bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Matthew 20
Matthew 20
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 19
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 21 →
1
“स्वर्ग का राज्य उस गृहस्वामी के सदृश है, जो अपने अंगूर-उद्यान में मजदूरों को लगाने के लिए बहुत सबेरे घर से निकला।
2
उसने मजदूरों के साथ एक सिक्का प्रतिदिन मजदूरी तय की और उन्हें अपने अंगूर-उद्यान में भेजा।
3
लगभग नौ बजे वह बाहर निकला और उसने दूसरों को चौक में बेकार खड़ा देख कर
4
उनसे कहा, ‘तुम लोग भी मेरे अंगूर-उद्यान में जाओ, मैं तुम्हें उचित मजदूरी दूँगा’।
5
और वे वहाँ गये। लगभग बारह बजे और तीन बजे भी उसने बाहर निकल कर ऐसा ही किया।
6
वह संध्या पाँच बजे फिर बाहर निकला। उसने वहाँ कुछ और मजदूरों को खड़ा देखा। वह उनसे बोला, ‘तुम यहाँ दिन भर क्यों बेकार खड़े रहे?’
7
उन्होंने उत्तर दिया, ‘इसलिए कि किसी ने हमें मजदूरी में नहीं लगाया।’ उसने उन से कहा, ‘तुम भी मेरे अंगूर-उद्यान में जाओ।’
8
“सन्ध्या होने पर अंगूर-उद्यान के मालिक ने अपने प्रबन्धक से कहा, ‘मजदूरों को बुलाओ। अंत में आने वालों से लेकर पहले आने वालों तक, सब को मजदूरी दे दो।’
9
जब वे मजदूर आए, जो सन्ध्या पाँच बजे काम पर लगाये गये थे, तो उन्हें एक-एक सिक्का मिला।
10
इस पर मजदूरी में जो पहले लगाये गये थे, जब वे आए तो उन्होंने समझा कि उन्हें अधिक मिलेगा; लेकिन उन्हें भी एक-एक सिक्का मिला।
11
उसको उन्होंने स्वीकार किया, किन्तु वे मालिक के विरुद्ध भुनभुनाकर यह कहने लगे,
12
‘इन पिछले मजदूरों ने केवल घण्टे भर काम किया। तब भी आपने इन्हें हमारे बराबर बना दिया। हम दिन भर कठोर परिश्रम करते और धूप सहते रहे।’
13
उसने उनमें से एक को यह कहते हुए उत्तर दिया, ‘मित्र! मैं तुम्हारे साथ अन्याय नहीं कर रहा हूँ। क्या तुम ने मेरे साथ एक सिक्का नहीं तय किया था?
14
अपनी मजदूरी लो और जाओ। मैं इस पिछले मजदूर को भी तुम्हारे जितना देना चाहता हूँ।
15
जो मेरा है, क्या मैं अपनी इच्छा के अनुसार उस का उपयोग नहीं कर सकता? क्या मेरा उदार होना तुम्हारी आँखों में खटकता है? ’
16
इस प्रकार जो अंतिम हैं, वे प्रथम हो जाएँगे और जो प्रथम हैं वे अंतिम हो जाएँगे। ”
17
यरूशलेम जाते समय येशु अपने बारह शिष्यों को एकान्त में ले गए, और मार्ग में उनसे बोले,
18
“देखो, हम यरूशलेम जा रहे हैं। मानव-पुत्र महापुरोहितों और शास्त्रियों के हाथ में सौंप दिया जाएगा। वे उसे प्राणदण्ड के योग्य ठहराएँगे
19
और अन्यजातियों के हाथ में सौंप देंगे, जिससे वे उसका उपहास करें, उसे कोड़े लगाएँ और क्रूस पर चढ़ाएँ; लेकिन तीसरे दिन वह जीवित हो उठेगा।”
20
तब जबदी के पुत्रों की माता अपने पुत्रों के साथ येशु के पास आयी। उसने वंदना कर उन से कुछ माँगना चाहा।
21
येशु ने उससे कहा, “क्या चाहती हो?” उसने उत्तर दिया, “आप आज्ञा दीजिए कि आपके राज्य में मेरे ये दोनों पुत्र एक आपके दाएँ बैठे और दूसरा आपके बाएँ।”
22
येशु ने उसके पुत्रों से कहा, “तुम नहीं जानते कि तुम क्या माँग रहे हो। जो प्याला मैं पीने वाला हूँ, क्या तुम उसे पी सकते हो?” उन्होंने उत्तर दिया, “हाँ, हम पी सकते हैं।”
23
इस पर येशु ने उनसे कहा, “मेरा प्याला तो तुम पिओगे, किन्तु तुम्हें अपने दाएँ या बाएँ बैठाना, यह मेरा काम नहीं है। ये स्थान उन लोगों के लिए हैं जिनके लिए मेरे पिता ने इन्हें तैयार किया है।”
24
जब दस प्रेरितों को यह मालूम हुआ, तब वे दोनों भाइयों पर नाराज हो गये।
25
येशु ने अपने शिष्यों को अपने पास बुला कर उनसे कहा, “तुम जानते हो कि संसार के अधिपति अपनी प्रजा पर निरंकुश शासन करते हैं और उनके सत्ताधारी उन पर अधिकार जताते हैं।
26
परन्तु तुम में ऐसी बात नहीं होगी। जो तुम में बड़ा होना चाहता है, वह तुम्हारा सेवक बने
27
और जो तुम में प्रधान होना चाहता है, वह तुम्हारा दास बने;
28
जैसे मानव-पुत्र अपनी सेवा कराने नहीं, बल्कि सेवा करने तथा बहुतों के बदले उनकी मुक्ति के मूल्य में अपने प्राण देने आया है।”
29
जब येशु और उनके शिष्य यरीहो नगर से निकल रहे थे, तब एक विशाल जनसमूह येशु के पीछे हो लिया।
30
सड़क के किनारे दो अन्धे बैठे हुए थे। जब उन्होंने यह सुना कि येशु सामने से गुजर रहे हैं, तब वे पुकार-पुकार कर कहने लगे, “हे प्रभु! दाऊद के वंशज! हम पर दया कीजिए”।
31
लोगों ने उन्हें डाँटा कि वे चुप हो जाएँ। किन्तु वे और भी जोर से पुकारने लगे, “हे प्रभु! दाऊद के वंशज! हम पर दया कीजिए।”
32
येशु रुक गये। उन्होंने उनको बुलाया और कहा, “तुम क्या चाहते हो? मैं तुम्हारे लिए क्या करूँ?”
33
उन्होंने उत्तर दिया, “प्रभु! हमारी आँखें खुल जाएँ।”
34
येशु को उन पर दया आयी और उन्होंने उनकी आँखों का स्पर्श किया। उसी क्षण उनकी दृष्टि लौट आयी और वे येशु के पीछे हो लिये।
← Chapter 19
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 21 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28