bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
/
Matthew 1
Matthew 1
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 2 →
1
अब्राहम की संतान, दाऊद की संतान, यीशु मसीह की वंशावली का वृत्तांत।
2
अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ, इसहाक से याकूब उत्पन्न हुआ, और याकूब से यहूदा और उसके भाई उत्पन्न हुए,
3
और यहूदा से तामार के द्वारा फिरिस और जोरह उत्पन्न हुए, और फिरिस से हिस्रोन उत्पन्न हुआ, और हिस्रोन से एराम उत्पन्न हुआ,
4
और एराम से अम्मीनादाब उत्पन्न हुआ, और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ, और नहशोन से सलमोन उत्पन्न हुआ,
5
और सलमोन से राहब के द्वारा बोअज़ उत्पन्न हुआ, और बोअज़ से रूत के द्वारा ओबेद उत्पन्न हुआ, और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ,
6
और यिशै से राजा दाऊद उत्पन्न हुआ। दाऊद से सुलैमान उस स्त्री के द्वारा उत्पन्न हुआ जो पहले उरिय्याह की पत्नी थी,
7
और सुलैमान से रहबाम उत्पन्न हुआ, और रहबाम से अबिय्याह उत्पन्न हुआ, और अबिय्याह से आसा उत्पन्न हुआ,
8
और आसा से यहोशापात उत्पन्न हुआ, और यहोशापात से योराम उत्पन्न हुआ, और योराम से उज्जियाह उत्पन्न हुआ,
9
और उज्जियाह से योताम उत्पन्न हुआ, और योताम से आहाज उत्पन्न हुआ, और आहाज से हिजकिय्याह उत्पन्न हुआ,
10
और हिजकिय्याह से मनश्शे उत्पन्न हुआ, और मनश्शे से आमोन उत्पन्न हुआ, और आमोन से योशिय्याह उत्पन्न हुआ,
11
और बेबीलोन निर्वासन में जाने के समय योशिय्याह से यकुन्याह और उसके भाई उत्पन्न हुए।
12
बेबीलोन निर्वासन के बाद यकुन्याह से शालतिएल उत्पन्न हुआ, और शालतिएल से जरुब्बाबिल उत्पन्न हुआ,
13
और जरुब्बाबिल से अबीहूद उत्पन्न हुआ, और अबीहूद से एल्याकीम उत्पन्न हुआ, और एल्याकीम से अज़ोर उत्पन्न हुआ,
14
और अज़ोर से सदोक उत्पन्न हुआ, और सदोक से अखीम उत्पन्न हुआ, और अखीम से इलीहूद उत्पन्न हुआ,
15
और इलीहूद से एलीआज़ार उत्पन्न हुआ, और एलीआज़ार से मत्तान उत्पन्न हुआ, और मत्तान से याकूब उत्पन्न हुआ,
16
और याकूब से यूसुफ उत्पन्न हुआ जो मरियम का पति था, और मरियम से यीशु उत्पन्न हुआ जो मसीह कहलाता है।
17
इस प्रकार अब्राहम से दाऊद तक चौदह पीढ़ियाँ, और दाऊद से बेबीलोन निर्वासन तक चौदह पीढ़ियाँ, और बेबीलोन निर्वासन से मसीह तक चौदह पीढ़ियाँ हुईं।
18
अब यीशु मसीह का जन्म इस प्रकार हुआ: उसकी माता मरियम की मँगनी यूसुफ से हुई, पर उनके एक साथ होने से पहले वह पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती पाई गई।
19
परंतु उसके मँगेतर यूसुफ ने, जो एक धर्मी व्यक्ति था और उसे बदनाम करना नहीं चाहता था, उसे चुपके से त्याग देने का विचार किया।
20
जब वह इन बातों पर विचार कर ही रहा था तो देखो, प्रभु के एक स्वर्गदूत ने उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहा, “हे यूसुफ, दाऊद की संतान! तू मरियम को अपनी पत्नी स्वीकार करने से मत डर, क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है।
21
वह एक पुत्र को जन्म देगी और तू उसका नाम यीशु रखना, क्योंकि वह अपने लोगों का उनके पापों से उद्धार करेगा।”
22
यह सब इसलिए हुआ कि प्रभु का वह वचन जो भविष्यवक्ता के द्वारा कहा गया था, पूरा हो:
23
देखो, एक कुँवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र को जन्म देगी, और उसका नाम “इम्मानुएल” रखा जाएगा, जिसका अर्थ है, परमेश्वर हमारे साथ।
24
तब यूसुफ ने नींद से जागकर वैसा ही किया जैसा प्रभु के स्वर्गदूत ने उसे आज्ञा दी थी, और उसे अपनी पत्नी स्वीकार करके ले आया;
25
और उसके पास तब तक नहीं गया जब तक उसने पुत्र को जन्म न दिया; और उसने उसका नाम यीशु रखा।
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 2 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28