bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
2 Kings 10
2 Kings 10
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 9
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 11 →
1
अहाब के सत्तर पुत्र थे, जो सामरी नगर में रहते थे। येहू ने पत्र लिखकर उन्हें नगर-प्रशासकों, धर्मवृद्धों और अहाब के पुत्रों के अभिभावकों के पास भेज दिया।
2
उसने पत्रों में यह लिखा: ‘तुम्हारे साथ तुम्हारे स्वामी के पुत्र हैं। तुम्हारे पास रथ और घोड़े हैं। किला-बन्द नगर भी हैं। तुम्हारे पास शस्त्र हैं। इसलिए जब यह पत्र तुम्हारे पास पहुंचेगा,
3
तुम तत्काल अपने स्वामी के पुत्रों में से श्रेष्ठ और सर्वथा योग्य पुत्र को चुनो, और उसको उसके पिता के सिंहासन पर बैठा दो। तुम अपने स्वामी के राज-परिवार की रक्षा के लिए युद्ध करो।’
4
वे येहू का पत्र पढ़कर अत्यन्त भयभीत हो गए। उन्होंने कहा, ‘जब दो राजा उसके सम्मुख खड़े नहीं रह सके तो हम उसके सम्मुख कैसे टिक सकेंगे?’
5
अत: राज-महल के प्रबन्धक, नगर-प्रशासक, धर्मवृद्धों और राजकुमारों के अभिभावकों ने येहू को यह उत्तर भेजा: ‘हम आपके सेवक हैं। हम आपके प्रत्येक आदेश के अनुसार कार्य करेंगे। हम किसी भी व्यक्ति को राजा नहीं बनाएंगे। अब जो कार्य आपकी दृष्टि में उचित है, वह कीजिए।’
6
येहू ने उनको दूसरा पत्र लिखा। उसने इस पत्र में यह लिखा: ‘यदि तुम मेरे पक्ष में हो, यदि तुम मेरे आदेश का पालन करने को तैयार हो, तो अपने भूतपूर्व स्वामी के पुत्रों के सिर धड़ से अलग करो, और उनको लेकर कल, इसी समय यिज्रएल नगर पहुंच जाओ।” उस समय राजकुमार, जो संख्या में सत्तर थे, नगर के प्रमुख व्यक्तियों के यहां रहते थे। ये व्यक्ति राजपुत्रों का पालन-पोषण कर रहे थे।
7
जब येहू का पत्र उनके पास पहुंचा तब उन्होंने सत्तर राजकुमारों को पकड़ा, और उनका वध कर दिया। उन्होंने उनके सिर काटकर टोकरियों में रखा, और उनको येहू के पास यिज्रएल नगर भेज दिया।
8
सन्देशवाहक येहू के पास आया। उसने येहू को बताया, ‘महाराज, वे राजकुमारों के सिर लाए हैं।’ येहू ने कहा, ‘उनको दो ढेर में नगर के प्रवेश-द्वार पर रख दो, और सबेरे तक वहीं रहने दो।’
9
सबेरे येहू महल से बाहर निकला। वह ढेरों के पास खड़ा हुआ। उसने लोगों से यह कहा, ‘तुम निरपराध हो। मैंने ही अपने स्वामी के विरुद्ध षड्यन्त्र रचा और उसकी हत्या की। पर किसने इनको मारा?
10
तुम इस बात को समझ लो: प्रभु के मुख से निकला हुआ शब्द, जो उसने अहाब के राज-परिवार के विषय में कहा था, वह अक्षरश: पूर्ण हुआ है। जो कुछ प्रभु ने अपने सेवक एलियाह से कहा था, वही उसने किया है।’
11
येहू ने यिज्रएल नगर में रहने वाले अहाब के राज-परिवार के शेष सदस्यों का भी वध कर दिया। उसने वहां अहाब के प्रमुख व्यक्तियों, उनके घनिष्ठ मित्रों, और पुरोहितों को भी मार डाला। उसने उनमें से एक भी व्यक्ति को जीवित नहीं छोड़ा।
12
तब येहू तैयार हुआ। वह सामरी नगर को गया। जब वह मार्ग में चरवाहों की सराय में था,
13
तब उसको यहूदा प्रदेश के राजा अहज्याह के कुटुम्बी मिले। येहू ने उनसे पूछा, ‘तुम कौन हो?’ उन्होंने बताया, ‘हम अहज्याह के कुटुम्बी हैं। हम महाराज और राजमाता के पुत्रों का कुशल-मंगल पूछने के लिए आए हैं।’
14
येहू ने अपने सैनिकों को आदेश दिया, ‘इन्हें जीवित पकड़ लो।’ सैनिकों ने तत्काल उनको बन्दी बना लिया। वे बयालीस पुरुष थे। येहू के सैनिकों ने चरवाहों की सराय के गड्ढे में उनका वध कर दिया। येहू ने उनमें से किसी को भी जीवित नहीं छोड़ा।
15
येहू ने वहां से प्रस्थान किया। उसको यहोनादब बेन-रेकाब मिला, जो उससे भेंट करने के लिए आ रहा था। येहू ने उसका अभिवादन किया। येहू ने पूछा, ‘जैसा मेरा हृदय तुम्हारे प्रति निष्कपट है, क्या वैसा ही तुम्हारा हृदय मेरे प्रति है?’ यहोनादब ने उत्तर दिया, ‘हां, है।’ येहू ने कहा, ‘यदि तुम्हारा हृदय निष्कपट है, तो मुझे अपना हाथ दो।’ यहोनादब ने अपना हाथ उसके हाथ में दिया। येहू ने उसको अपने साथ रथ पर चढ़ा लिया।
16
येहू ने उससे कहा, ‘मेरे साथ चलो, और प्रभु के लिए मेरा धर्मोत्साह देखो।’ यहोनादाब उसके साथ रथ पर चढ़कर गया।
17
येहू सामरी नगर में आया। उसने सामरी नगर में रहने वाले अहाब के राजवंश के शेष सदस्यों को मार डाला। उसने प्रभु के वचन के अनुसार, जो प्रभु ने एलियाह से कहा था, अहाब के राज-वंश को मिटा दिया।
18
येहू ने अपनी समस्त प्रजा को एकत्र किया। उसने लोगों से कहा, ‘राजा अहाब ने बअल देवता की कम सेवा की थी। किन्तु मैं, येहू, उसकी बहुत सेवा करूंगा।
19
अब, तुम बअल देवता के सब नबियों, सेवकों और पुरोहितों को बुलाओ, और उन्हें मेरे पास लाओ। एक भी व्यक्ति छूटने न पाए। मैं बअल देवता के लिए महाबलि चढ़ाऊंगा। जो व्यक्ति इस बलि-महोत्सव में उपस्थित नहीं होगा, उसको मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा।’ येहू ने छल-कपट से यह घोषणा की थी। वह बअल देवता के सेवकों का पूर्ण संहार करना चाहता था।
20
येहू ने आदेश दिया, ‘बअल देवता के लिए पवित्र समारोह आयोजित करो।’ समारोह की घोषणा की गई।
21
येहू ने समस्त इस्राएल में दूत भेजे और बअल देवता के सब सेवकों को बुला लिया। एक भी सेवक ऐसा नहीं बचा जो समारोह में नहीं गया। उन्होंने बअल देवता के मन्दिर में प्रवेश किया। मन्दिर एक कोने से दूसरे कोने तक खचाखच भर गया।
22
येहू ने वस्त्र की व्यवस्था करने वाले अधिकारी से कहा, ‘बअल देवता के सब सेवकों के लिए भण्डारगृह से पोशाकें निकालकर लाओ।’ अधिकारी सेवकों के लिए भण्डार-गृह से पोशाकें निकालकर लाया।
23
येहू यहोनादब बेन-रेकाब के साथ बअल देवता के मन्दिर में गया। उसने बअल देवता के सेवकों से कहा, ‘देखो, तुम्हारे मध्य में प्रभु के सेवक तो नहीं हैं? उनको ढूंढ़ कर बाहर निकाल दो। यहां केवल बअल देवता के सेवक रहने चाहिए।’
24
तत्पश्चात् वह पशु-बलि और अग्नि-बलि चढ़ाने के लिए भीतर गया। येहू ने मन्दिर के बाहर अस्सी सैनिकों को नियुक्त किया। उसने उनको यह आदेश दिया, ‘मैं तुम्हारे हाथ में इन लोगों को सौंप रहा हूँ। जो सैनिक इनमें से किसी एक व्यक्ति को भी भागने देगा, वह अपने प्राणों से हाथ धोएगा।’
25
जब येहू ने अग्नि-बलि चढ़ाना समाप्त किया तब उसने अंगरक्षकों और सेना-नायकों को आदेश दिया, ‘भीतर जाओ, और बअल देवता के सेवकों का वध करो। सावधान! एक भी आदमी बचकर भाग न सके।’ अत: उन्होंने तलवार से उनको मौत के घाट उतार दिया, और उनके शव बाहर फेंक दिए। तत्पश्चात् वे बअल देवता के मन्दिर के भीतरी कक्ष में घुसे
26
और वहाँ से बअल देवता का स्तम्भ उठाकर बाहर लाए, और उसको जला दिया।
27
उन्होंने बअल देवता की वेदी और मन्दिर को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने मन्दिर को शौचालय बना दिया। वह आज भी शौचालय है।
28
यों येहू ने इस्राएल प्रदेश से बअल देवता की पूजा को मिटा दिया।
29
किन्तु जैसे यारोबआम बेन-नबाट ने इस्राएली जनता से पाप करवाया था, वैसे येहू ने भी करवाया था। वह पाप-मार्ग पर चलता रहा। बेत-एल नगर और दान नगर में सोने के बछड़े की मूर्तियां प्रतिष्ठित रहीं।
30
प्रभु ने येहू से कहा, ‘जो कार्य मेरी दृष्टि में उचित है, वह तूने भली-भांति पूर्ण किया। तूने मेरे हृदय के अनुरूप ही अहाब के राज-परिवार के साथ व्यवहार किया। अत: तेरे वंशज चौथी पीढ़ी तक इस्राएल के सिंहासन पर बैठेंगे।’
31
परन्तु येहू अपने सम्पूर्ण हृदय से इस्राएली राष्ट्र के प्रभु परमेश्वर की व्यवस्था पर नहीं चला। उसने सावधानी से उसका पालन नहीं किया। जैसे यारोबआम ने इस्राएली जनता से पाप कराए थे वैसे ही येहू ने भी किया। वह यारोबआम के पाप-मार्ग से विमुख नहीं हुआ।
32
उन दिनों में प्रभु ने इस्राएली राज्य की सीमा को घटाना आरम्भ किया। हजाएल ने इस्राएलियों को उनकी राज्य-सीमा में स्थान-स्थान पर पराजित किया और इन भूमि-क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया:
33
यर्दन नदी से पूर्व की ओर समस्त गिलआद क्षेत्र, गाद क्षेत्र, रूबेन क्षेत्र, मनश्शे क्षेत्र, अर्थात् अरोएर नगर से, जो अर्नोन नदी की घाटी के समीप है, गिलआद और बाशान तक समस्त क्षेत्र।
34
येहू के शेष कार्यों का विवरण, उसके समस्त कार्यों का और उसके समस्त वीरता-पूर्ण कार्यों का विवरण, ‘इस्राएल प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्थ’ में लिखा हुआ है।
35
येहू अपने मृत पूर्वजों के साथ सो गया। उसे सामरी नगर में गाड़ा गया। उसका पुत्र यहोआहाज उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
36
येहू ने राजधानी सामरी नगर में इस्राएल प्रदेश पर अट्ठाईस वर्ष तक राज्य किया था।
← Chapter 9
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 11 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25