bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
2 Kings 25
2 Kings 25
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 24
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
1
सिदकियाह ने बेबीलोन के राजा के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। उसके राज्यकाल के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्सर ने अपनी सम्पूर्ण सेना के साथ यरूशलेम नगर पर चढ़ाई कर दी, और उसको घेर लिया। नबूकद-नेस्सर के सैनिकों ने नगर के चारों ओर पहरा देने के लिए मीनार बनाई।
2
इस प्रकार सिदकियाह के राज्य-काल के ग्यारहवें वर्ष तक नगर घिरा रहा।
3
ग्यारहवें वर्ष के चौथे महीने के नौवें दिन जब नगर में भयंकर अकाल था, और आम जनता को भोजन नहीं मिल रहा था,
4
तब शहरपनाह में दरार की गई। जब यहूदा प्रदेश के राजा सिदकियाह ने यह देखा, तब उसने और उसके सशस्त्र अंगरक्षकों ने नगर को छोड़ दिया। वे रात में दो दीवारों के मध्यवर्ती दरवाजे के मार्ग से निकल गए। यह दरवाजा राज-उद्यान के समीप था। यद्यपि कसदी सैनिक नगर को चारों ओर से घेरे हुए थे, तो भी वे यर्दन नदी की सूखी घाटी की ओर निकल गए।
5
परन्तु कसदी सेना ने राजा का पीछा किया। उन्होंने राजा को यरीहो नगर के मैदानी इलाके में पकड़ लिया। राजा सिदकियाह के सैनिक उससे अलग होकर तितर-बितर हो गए।
6
कसदी सैनिकों ने राजा को बन्दी बनाया। वे उसको रिब्लाह नगर में बेबीलोन के राजा के पास लाए। वहां उसको दण्ड दिया गया।
7
कसदी सैनिकों ने सिदकियाह की आंखों के सामने उसके पुत्रों का वध किया। उन्होंने सिदकियाह की आंखें फोड़ दीं, और उसको जंजीरों से बाँधकर बेबीलोन ले गए।
8
बेबीलोन देश के राजा नबूकद-नेस्सर के राज्य-काल का उन्नीसवां वर्ष था। इस वर्ष के पांचवें महीने के सातवें दिन नबूकद-नेस्सर का एक दरबारी नबूजरादान यरूशलेम नगर में आया। यह राजा के अंगरक्षकों का नायक था।
9
उसने प्रभु-भवन, राजमहल और यरूशलेम के मकानों में आग लगा दी। उसने यरूशलेम के सब बड़े मकान जला दिए।
10
अंगरक्षकों के नायक के साथ सेना थी। सेना ने यरूशलेम के चारों ओर की दीवारें तोड़ दीं।
11
जो लोग नगर में बच गए थे, तथा जो भगोड़े बेबीलोन के राजा के पास भाग गए थे, उनको तथा नगर के शेष कारीगरों को अंगरक्षकों का नायक नबूजरादान बन्दी बनाकर ले गया।
12
उसने देश के दीन-दरिद्रों को छोड़ दिया जिससे वे अंगूर-उद्यान और खेतों में मजदूरी करें।
13
कसदी सैनिकों ने प्रभु-भवन के पीतल के स्तम्भ, ठेलों और हौज को टुकड़े-टुकड़े किया, और उनका पीतल बेबीलोन ले गए।
14
वे राख उठाने के पीतल के पात्र, फावड़ियां, चिमटे, धूपदान और प्रभु-मन्दिर के कामों में प्रयुक्त होने वाले पीतल के सब पात्र,
15
करछे तथा रक्त छिड़कने के पात्र भी ले गए। अंगरक्षकों का नायक सोने-चांदी के सब पात्र ले गया।
16
वस्तुत: दो स्तम्भों, एक हौज तथा ठेलों के पीतल का भार अतुलनीय था। राजा सुलेमान ने उन्हें प्रभु-मन्दिर के लिए बनाया था।
17
एक स्तम्भ की ऊंचाई प्राय: आठ मीटर थी। उसके ऊपर पीतल का शीर्ष था। शीर्ष एक मीटर पैंतीस सेन्टीमीटर ऊंचा था। शीर्ष के चारों ओर जाली और अनार बने थे। जाली और अनार भी पीतल के थे। दूसरा स्तम्भ पहले स्तम्भ के समान था। उसके शीर्ष पर भी जाली थी।
18
अंगरक्षकों के नायक ने मुख्य पुरोहित सरायाह, उपपुरोहित सफन्याह तथा तीन द्वारपालों को पकड़ा।
19
उसने नगर के एक उच्चाधिकारी खोजा को पकड़ा। यह सैनिकों का संचालक था। उसने राजा के पांच मन्त्रियों को भी पकड़ा। ये उस समय नगर में उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त नायक ने इन व्यक्तियों को भी पकड़ा: सेनापति का सचिव, जो नागरिकों को युद्ध-सेवा में भरती करता था; साठ नागरिक, जो उस समय नगर में उपस्थित थे।
20
अंगरक्षकों के नायक नबूजरादान ने उनको पकड़कर रिब्लाह नगर में बेबीलोन के राजा के सम्मुख प्रस्तुत किया।
21
वहां हमात देश के रिब्लाह नगर में बेबीलोन के राजा ने उनको कोड़े मारे, और मृत्यु-दण्ड दिया। यों यहूदा प्रदेश के निवासी अपने देश से निष्कासित हो गए।
22
यहूदा प्रदेश में जो लोग शेष रह गए थे, जिनको नबूकद-नेस्सर ने छोड़ दिया था, उन पर बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्सर ने गदल्याह को प्रशासक नियुक्त किया। उसके पिता का नाम अहीकाम और दादा का नाम शाफान था।
23
जब यहूदा प्रदेश के छापामार-दलों के सेनानायकों और सैनिकों ने सुना कि बेबीलोन के राजा ने गदल्याह को प्रशासक नियुक्त किया है, तब वे सेनानायक अपने सैनिकों के साथ मिस्पाह नगर में गदल्याह के पास आए। सेनानायकों के नाम ये हैं: यिश्माएल बेन-नतनयाह, योहानान बेन-कारेह, सरायाह बेन-तनहूमेत, जो नटोफाहनगर का रहने वाला था; और याजनयाह, जिसका पिता माकाह का निवासी था।
24
गदल्याह ने सेनानायकों और उनके सैनिकों को शपथपूर्वक विश्वास दिलाया, ‘कसदी सेना-अधिकारियों से मत डरो। तुम यहां, अपने यहूदा प्रदेश में, निर्भयता से निवास करो। तुम बेबीलोन के राजा की सेवा करो। तब तुम्हारा भला होगा।’
25
सातवें महीने में यह घटना घटी। यिश्माएल, जिसके पिता का नाम नतनयाह और दादा का नाम एलीशामा था; और जो राजपरिवार का था, अपने दस सैनिकों के साथ आया। उसने आक्रमण कर दिया, और गदल्याह, यहूदा प्रदेश के नागरिकों और कसदियों को, जो गदल्याह के साथ मिस्पाह में थे, मार डाला।
26
अत: यहूदा प्रदेश के छोटे-बड़े सब लोग और छापामार-दलों के सेनानायक उठे, और मिस्र देश को भाग गए। वे कसदियों से डर गए थे।
27
यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीन की कैद का सैंतीसवां वर्ष था। इस वर्ष एबील मरोदक ने बेबीलोन पर राज्य करना आरम्भ किया। उसने इस वर्ष के बारहवें महीने के सत्ताइसवें दिन यहूदा प्रदेश के राजा यहोयाकीन को क्षमा प्रदान कर कारागार से मुक्त कर दिया।
28
उसने यहोयाकीन से सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया। जो राजा उसके साथ बेबीलोन में थे, उनके आसनों के मध्य में एक ऊंचे स्थान पर उसने यहोयाकीन को आसन प्रदान किया।
29
यहोयाकीन ने बन्दियों की पोशाक उतार दी। वह अपने शेष जीवन-भर राजा की मेज पर नियमित रूप से भोजन करता रहा।
30
उसे भरण-पोषण निरन्तर मिलता रहा। जब तक वह जीवित रहा, उसे राजा की ओर से दैनिक भत्ता प्रतिदिन मिलता रहा।
← Chapter 24
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25