bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 Chronicles 2
1 Chronicles 2
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 1
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 3 →
1
ये इस्राएल के पुत्र थे: रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, जबूलून,
2
दान, यूसुफ, बिन्यामिन, नफ्ताली, गाद और आशेर।
3
ये यहूदा के पुत्र थे: एर, ओनन, और शेला। यहूदा के ये तीनों पुत्र बत-शूआ नामक कनानी जाति की स्त्री से उत्पन्न हुए थे। यहूदा का ज्येष्ठ पुत्र एर प्रभु की दृष्टि में बुरा था। इस कारण प्रभु ने उसको मार डाला।
4
यहूदा की बहू तामार से भी उसको ये पुत्र उत्पन्न हुए थे: पेरेस और जेरह। इस प्रकार यहूदा के कुल पाँच पुत्र थे।
5
ये पेरेस के पुत्र थे: हेस्रोन और हामूल।
6
ये जेरह के पुत्र थे: जिम्री, एतान, हेमान, कालकोल और दारा। कुल पाँच।
7
ये कर्मी के पुत्र थे: आकार − यह इस्राएली राष्ट्र को कष्ट देनेवाला कहलाया। इसने प्रभु को अर्पित की जाने वाली वस्तु के विषय में आज्ञा-उल्लंघन कर अपराध किया था।
8
और एतान का पुत्र अज्रयाह था।
9
ये हेस्रोन के पुत्र थे: यरहमएल, राम और कलूबै।
10
राम का पुत्र अम्मीनादब था, और अम्मीनादब का पुत्र नहशोन। यह यहूदा वंशजों का नेता था।
11
नहशोन का पुत्र सल्मा था, और सल्मा का पुत्र बोअज।
12
बोअज का पुत्र ओबेद था, और ओबेद का पुत्र यिशय।
13
यिशय का ज्येष्ठ पुत्र एलीअब था। दूसरा पुत्र अबीनादब, तीसरा पुत्र शिम्आ,
14
चौथा पुत्र नतनएल, पांचवां पुत्र रदै,
15
छठा पुत्र ओसेम और सातवां पुत्र दाऊद था।
16
उनकी बहिन सरुयाह और अबीगइल थीं। सरुयाह के पुत्र ये थे: अबीशय, योआब और असाएल। कुल तीन।
17
अबीगइल से अमासा उत्पन्न हुआ था। अमासा का पिता येतेर यिश्माएली वंश का था।
18
कालेब बेन-हेस्रोन की पत्नी अजूबाह और यरीओत से पुत्र उत्पन्न हुए थे। उनके पुत्रों के ये नाम हैं: येशेर, शोबाब और अर्दोन।
19
अजूबाह की मृत्यु के बाद कालेब ने एप्राता से विवाह किया। उससे हूर उत्पन्न हुआ।
20
हूर का पुत्र ऊरी था, और ऊरी का पुत्र बसलएल।
21
तत्पश्चात् हेस्रोन ने माकीर की पुत्री से सम्भोग किया। माकीर गिलआद का पिता था। हेस्रोन ने माकीर की पुत्री से विवाह किया। उस समय हेस्रोन की उम्र साठ वर्ष थी। माकीर की पुत्री ने एक पुत्र को जन्म दिया। उसका नाम सगूब था।
22
सगूब का पुत्र याईर था। याईर के अधीन गिलआद प्रदेश में तेईस नगर थे।
23
परन्तु गशूर और सीरिया राज्यों ने उनसे याईर की बस्तियों, कनत नगर तथा उसके गांवों को छीन लिया था। ये नगर कुल साठ थे। ये सब गिलआद के पिता माकीर के वंशज थे।
24
हेस्रोन की मृत्यु के बाद कालेब ने अपने पिता की विधवा एप्राता से सम्भोग किया। उससे एक पुत्र का जन्म हुआ। उसका नाम अशहूर था। अशहूर तकोअ का पिता बना।
25
हेस्रोन के ज्येष्ठ पुत्र यरहमएल के ये पुत्र थे: ज्येष्ठ पुत्र राम; बूनाह, ओरेन, ओसेम और अहिय्याह।
26
यरहमएल की एक और पत्नी थी। उसका नाम अटाराह था। वह ओनाम की माँ थी।
27
यरहमएल के ज्येष्ठ पुत्र राम के ये पुत्र थे: मअस, यामीन और एकेर।
28
ओनाम के ये पुत्र थे: शम्मई और यादाअ। शम्मई के ये पुत्र थे: नादाब और अबीशूर।
29
अबीशूर की पत्नी का नाम अबीहाइल था। अबीशूर के ये पुत्र उससे उत्पन्न हुए थे: अहबान और मोलीद।
30
ये नादाब के पुत्र थे: सेलेद और अप्पाइम। सेलेद निस्सन्तान मरा था।
31
अप्पाइम का पुत्र यिश्ई और यिश्ई का पुत्र शेशान था। शेशान का पुत्र अहलै था।
32
शम्मई के भाई यादाअ के ये पुत्र थे: येतर और योनातन। येतर निस्सन्तान मरा था।
33
योनातन के ये पुत्र थे: पेलेत और जाजा। ये सब यरहमएल के वंशज थे।
34
शेशान के पुत्र नहीं वरन् पुत्रियां थीं। शेशान का एक मिस्री गुलाम था। उसका नाम यरहाअ था।
35
शेशान ने अपनी एक पुत्री का विवाह इस गुलाम से कर दिया। शेशान की पुत्री ने इस गुलाम से एक पुत्र को जन्म दिया। उसका नाम अत्तई था।
36
अत्तई का पुत्र नातान था, और नातान का पुत्र जाबाद।
37
जाबाद का पुत्र एप्लाल था, और एप्लाल का पुत्र ओबेद।
38
ओबेद का पुत्र येहू था, और येहू का पुत्र अज्रयाह।
39
अज्रयाह का पुत्र हालेस था, और हालेस का पुत्र एल्आसाह।
40
एल्आसाह का पुत्र सिसमई था और सिसमई का पुत्र शल्लूम।
41
शल्लूम का पुत्र यकमयाह था, और यकमयाह का पुत्र एलीशामा।
42
यरहमएल के भाई कालेब के ये पुत्र थे: ज्येष्ठ पुत्र मारेशाह। मारेशाह का पुत्र जीप था। मारेशाह का दूसरा पुत्र हेब्रोन था।
43
ये हेब्रोन के पुत्र थे: कोरह, तप्पूह, रेकेम और शेमअ।
44
शेमअ का पुत्र रहम था, जो योर्कआम का पिता हुआ। रेकम का पुत्र शम्मई था।
45
शम्मई का पुत्र माओन था, और माओन बेत-सूर का पिता हुआ।
46
कालेब के अपनी रखेल ऐपाह से भी ये पुत्र हुए थे: हारान, मोसा और गाजेज। हारान गाजेज का पिता था।
47
याहदई के ये पुत्र थे: रेगेम, योताम, गेशान, पेलेट, ऐपाह और शअप।
48
कालेब की दूसरी रखेल माकाह को उससे ये पुत्र उत्पन्न हुए थे: शेबेर और तिर्हनाह।
49
माकाह को ये दो पुत्र भी हुए थे: शअप, जिससे मदमन्नाह उत्पन्न हुआ, और शबा, जिससे मकबेनाह तथा गिबआ उत्पन्न हुए। कालेब की पुत्री का नाम अक्साह था।
50
ये ही कालेब के वंशज थे। एप्राता के ज्येष्ठ पुत्र हूर के ये पुत्र थे: शोबाल, सल्मा और हारेप। शोबाल के किर्यत-यआरीम उत्पन्न हुआ।
51
सल्मा से बेतलेहम और हारेप से बेत-गादेर उत्पन्न हुआ।
52
किर्यत-यआरीम के पिता शोबाल के वंशज मनूहोत नगर के आधे लोग, हारोएह थे।
53
किर्यत-यआरीम के गोत्र में ये लोग थे: यित्री, पूती, शूमाती और मिशराई। इनसे सोर्आती और एश्ताऊली गोत्र निकले।
54
सल्मा के वंशज बेतलेहम, नटोपाती, अटरोत-बेत-योआब, और मनूहोत नगर के शेष आधे लोग अर्थात् सोरई।
55
लिपिकों के ये गोत्र याबेस नगर में बसे हुए थे: तिर्आती, शिम्आती और सूकाती। ये केनी जाति के लोग थे, जो हम्मात नगर से आए थे। रेकाब जाति का कुलपति हम्मात था।
← Chapter 1
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 3 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29