bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
2 Kings 12
2 Kings 12
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 11
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 13 →
1
येहू के राज्य-काल के सातवें वर्ष में योआश ने राज्य करना आरम्भ किया। वह राजधानी यरूशलेम में चालीस वर्ष तक राज्य करता रहा। उसकी मां का नाम सिब्याह था। वह बएर-शेबा नगर की रहने वाली थी।
2
योआश ने अपने जीवन-भर वे ही कार्य किए जो प्रभु की दृष्टि में उचित थे; क्योंकि पुरोहित यहोयादा उसको धार्मिक शिक्षा देता था।
3
फिर भी पहाड़ी शिखर की वेदियां नहीं तोड़ी गईं। लोग पहाड़ी शिखर की वेदियों पर बलि-पशु चढ़ाते और सुगन्धित धूप-द्रव्य जलाते रहे।
4
एक दिन योआश ने पुरोहितों को आदेश दिया, ‘जो चांदी के सिक्के पवित्र भेंट के रूप में प्रभु के भवन में चढ़ाए जाते हैं, वे सिक्के जो प्रत्येक व्यक्ति निर्धारित मन्दिर-कर के रूप में, अथवा स्वेच्छा से उत्प्रेरित होकर प्रभु के भवन में चढ़ाता है,
5
वे आप लें। इसके अतिरिक्त, आप अपने परिचित लोगों से भी चन्दा लीजिए। जिस-जिस स्थान पर भवन की मरम्मत की जरूरत है, वहां आप इस धन से मरम्मत कराइए।’
6
किन्तु योआश के राज्य-काल के तेईसवें वर्ष तक भी पुरोहितों ने भवन की कोई मरम्मत नहीं की।
7
अत: राजा योआश ने राजपुरोहित यहोयादा तथा अन्य पुरोहितों को बुलाया। उसने उनसे पूछा, ‘आप भवन की मरम्मत क्यों नहीं कर रहे हैं? अब से आप अपने परिचितों से स्वयं चन्दा नहीं लेंगे, परन्तु उसको आप भवन की मरम्मत के लिए कोष में जमा करेंगे।’
8
पुरोहित इस बात पर सहमत हो गए कि वे लोगों से चन्दा नहीं लेंगे, और न भवन की मरम्मत ही करेंगे।
9
पुरोहित यहोयादा ने एक बक्सा लिया। उसने उसके ढक्कन में एक छेद किया। तत्पश्चात् उसने प्रभु के भवन के प्रवेश-द्वार की दाहिनी ओर वेदी के समीप उसे रख दिया। मन्दिर की ड्योढ़ी की रखवाली करने वाले पुरोहित प्रभु के भवन में चढ़ाए जाने वाले चांदी के सिक्कों को इस बक्से में डाल देते थे।
10
जब वे यह देखते थे कि बक्से में बहुत सिक्के भर गए हैं, तब राजा का सचिव और महापुरोहित आते। वे प्रभु के भवन में चढ़ाए गए सिक्कों को गिनते, उनको थैलियों में भरते, और तब उनको तौलते थे।
11
सिक्कों की गणना और तौल के बाद वे सिक्कों को प्रभु के भवन की मरम्मत करवाने वाले अधिकारियों को सौंप देते थे। अधिकारीगण उससे प्रभु के भवन के बढ़ई, कारीगरों,
12
राज-मिस्रियों, और संग-तराशों की मजदूरी देते थे। वे इन्हीं सिक्कों से प्रभु के भवन की मरम्मत के लिए इमारती लकड़ी और तराशे हुए पत्थर खरीदते थे। इनके अतिरिक्त मरम्मत-कार्य के अन्य खर्च थे, जो वे चुकाते थे।
13
परन्तु प्रभु के भवन में चढ़ाए गए रुपयों से मन्दिर के लिए चांदी की चिलमचियां, चिमटे, प्याले, तुरहियां तथा सोना-चाँदी के अन्य पात्र नहीं बनाए गए।
14
सब रुपया भवन की मरम्मत करने वाले कारीगरों पर खर्च किया गया।
15
कारीगरों की मजदूरी चुकाने के लिए वे जिन व्यक्तियों को रुपया सौंपते थे, उनसे हिसाब-किताब नहीं मांगते थे; क्योंकि ये व्यक्ति ईमानदारी से काम करते थे।
16
किन्तु दोष-बलि और पाप-बलि के रूप में चढ़ाया गया रुपया प्रभु के भवन की मरम्मत में खर्च नहीं किया गया; क्योंकि वह रुपया पुरोहितों का था।
17
उन्हीं दिनों में सीरिया के राजा हजाएल ने गत नगर पर आक्रमण कर दिया। युद्ध हुआ। उसने गत नगर पर अधिकार कर लिया। उसके बाद वह यरूशलेम पर चढ़ाई करने के लिए उसकी ओर मुड़ा।
18
यहूदा के राजा योआश ने अपनी अर्पण की समस्त भेंट की वस्तु और अपने पूर्वजों − यहोशाफट, योराम और अहज्याह − के द्वारा प्रभु को अर्पित की गई भेंट की वस्तुएं लीं। उसने प्रभु-भवन के कोषागार का तथा राजमहल का समस्त सोना भी लिया, और उनको सीरिया के राजा हजाएल के पास भेज दिया। तब हजाएल यरूशलेम से लौट गया।
19
योआश के शेष कार्यों का, उसके समस्त कार्यों का विवरण ‘यहूदा प्रदेश के राजाओं का इतिहास-ग्रन्थ’ में लिखा हुआ है।
20
एक बार योआश के दरबारियों ने उसके विरुद्ध षड्यन्त्र रचा, और मिल्लो के भवन में उसकी हत्या कर दी। यह भवन सिल्ला की ढाल पर स्थित था।
21
उसके दो दरबारियों − योजाकर बेन-शिमआत और यहोजाबाद बेन-शोमेर − ने उस पर प्राणघातक प्रहार किया और वह मर गया। उन्होंने योआश को दाऊदपुर में उसके पूर्वजों के कब्रिस्तान में गाड़ा। योआश का पुत्र अमस्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
← Chapter 11
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 13 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25