bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
1 Chronicles 4
1 Chronicles 4
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 3
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 5 →
1
ये यहूदा के पुत्र थे: पेरेस, हेस्रोन, कर्मी, हूर और शोबाल।
2
शोबाल का पुत्र रआयाह था। रआयाह का पुत्र यहत था। यहत के दो पुत्र थे: अहूमई और लाहद। ये ही सोरआती गोत्र में थे।
3
ये ऐटाम के पुत्र थे: यिज्रएल, यिश्मा और यिद्बाश। इनकी बहिन का नाम हसलेलपोनी था।
4
पनूएल का पुत्र गदोर था। एजर का पुत्र हूशाह था। ये हूर के पुत्र थे: ज्येष्ठ पुत्र एप्राता। एप्राता बेतलेहम का पिता हुआ।
5
दूसरा पुत्र अश्हूर था। यह तकोअ का पिता हुआ। अश्हूर की दो पत्नियां थीं: हेल्आह और नअराह।
6
नअराह ने उससे इन पुत्रों को जन्म दिया: अहूज्जाम, हेपेर, तैमनी और हाअहशतारी। ये ही नअराह के पुत्र थे।
7
ये हेल्आह के पुत्र थे: सेरेत, यिसहर और एतनान।
8
कोस के ये पुत्र थे: आनूब और सोबेबाह। उसके वंश में हारूम के पुत्र अहरहेल के गोत्र भी हुए।
9
लोग यअबेस को उसके अन्य भाइयों की अपेक्षा अधिक आदर-सम्मान देते थे। इसलिए उसकी मां ने उसका नाम ‘यअबेस’ रखा था। वह यह कहती थी, ‘मैंने इसको बड़ी पीड़ा से जन्म दिया है।’
10
यअबेस ने इस्राएली राष्ट्र के परमेश्वर से यह प्रार्थना की, ‘प्रभु, काश! तू मुझे आशिष देता, और मेरी रहने की सीमा को बढ़ाता। तेरा वरद-हस्त मुझ पर होता, तू मुझ को विपत्ति से बचाता, और तब मेरा अनिष्ट न होता!’ परमेश्वर ने उसकी इच्छा को पूरा किया।
11
शूहाह का भाई कलूब था। कलूब के पुत्र का नाम महीर था। महीर एश्तोन का पिता हुआ।
12
एश्तोन के ये पुत्र थे: बेतरापा, पासेह और तहिन्नाह। तहिन्नाह के पुत्र का नाम ईरनाहाश था। ये सब रेकाह के व्यक्ति थे।
13
ये कनज के पुत्र थे: ओतनीएल और सरायाह। ओतनीएल के ये पुत्र थे: हतत और मओनोतई।
14
मओनोतई का पुत्र ओप्राह था। सरायाह का पुत्र योआब था। योआब हराशीम घाटी में रहनेवालों का संस्थापक था; क्योंकि ये कारीगर थे।
15
यपून्नेह के पुत्र कालेब के ये पुत्र थे: ईरू, एलाह और नाहम। एलाह का पुत्र कनज था।
16
यहले-लएल के ये पुत्र थे: जीप, जीपाह, तीर्या और असरएल।
17
एज्रा के ये पुत्र थे: येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन। मेरेद ने फरओ की पुत्री बितियाह से विवाह किया। बितियाह गर्भवती हुई, और उसने मिर्याम, शम्मई और यिश्बाह को जन्म दिया। यिश्बाह एश्तमो का पिता बना।
18
उसकी पत्नी यहूदी थी। उसने येरेद, हेबेर और यकूतीएल को जन्म दिया। येदेर गदोर का पिता, हेबेर सोको का पिता और यकूतीएल जानोह का पिता बना।
19
नहम की बहिन ने होदियाह से विवाह किया। उनके ये पुत्र थे: दलियाह और एश्तमो। दलियाह गर्माह नगर के रहने वाले कईलाह का पिता हुआ। एश्तमो माकाह का रहने वाला था।
20
ये शीमोन के पुत्र थे: अम्नोन, रिन्ना, बेन-हानान और तिलोन। ये यिशई के पुत्र थे: जोहेत और बेन-जोहेत।
21
यहूदा के पुत्र शेलाह के ये पुत्र थे: एर और लअदाह। एर लेकाह का पिता हुआ, और लअदाह मारेशाह का। इनके अतिरिक्त महीन सूती वस्त्र के कामगारों के परिवार जो बेत-अश्बेम में रहते थे, शेलाह के वंशज थे।
22
ये भी पुत्र थे: याकीम, कोजेबा नगर के लोग, योआश और सराप जिसने मोआब देश पर राज्य किया, और फिर लेहेम नगर को लौट आया था। (ये बातें बड़ी पुरानी हैं।)
23
ये कुम्हार थे। ये नटायीम और गदेराह नगरों में रहते थे। ये राजा की सेवा में, उसके लिए पात्र बनाते थे, और वहीं रहते थे।
24
ये शिमोन के वंशज थे: नमूएल, यामीन, यारीब, जेरह, और शाऊल।
25
शाऊल का पुत्र शल्लूम था, और शल्लूम का पुत्र मिब्साम। मिब्साम का पुत्र मिश्मा था।
26
मिश्मा का पुत्र हम्मूएल था, और हम्मूएल का पुत्र जक्कूर। जक्कूर का पुत्र शिमई था।
27
शिमई के सोलह पुत्र और छ: पुत्रियां थीं। किन्तु उसके भाइयों की इतनी सन्तान नहीं थी। इन सब भाइयों का परिवार उतना अधिक विशाल नहीं हुआ जितना यहूदा के वंशज।
28
ये इन नगरों में निवास करते थे: बएर-शेबा, मोलादाह, हसर-शूआल,
29
बिलहाह, एसेम, तोलाद,
30
बतूएल, होरमाह, सिक्लग,
31
बेत-मारकाबोत, हसर-सूसीम, बेतबिरई और शअराइम। दाऊद के राज्य-काल तक ये उनके नगर थे।
32
ये उनके निवास-स्थान थे: ऐटाम, अइन, रिम्मोन, तोकेन, और आशान। ये कुल पांच नगर थे।
33
इन नगरों के चारों ओर बअल तक अनेक गांव थे। ये ही उनके निवास-स्थान थे। यह उनकी वंशावली है:
34
मशोबाब, यमलेक, योशाह (यह अमस्याह का पुत्र था),
35
योएल, येहू (यह असीएल का प्रपौत्र, सरायाह का पौत्र और योशिबयाह का पुत्र था),
36
एल्योएनई, यअकोबाह, यशोहायाह, असायाह, अदीएल, यसीमिएल, बनायाह,
37
जीजा (यह सिपइ का पुत्र, अल्लोन का पौत्र, और यदायाह का प्रपौत्र था। यदायाह शिमरी का पुत्र और समअयाह का पौत्र था।)
38
ये व्यक्ति जिनके नाम क्रमश: उल्लिखित हैं, अपने-अपने गोत्र के मुखिया थे। जब इनके पितृकुल में जनसंख्या अत्यधिक बढ़ गई
39
तब ये लोग अपने पशुओं के चारे के लिए घाटी के पूर्व में गदोर के प्रवेश-द्वार पर पहुंचे।
40
वहां उन्हें अच्छा और उपजाऊ चरागाह मिला। चरागाह की भूमि खूब विस्तृत, निर्जन और शान्त थी; क्योंकि वहां के मूल निवासी, जो उनसे पहले वहां निवास करते थे, हाम के वंशज थे।
41
जिन लोगों के नाम ऊपर लिखे हुए हैं, यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह के राज्य-काल में यहाँ आए थे। उन्होंने हाम के कुलों और मऊनी जाति को, जो उनको वहां मिले थे, पूर्णत: नष्ट कर दिया। उन्होंने उनको जड़-मूल से खत्म कर दिया, और आज तक उनका कोई अवशेष नहीं रहा। वे उनके स्थान पर बस गए; क्योंकि उनके पशुओं के लिए वहां चारा उपलब्ध था।
42
शिमोन कुल के पांच सौ व्यक्ति सेईर पहाड़ी क्षेत्र की ओर गए। उनके नेता पल्टयाह, नअरयाह, रपायाह और उज्जिएल थे। ये यिशई के पुत्र थे।
43
उन्होंने अमालेकी जाति के बचे हुए शेष लोगों को नष्ट कर दिया। वे आज तक वहाँ निवास करते हैं।
← Chapter 3
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 5 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29