों में तेल भी लायीं।
5
दूल्हे के आने में देर हो जाने पर सब ऊंघने लगीं और सो गयीं।
6
आधी रात को पुकार होने लगी, ‘देखो, दूल्हा आ रहा है। उसकी अगवानी करने जाओ।’
7
तब सब कुँआरियाँ उठीं और अपनी-अपनी मशाल सँवारने लगीं।
8
मूर्ख कुँआरियों ने बुद्धिमतियों से कहा, ‘अपने तेल में से थोड़ा हमें दे दो, क्योंकि हमारी मशालें बुझ रही हैं’।
9
बुद्धिमतियों ने उत्तर दिया, ‘क्या जाने, कहीं हमारे और तुम्हारे लिए तेल पूरा न हो। अच्छा हो, तुम लोग दुकान जाकर अपने लिए तेल खरीद लो।’
10
वे तेल खरीदने गयी ही थीं कि दूल्हा आ पहुँचा। जो तैयार थीं, उन्होंने उसके साथ विवाह-भवन में प्रवेश किया और द्वार बन्द हो गया।
11
बाद में शेष कुँआरियाँ आयीं और बोलीं, ‘प्रभु! प्रभु! हमारे लिए द्वार खोल दीजिए।’
12
इस पर उसने उत्तर दिया, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ: मैं तुम्हें नहीं जानता।’
13
“इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम न तो उस दिन को जानते हो और न उस घड़ी को।
14
“स्वर्ग का राज्य उस मनुष्य के सदृश है, जिसने विदेश जाते समय अपने सेवकों को बुलाया और उन्हें अपनी सम्पत्ति सौंप दी।
15
उसने प्रत्येक को उसकी योग्यता के अनुसार दिया: एक सेवक को सोने के पाँच सिक्के दूसरे को सोने के दो सिक्के और तीसरे को सोने का एक सिक्का दिया। इसके बाद वह विदेश चला गया।
16
जिसे पाँच सिक्के मिले थे, उसने तुरन्त जा कर उनके साथ लेन-देन किया तथा और पाँच सिक्के कमा लिये।
17
इसी तरह जिसे दो सिक्के मिले थे, उसने और दो सिक्के कमा लिये।
18
लेकिन जिसे एक सिक्का मिला था, वह गया और उसने भूमि खोद कर अपने स्वामी का धन छिपा दिया।
19
“बहुत समय बाद उन सेवकों के स्वामी ने लौट कर उन से लेखा लिया।
20
जिसे पाँच सिक्के मिले थे, उसने और पाँच सिक्के ला कर कहा, ‘स्वामी! आपने मुझे पाँच सिक्के सौंपे थे। देखिए, मैंने और पाँच सिक्के कमाए।’
21
उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश, भले और ईमानदार सेवक! तुम थोड़े में ईमानदार रहे, मैं तुम्हें बहुत वस्तुओं पर अधिकार दूँगा। अपने स्वामी के आनन्द में सहभागी हो।’
22
इसके बाद वह आया, जिसे दो सिक्के मिले थे। उसने कहा, ‘स्वामी! आपने मुझे दो सिक्के सौंपे थे। देखिए, मैंने और दो सिक्के कमाए।’
23
उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश, भले और ईमानदार सेवक! तुम थोड़े में ईमानदार रहे, मैं तुम्हें बहुत वस्तुओं पर अधिकार दूँगा। अपने स्वामी के आनन्द में सहभागी हो।’
24
अन्त में वह आया, जिसे एक सिक्का मिला था। उसने कहा, ‘स्वामी! मुझे मालूम था कि आप कठोर व्यक्ति हैं। आपने जहाँ नहीं बोया, वहाँ काटते हैं और जहाँ नहीं बिखेरा, वहाँ बटोरते हैं।
25
इसलिए मैं डर गया और मैंने जा कर आपका धन भूमि में छिपा दिया। देखिए, यह रहा आपका धन!’
26
स्वामी ने उसे उत्तर दिया, ‘दुष्ट और आलसी सेवक! तुझे मालूम था कि मैंने जहाँ नहीं बोया, वहाँ काटता हूँ और जहाँ नहीं बिखेरा, वहाँ बटोरता हूँ,
27
तो तुझे मेरा धन महाजनों के यहाँ जमा करना चाहिए था। तब मैं लौटने पर उसे ब्याज सहित ले लेता।
28
सेवको! यह सिक्का इस से ले लो और जिसके पास दस सिक्के हैं, उस को दे दो;
29
क्योंकि जिसके पास है, उस को और दिया जाएगा और उसके पास बहुत हो जाएगा; लेकिन जिसके पास नहीं है, उससे वह भी ले लिया जाएगा, जो उसके पास है।
30
और इस निकम्मे सेवक को बाहर, अन्धकार में फेंक दो। वहाँ यह रोएगा और दाँत पीसेगा।
31
“जब मानव-पुत्र अपनी महिमा में आएगा और सब स्वर्गदूत उस के साथ आएँगे, तब वह अपने महिमामय सिंहासन पर विराजमान होगा।
32
और सब जातियाँ उसके सम्मुख एकत्र की जाएँगी। जिस तरह चरवाहा भेड़ों को बकरियों से अलग करता है, उसी तरह वह उन लोगों को एक दूसरे से अलग करेगा।
33
वह भेड़ों को अपनी दाहिनी ओर और बकरियों को अपनी बायीं और खड़ा करेगा।
34
“तब राजा अपनी दाहिनी ओर के लोगों से कहेगा, ‘मेरे पिता के कृपापात्रो! आओ और उस राज्य के अधिकारी बनो, जो सृष्टि के आरम्भ से तुम्हारे लिए तैयार किया गया है;
35
क्योंकि मैं भूखा था और तुम ने मुझे भोजन खिलाया। मैं प्यासा था और तुम ने मुझे पानी पिलाया। मैं परदेशी था और तुम ने मुझे अपने यहाँ ठहराया।
36
मैं नंगा था और तुम ने मुझे वस्त्र पहिनाया। मैं बीमार था और तुम ने मेरी देखभाल की। मैं बन्दी था और तुम मुझ से मिलने आए।’
37
“इस पर धर्मी उस से कहेंगे, ‘प्रभु! हम ने कब आप को भूखा देखा और भोजन खिलाया? कब प्यासा देखा और पानी पिलाया?
38
हम ने कब आप को परदेशी देखा और अपने यहाँ ठहराया? कब नंगा देखा और वस्त्र पहिनाया?
39
कब आप को बीमार या बन्दी देखा और आप से मिलने आए?’
40
“राजा उन्हें यह उत्तर देगा, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ, जो कुछ तुम ने मेरे इन छोटे से छोटे भाई-बहिनों में से किसी एक के लिए किया, वह तुम ने मेरे लिए ही किया।’
41
“तब राजा अपनी बायीं ओर के लोगों से कहेगा, ‘शापित लोगो! मुझ से दूर हो और उस अनन्त आग में जा पड़ो, जो शैतान और उसके दूतों के लिए तैयार की गयी है;
42
क्योंकि मैं भूखा था और तुम लोगों ने मुझे भोजन नहीं खिलाया। मैं प्यासा था और तुम ने मुझे पानी नहीं पिलाया।
43
मैं परदेशी था और तुम ने मुझे अपने यहाँ नहीं ठहराया। मैं नंगा था और तुम ने मुझे वस्त्र नहीं पहिनाया। मैं बीमार और बन्दी था और तुम ने मेरी देखभाल नहीं की।’
44
“इस पर वे पूछेंगे, ‘प्रभु! हम ने कब आप को भूखा, प्यासा, परदेशी, नंगा, बीमार या बन्दी देखा और आपकी सेवा नहीं की?’
45
“तब राजा उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुम लोगों से सच कहता हूँ: जो कुछ तुम ने मेरे इन छोटे से छोटे भाई-बहिनों में से किसी एक के लिए नहीं किया, वह तुम ने मेरे लिए भी नहीं किया।’
46
और ये अनन्त दण्ड भोगने जाएँगे, परन्तु धर्मी जन शाश्वत जीवन में प्रवेश करेंगे।”
← Chapter 24
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 26 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28