bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 Chronicles 6
1 Chronicles 6
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 5
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 7 →
1
ये लेवी के पुत्र थे: गेर्शोम, कहात और मरारी।
2
कहात के ये पुत्र थे: अम्राम, यिस्हार, हेब्रोन और ऊज्जीएल।
3
अम्राम के ये पुत्र थे: हारून, मूसा और मिर्याम। हारून के ये पुत्र थे: नादाब, अबीहू, एलआजर और ईतामर।
4
एलआजर से पीनहास उत्पन्न हुआ, और पीनहास से अबीशूअ।
5
अबीशूअ से बूक्की, और बूक्की से ऊज्जी उत्पन्न हुआ।
6
ऊज्जी से जरहयाह और जरहयाह से मरायोत उत्पन्न हुआ।
7
मरायोत से अमरयाह, और अमरयाह से अहीटूब उत्पन्न हुआ।
8
अहीटूब से सादोक, और सादोक से अहीमअस उत्पन्न हुआ।
9
अहीमअस से अजर्याह और अजर्याह से योहानान उत्पन्न हुआ।
10
योहानान से अजर्याह उत्पन्न हुआ। (जिस मन्दिर को सुलेमान ने यरूशलेम में बनाया था, उसका पुरोहित यही अजर्याह था।)
11
अजर्याह से अमरयाह, और अमरयाह से अहीटूब उत्पन्न हुआ।
12
अहीटूब से सादोक और सादोक से शल्लूम उत्पन्न हुआ।
13
शल्लूम से हिल्कियाह, और हिल्कियाह से अजर्याह उत्पन्न हुआ।
14
अजर्याह से सरायाह, और सरायाह से यहोसादाक उत्पन्न हुआ।
15
जब प्रभु ने नबूकदनेस्सर के माध्यम से यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर की जनता को निष्कासित किया था, तब यहोसादाक भी अपने देश से निष्कासित होकर गया था।
16
ये लेवी के पुत्र थे: गेर्शोम, कहात और मरारी।
17
गेर्शोम के पुत्रों के ये नाम हैं: लिब्नी और शिमई।
18
कहात के ये पुत्र थे: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और ऊज्जीएल।
19
मरारी के ये पुत्र थे: महली और मूशी। ये ही लेवी के गोत्र अपने-अपने पितृकुल के अनुसार हैं।
20
गेर्शोम का पुत्र लिब्नी था और लिब्नी का पुत्र यहत था। यहत का पुत्र जिम्मा,
21
और जिम्मा का पुत्र योआह था। योआह का पुत्र इद्दो और इद्दो का पुत्र जेरह था। जेरह का पुत्र यआतरई था।
22
कहात का पुत्र अम्मीनादब था और अम्मीनादब का पुत्र कोरह। कोरह का पुत्र अस्सीर;
23
और अस्सीर का पुत्र एलकाना था। एलकाना का पुत्र एबीआसप, और एबीआसप का पुत्र अस्सीर था।
24
तहत अस्सीर का पुत्र था और तहत का पुत्र ऊरीएल था। ऊरीएल का पुत्र उज्जियाह और ऊज्जियाह का पुत्र शाऊल था।
25
ये एलकाना के पुत्र थे: अमासई और अहीमोत।
26
अहीमोत का पुत्र एलकाना था। एलकाना का पुत्र सोपई और सोपई का पुत्र नहत था।
27
नहत का पुत्र एलीआब और एलीआब का पुत्र यरोहाम था। यरोहाम का पुत्र एलकाना था।
28
शमूएल के ये पुत्र थे: ज्येष्ठ पुत्र योएल और कनिष्ठ पुत्र अबियाह था।
29
ये मरारी के वंशज थे: महली, और महली का पुत्र लिब्नी। लिब्नी का पुत्र शिमई और शिमई का पुत्र ऊज्जा।
30
ऊज्जा का पुत्र शिमआ और शिमआ का पुत्र हग्गियाह। हग्गियाह का पुत्र असायाह था।
31
जब मंजूषा प्रभु के भवन में प्रतिष्ठित हो गई, तब राजा दाऊद ने भजन गाने के लिए ये गायक नियुक्त किए।
32
जब तक राजा सुलेमान के द्वारा प्रभु का भवन यरूशलेम में तैयार नहीं हो गया, तब तक ये लोग भजन-गान के द्वारा मिलन-शिविर के तम्बू के सम्मुख सेवा-कार्य किया करते थे। ये अपनी-अपनी सेवा की पारी के अनुसार भजन गाया करते थे।
33
सेवक और उनके पुत्रों के ये नाम हैं: कहाती गोत्र के लोग: गायक हेमान − यह योएल का पुत्र और शमूएल का पौत्र था।
34
शमूएल एलकाना का पुत्र और एलकाना यहोराम का पुत्र था। यहोराम एलीएल का पुत्र और एलीएल तोह का पुत्र था।
35
तोह सूफ का पुत्र था और सूफ एलकाना का पुत्र। एलकाना महत का पुत्र था, और महत अमाशाई का।
36
अमाशाई एलकाना का पुत्र और एलकाना योएल का। योएल अजर्याह का पुत्र था; और अजर्याह सफनयाह का।
37
सफनयाह तहत का पुत्र था और तहत अस्सीर का पुत्र। अस्सीर एबिआसप का पुत्र था, और एबीआसप कोरह का पुत्र था।
38
कोरह यिसहार का पुत्र था और यिसहार कहात का पुत्र। कहात लेवी का पुत्र था और लेवी इस्राएल का पुत्र।
39
हेमान का भाई आसाफ उसके दाहिने खड़ा हुआ करता था − आसाफ बेरेकयाह का पुत्र था। बेरेकयाह शिमआ का पुत्र था।
40
शिमआ मीखाएल का पुत्र था और मीखाएल बासेयाह का पुत्र। बासेयाह मलकियाह का पुत्र था,
41
और मलकियाह एत्नी का पुत्र। एत्नी जेरह का पुत्र था, और जेरह अदायाह का पुत्र।
42
अदायाह एतान का पुत्र था और एतान जिम्माह का पुत्र। जिम्माह शिमई का पुत्र था
43
और शिमई यहत का पुत्र था। यहत गेर्शोम का पुत्र था, और गेर्शोम लेवी का पुत्र।
44
हेमोन की बायीं ओर मरारी का वंशज एतान खड़ा हुआ करता था। एतान कीशी का पुत्र था और कीशी अबद्दई का पुत्र था। अबद्दई मल्लूख का पुत्र था।
45
और मल्लूख हशबयाह का पुत्र था। हशबयाह अमसयाह का पुत्र था और अमसयाह हिलकियाह का पुत्र था
46
हिलकियाह अमसी का पुत्र था और अमसी बानी का पुत्र था। बानी शेमेर का पुत्र था
47
और शेमेर महली का पुत्र था। महली मूशी का पुत्र था। मूशी मरारी का पुत्र था और मरारी लेवी का।
48
उनके भाई जो लेवी के वंशज थे परमेश्वर के भवन में, उसके निवास-स्थान में, सब सेवा-कार्यों को करने के लिए नियुक्त किए गये थे।
49
हारून और उसके पुत्र अग्नि-बलि की वेदी और धूप-वेदी पर बलि चढ़ाया करते थे। इनके अतिरिक्त वे परमपवित्र स्थान के सब कार्य करते थे। वे इस्राएली समाज की ओर से प्रायश्चित के लिए बलि भी चढाते थे। इस प्रकार वे उन सब कार्यों को करते थे जिनका आदेश परमेश्वर के सेवक मूसा ने उन्हें दिया था।
50
ये हारून के वंशज थे: उसका पुत्र एलआजर। एलआजर का पुत्र पीनहास। पीनहास का पुत्र अबीशूअ।
51
अबीशूअ का पुत्र बूकी। बूकी का पुत्र ऊज्जी। ऊज्जी का पुत्र जरहयाह।
52
जरहयाह का पुत्र मरायोत। मरायोत का पुत्र अमरयाह। अमरयाह का पुत्र अहीटूब।
53
अहीटूब का पुत्र सादोक और सादोक का पुत्र अहीमअस।
54
वे निश्चित क्षेत्रीय सीमाओं के भीतर निवास करते थे। उनके निवास-स्थानों के ये नाम हैं: कहाती गोत्र के हारून वंशजों के नाम पर इस शहर की चिट्ठी निकली: हेब्रोन।
55
अत: उन्होंने उनको हेब्रोन नगर और उसके चारों ओर के चरागाह-क्षेत्र दे दिये। यह नगर यहूदा प्रदेश में था।
56
किन्तु हेब्रोन नगर के खेत और उसके गांव उन्होंने यपून्नेह के पुत्र कालेब को दिये।
57
उन्होंने हारून के वंशजों को ये शरण नगर दिये: हेब्रोन, लिबना और उसके चरागाह; यत्तिर, एश्मोअ और उसके चरागाह;
58
हीलेन, दबीर और उसके चरागाह;
59
आशान, बेत-शेमेश, और उनके चरागाह।
60
उन्होंने हारून के वंशजों को बिन्यामिन कुल के ये नगर भी दिये: गेबा, आलेमेत, अनातोत और उनके चरागाह। उनके सब गोत्रों को प्राप्त नगरों की संख्या तेरह थी।
61
शेष कहात वंशियों को चिट्ठी डालकर दस नगर दिये गये थे। ये नगर मनश्शे के आधे गोत्र के नगरों में से लिये गए थे।
62
गेर्शोम के वंशजों को उनके गोत्रों के अनुसार तेरह नगर दिये गए थे। ये नगर इस्साकार, आशेर, नफ्ताली कुलों के और बाशान में मनश्शे के गोत्र के नगरों में से दिये गए थे।
63
मरारी के वंशजों को उनके गोत्रों के अनुसार बारह नगर दिये गए। ये नगर रूबेन, गाद और जबूलून कुलों के नगरों में से लिये गए थे।
64
इस प्रकार इस्राएली समाज ने अपने लेवीय पुरोहितों को नगर और चरागाह दिये थे।
65
उन्होंने यहूदा, बिन्यामिन और शिमोन के कुल के नगरों में से भी उनको चिट्ठी डालकर नगर दिये थे। इन नगरों के नाम ऊपर लिखे हैं।
66
इस्राएली समाज ने कहात वंशियों के गोत्रों को भी एफ्रइम कुल की सीमा में स्थित नगरों में से उनको नगर दिये थे।
67
उन्होंने ये शरण नगर दिये थे: शकेम और उसके चरागाह जो एफ्रइम पहाड़ी क्षेत्र पर थे; गेजेर और उसके चरागाह;
68
योकमआम और उसके चरागाह; बेतहोरोन और उसके चरागाह;
69
अय्यालोन और उसके चरागाह; गतरिम्मोन और उसके चरागाह।
70
उन्होंने मनश्शे के आधे गोत्र का नगर आनेर और उसके चरागाह, बिलआम और उसके चरागाह भी कहात वंशियों के शेष गोत्रों को दिये थे।
71
इस्राएली समाज ने मनश्शे के आधे गोत्र के ये नगर गेर्शोम वंशियों को दिये थे। बाशान क्षेत्र में गोलान और उसके चरागाह; अश्तारोत और उसके चरागाह।
72
उन्होंने इस्साकार कुल के ये नगर दिये थे: केदेश और उसके चरागाह; दबेरात और उसके चरागाह।
73
रमोत और उसके चरागाह तथा आनेम और उसके चरागाह।
74
उन्होंने आशेर कुल के ये नगर दिये थे: माशाल और उसके चरागाह; अबदोन और उसके चरागाह;
75
हूकोक और उसके चरागाह; रहोब और उसके चरागाह।
76
उन्होंने नफ्ताली कुल के ये नगर दिये थे: गलील प्रदेश का केदेश नगर और उसके चरागाह; हम्मोन तथा किरयातइम और उनके चरागाह।
77
शेष मरारी वंशजों को इस्राएली समाज ने जबूलून कुल के ये नगर दिये थे: रिम्मोनो तथा ताबोर और उनके चरागाह।
78
यर्दन नदी के उस पार यरीहो नगर के पास, यर्दन का पूर्वी क्षेत्र उन्होंने रूबेन कुल से लेकर उनको दिया था। इसके अतिरिक्त निर्जन प्रदेश का बेसेर और उसके चरागाह, यहसाह और उसके चरागाह,
79
कदेमोत और उसके चरागाह, मेपअत और उसके चरागाह दिये।
80
इस्राएली समाज ने गाद कुल के ये नगर दिये: गिलआद प्रदेश का रामोत और उसके चरागाह, महनइम और उसके चरागाह,
81
हेशबोन और उसके चरागाह तथा यजेर और उसके चरागाह।
← Chapter 5
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 7 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29