bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 Chronicles 7
1 Chronicles 7
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 6
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 8 →
1
इस्साकार के ये चार पुत्र थे: तोला, पूआह, याशूब और शिमरोन।
2
तोला के ये पुत्र थे: ऊज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमई, यिबशाम, और शेमूएल। ये अपने पिता तोला के पितृकुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। दाऊद के राज्यकाल में इनके कुल में बाईस हजार छ: सौ व्यक्ति थे।
3
ऊज्जी का पुत्र यिजरयाह था। यिजरयाह के ये पुत्र थे: मीखाएल, ओबद्याह, योएल और यिश्शियाह। ये पांचों मुखिया थे।
4
इनके पास अपने-अपने वंश और पितृ-कुल के अनुसार सैनिकों के दल थे। सैनिकों की संख्या छत्तीस हजार थी; क्योंकि उनके अनेक स्त्रियां और पुत्र थे।
5
उनके भाई, जो इस्साकार कुल के थे, सत्तासी हजार थे। ये सब शूर-वीर सैनिक थे। इनकी गणना इनके वंश के क्रम में की गई थी।
6
बिन्यामिन के तीन पुत्र थे: बेला, बेकेर और यदीअएल।
7
बेला के पांच पुत्र थे: एस्बोन, ऊज्जी, ऊज्जीएल, यरीमोत और ईरी। ये अपने पितृ-कुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। इनके वंश में बाईस हजार चौंतीस सैनिक थे, जिनकी गणना उनके वंश के क्रम में की गई थी।
8
ये बेकेर के पुत्र थे: जमीराह, योआश, एलीएजेर, एली-ओएनई, ओमरी, येरमोत, अबियाह, अनातोत और आलेमत। ये ही बेकेर के पुत्र थे।
9
ये अपने पितृकुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। इनके वंश में बीस हजार दो सौ सैनिक थे, जिनकी गणना उनके वंश के क्रम में की गई थी।
10
यदीअएल का पुत्र बिलहान था। ये बिलहान के पुत्र थे: यऊश, बिन्यामिन, एहूद, कनअनाह, जेतान, तरशीश और अहीशाहर।
11
ये ही यदीअएल के पौत्र थे। ये अपने पितृकुल के मुखिया थे। ये बड़े योद्धा थे। इनके वंश में सत्रह हजार दो सौ सैनिक थे, जो युद्ध-सेवा के लिए सदा तत्पर रहते थे।
12
दान के दो पुत्र थे: शूप्पिम और हूप्पिम। अहेर का एकलौता पुत्र हूशिम था।
13
ये नफ्ताली के पुत्र थे: यहसीएल, गूनी, येसेर और शल्लूम। ये बिल्हाह के पौत्र थे।
14
ये मनश्शे के पुत्र थे: असरीएल, जिसको मनश्शे की रखेल ने जो सीरिया देश की थी, जन्म दिया था। (उसने माकीर को भी जन्म दिया था, जो बाद में गिलआद का पिता बना।
15
माकीर ने शूप्पिम और हूप्पिम की शादी कर दी। उसकी बहिन का नाम माकाह था।) दूसरे पुत्र का नाम सलापहाद था। सलापहाद को केवल पुत्रियां हुईं।
16
माकीर की पत्नी माकाह ने एक पुत्र को जन्म दिया। उसने उसका नाम पेरेश रखा। उसके भाई का नाम शेरेश था। शेरेश के दो पुत्र हुए: ऊलाम और राकेम।
17
ऊलाम का पुत्र बदान था। मनश्शे के पौत्र, और माकीर के पुत्र गिलआद के ये ही वंशज थे।
18
उसकी बहिन का नाम हम्मोलेकेत था। उसके पुत्रों के ये नाम हैं: ईशहोद, अबीएजेर और महलाह।
19
ये शमीदा के पुत्र थे: अह्यान, शेकेम, लिकही और अनीआम।
20
एफ्रइम के ये वंशज थे: एफ्रइम का पुत्र शूतेलह और शूतेलह का पुत्र बेरेद था। बेरेद का पुत्र तहत और तहत का पुत्र एलआदाह था। एलआदाह का पुत्र तहत,
21
और तहत का पुत्र जाबाद था। जाबाद का पुत्र शूतेलह और शूतेलह के पुत्र एजेर और एलआद थे। गत नगर के निवासियों ने इनका वध किया था, क्योंकि ये उनके पशुओं का अपहरण करने गए थे।
22
उनका पिता एफ्रइम उनके लिए बहुत दिन तक शोक मनाता रहा। तब उनके भाई उसको सान्त्वना देने के लिए आए।
23
एफ्रइम ने अपनी पत्नी से सम्भोग किया। तब उसने एक पुत्र को जन्म दिया। एफ्रइम ने अपने इस पुत्र का नाम बेरीआ रखा; क्योंकि उसके परिवार पर विपत्ति आई थी।
24
उसकी पुत्री का नाम शेएराह था। उसने उपरला बेत-होरोन और निचला बेत-होरोन दोनों नगरों को पुन: निर्मित किया था। इसके अतिरिक्त उसने उजेन-शेएराह नगर को भी पुन: निर्मित किया।
25
उसके पुत्र का नाम रेपह था। रेपह का पुत्र रेशेफ था। रेशेफ का पुत्र तेलह था और तेलह का पुत्र तहन था।
26
तहन का पुत्र लअदान और लअदान का पुत्र अम्मीहूद था। अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा और
27
एलीशामा का पुत्र नून था। नून का पुत्र यहोशुअ था।
28
इनकी पैतृक भूमि और निवास-स्थान ये थे: बेतएल, और उसके कस्बे; बेतएल की पूर्व दिशा में नअरान नगर और पश्चिमी दिशा में गेजेर और उसके कस्बे; शकेम और उसके कस्बे तथा सीमांत पर अय्याह और उसके कस्बे।
29
इनके अतिरिक्त मनश्शे गोत्र की सीमाओं के समीप बेतशआन और उसके कस्बे, तअनख और उसके कस्बे, महिद्दो और उसके कस्बे तथा दोर और उसके कस्बे थे। इन नगरों और कस्बों में इस्राएल के पुत्र यूसुफ के वंशज निवास करते थे।
30
ये आशेर के पुत्र थे: यिम्ना, यिश्वा, यिश्बी और बरीआ। इनकी बहिन का नाम सेरह था।
31
बरीआ के ये पुत्र थे: हेबर और मल्कीएल। मल्कीएल बाद में बिरजायत का पिता बना।
32
हेबर के ये पुत्र थे: यपलेट, शोमेर, और होताम। इनकी बहिन का नाम शुआ था।
33
यपलेट के ये पुत्र थे: पासक, बिमहाल और आशवात। ये ही यपलेट के पुत्र थे।
34
उसके भाई शेमेर के ये पुत्र थे: अही, रोहगाह, यहूब्बाह और अराम।
35
उसके भाई हेलेम के ये पुत्र थे: सोपह, यिमना, शेलेष और आमाल।
36
सोपह के ये पुत्र थे: सुह, हरनेपेर, शुआल, बेरी, यिमराह,
37
बेशेर, होद, शम्मा, शिलशाह, यितरान और बेएरा।
38
येतेर के ये पुत्र थे: यपुन्नेह, पिसपाह और आरा।
39
ये ऊल्ला के पुत्र थे: आरह, हन्नीएल और रिसया।
40
ये सब आशेर के वंशज और अपने पितृ-कुलों के मुखिया थे। ये हट्टे-कट्टे लड़ाकू सैनिक थे। ये अगुओं के भी मुखिया थे। जब इनकी वंशक्रम के अनुसार युद्ध-सेवा के लिए गणना की गई, तब इनकी संख्या छब्बीस हजार थी।
← Chapter 6
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 8 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29