bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 Chronicles 27
1 Chronicles 27
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 26
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 28 →
1
इस्राएली राज्य के उच्चाधिकारियों की नाम-सूची: ये अधिकारी पितृकुलों के मुखिया, सहस्र सैनिकों के नायक, सौ सैनिकों के नायक और प्रशासक थे, जो समस्त राजकीय कार्यों के लिए मास-प्रति-मास पूरे वर्ष अपने-अपने विभाग के अनुसार आया-जाया करते थे। प्रत्येक विभाग में चौबीस हजार व्यक्ति थे।
2
पहले माह के पहले विभाग का अध्यक्ष याशोबआम बेन-जबदीएल था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
3
वह पेरेस के वंश का था। वह पहले महीने में मन्दिर के सभी नायकों का प्रधान था।
4
दूसरे माह के विभाग का अध्यक्ष एलआजर बेन-दोदई था । वह अहोह नगर का रहने वाला था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
5
तीसरे माह में तीसरे विभाग का अध्यक्ष सेनापति बनायाह था, जो पुरोहित यहोयादा का पुत्र था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
6
यह वही बनायाह था जो तीस योद्धाओं में एक था और उन्हीं तीस योद्धाओं का नायक था। उसका पुत्र अम्मीजाबाद उसके विभाग में सम्मिलित था।
7
चौथे माह के चौथे विभाग का अध्यक्ष असाएल था। यह योआब का भाई था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे। उसके बाद उसका पुत्र जबद्याह अध्यक्ष हुआ।
8
पांचवें माह के पांचवें विभाग का अध्यक्ष शम्हूत था। वह यिजराह नगर का रहने वाला था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
9
छठे माह के छठे विभाग का अध्यक्ष ईराह था, जो तकोअ नगर के रहने वाले इक्केश का पुत्र था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
10
सातवें माह के सातवें विभाग का अध्यक्ष पलोन नगर का हेलेस था। वह एफ्रइम गोत्र का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
11
आठवें माह के आठवें विभाग का अध्यक्ष सिब्बकई था। वह हूशाह नगर का रहनेवाला था, और जराह वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
12
नौवें माह के नौवें विभाग का अध्यक्ष अबीएजर था। वह अनातोत नगर का रहनेवाला था। वह बिन्यामिन कुल का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
13
दसवें माह के दसवें विभाग का अध्यक्ष महरई था। वह नटाफाह नगर का रहनेवाला था। वह जराह वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
14
ग्यारहवें माह के ग्यारहवें विभाग का अध्यक्ष बनायाह था। वह पिर्आतोन नगर का रहनेवाला था। वह एफ्रइम गोत्र का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
15
बारहवें माह के बारहवें विभाग का अध्यक्ष हेलदई था। वह नटाफाह नगर का रहनेवाला था। वह ओतनीएल वंश का था। उसके विभाग में चौबीस हजार कर्मचारी थे।
16
ये व्यक्ति इस्राएली राष्ट्र के विभिन्न कुलों के लिए प्रशासक थे: रूबेन कुल के लिए एलीएजर बेन-जिकरी। शिमोन कुल के लिए शफटयाह बेन-मअकाह।
17
लेवी कुल के लिए अशबयाह बेन-कमूएल। हारून के वंशजों के लिए सादोक।
18
यहूदा कुल के लिए एलीहू। यह दाऊद का भाई था। इस्साकार कुल के लिए ओमरी बेन-मीखाएल।
19
जबूलून कुल के लिए यिश्मयाह बेन-ओबद्याह। नफ्ताली कुल के लिए यहीमोत बेन-अजरीएल।
20
एफ्रइम गोत्र के लिए होशेअ बेन-अजज्या। मनश्शे के अर्ध-गोत्र के लिए योएल बेन-पदायाह।
21
गिलआद क्षेत्र में बसे शेष अर्ध-मनश्शे गोत्र के लिए यिद्दो बेन-जकर्याह। बिन्यामिन कुल के लिए यअसीएल बेन-अब्नेर।
22
दान कुल के लिए अजराएल बेन-यरोहाम। इस्राएली राष्ट्र के कुलों के ये ही मुखिया थे।
23
दाऊद ने उन युवकों की गणना नहीं की थी। जिनकी आयु बीस वर्ष से कम थी। प्रभु ने वचन दिया कि वह इस्राएली राष्ट्र की आबादी को आकाश के तारों के समान असंख्य बनाएगा।
24
यद्यपि योआब बेन-सरूयाह ने युवकों की गणना का कार्य आरम्भ किया था, परन्तु वह उसको पूरा न कर सका। उसके इस कार्य के कारण इस्राएली राष्ट्र पर विपत्ति आ पड़ी। अत: यह जनसंख्या राजा दाऊद के इतिहास-ग्रन्थ में नहीं लिखी गई।
25
राज-भण्डारगृहों का अध्यक्ष अजमावेत बेन-अदीएल था। गांवों, नगरों और किलों के भण्डार-गृहों का अध्यक्ष योनातन बेन-ऊज्जियाह था।
26
जो भूमि को जोतने और अनाज को बोने का काम करते थे, उनका अधिकारी एजरी बेन-कलूब था।
27
अंगूर अद्यानों में काम करनेवालों का अधिकारी शिमई था। वह रामाह नगर का रहने वाला था। अंगूर-उद्यानों की फसल को सुरागारों के लिए सुरक्षित रखने वालों का अधिकारी जब्दी था, जो शपेम नगर का रहने वाला था।
28
शपेलाह मैदान के जैतून और गूलर वृक्षों का वन-निरीक्षक बअल-हानान था, जो गेदेर नगर का निवासी था। तेल-भण्डार गृहों का अधिकारी योआश था।
29
शारोन चरागाहों के पशुओं का अधिकारी शिटरई था। यह शारोन का रहने वाला था। जो पशु घाटी के चरागाह में थे, उनका अधिकारी शापाट बेन-अदलाय था।
30
ऊंटों का अधिकारी ओबील, और गदहों का अधिकारी येहदयाह था। ओबील यिश्माएली जाति का था। येहदयाह मेरोनोत नगर का निवासी था। भेड़-बकरियों का अधिकारी याजीज था, जो हगर नगर का निवासी था।
31
ये व्यक्ति राजा दाऊद की सब प्रकार की धन-सम्पत्ति के अधिकारी थे।
32
दाऊद का भतीजा योनातन मन्त्री था। वह समझदार था। वह राजा का सचिव था। वह और हकमोन नगर का निवासी यहीएल राजपुत्रों के शिक्षक थे।
33
अहीतोपेल राजमन्त्री था। अर्की का निवासी हूशई राज-मित्र था।
34
अहीतोपेल की मृत्यु के बाद यहोयादा बेन-बनायाह और एबयातर मन्त्री नियुक्त किए गए थे। योआब राजा का सेनापति था।
← Chapter 26
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 28 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29