bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Deuteronomy 12
Deuteronomy 12
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 11
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 13 →
1
‘ये संविधियाँ और आदेश हैं। इनका तुम पालन करोगे और इनके अनुसार तुम उस देश में कार्य करोगे, जो तुम्हारे पूर्वजों के प्रभु परमेश्वर ने तुम्हें प्रदान किया है कि जब तक तुम पृथ्वी पर जीवित हो तब तक उस पर अधिकार करो।
2
तुम उच्च पहाड़ों-पहाड़ियों पर स्थित तथा हरे वृक्षों के नीचे की सब पूजा-वेदियों को पूर्णत: ध्वस्त कर देना, जहाँ वे राष्ट्र जिन्हें तुम निकालोगे, अपने देवताओं की पूजा करते हैं।
3
तुम उनकी वेदियों को तोड़ डालना। उनके पूजा-स्तम्भों को गिरा देना। अशेरा देवी के खम्भों को आग में जला देना। तुम उनके देवताओं की मूर्तियों को काटकर गिरा देना, और उस स्थान से उनका नाम मिटा डालना।
4
जैसा वे हर स्थान पर पूजा-स्थल बनाते हैं, वैसा तुम अपने प्रभु परमेश्वर के लिए मत बनाना।
5
किन्तु तुम अपने प्रभु परमेश्वर को उस स्थान में ढूंढ़ना जिसको वह स्वयं तुम्हारे सब कुलों की भूमि-भाग में से चुनेगा और वहाँ अपने नाम को प्रतिष्ठित करेगा तथा अपना निवास-स्थान बनाएगा।
6
वहीं तुम जाना और अपनी अग्नि-बलि और पशु-बलि, अपना दशमांश तथा भेंट जिसको तुम चढ़ाते हो, मन्नत-बलि, स्वेच्छा-बलि और गाय-बैल तथा भेड़-बकरी का पहलौठा बच्चा ले जाया करना।
7
तुम वहीं अपने प्रभु परमेश्वर के सम्मुख भोजन करना। तुम अपने समस्त परिवार के साथ अपने उद्यम के लिए आनन्द मनाना, जिस पर तुम्हारे प्रभु परमेश्वर ने आशिष दी है।
8
‘जैसा आज हम कार्य कर रहे हैं, वैसा तुम मत करना: प्रत्येक व्यक्ति वही कार्य कर रहा है, जो उसकी दृष्टि में उचित है।
9
तुम अब तक विश्राम-स्थल पर, अपनी पैतृक-भूमि पर, जो तुम्हारा प्रभु परमेश्वर तुम्हें दे रहा है, नहीं पहुँचे हो।
10
जब तुम यर्दन नदी को पार कर लोगे, और उस देश में बस जाओगे, जो पैतृक अधिकार के लिए तुम्हारा प्रभु परमेश्वर तुम्हें दे रहा है, जब वह तुम्हारे चहुंओर के शत्रुओं से तुम्हें विश्राम देगा कि तुम सुरक्षित रूप से निवास कर सको,
11
तब तुम उस स्थान पर, जिसको तुम्हारा प्रभु परमेश्वर चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्ठित करेगा, ये सब वस्तुएं लाना, जिनका आदेश मैंने तुम्हें दिया है: तुम्हारी अग्नि-बलि और पशु-बलि, तुम्हारा दशमांश तथा भेंट जिसको तुम चढ़ाते हो, और तुम्हारी समस्त मन्नत-बलि, जिसकी मन्नत तुम प्रभु से मानते हो।
12
तुम अपने प्रभु परमेश्वर के सम्मुख अपने पुत्र-पुत्रियों, सेवक-सेविकाओं तथा तुम्हारे नगर के भीतर रहनेवाले लेवी जन के साथ आनन्द मनाना, क्योंकि तुम्हारे साथ लेवी का कोई अंश अथवा पैतृक सम्पत्ति नहीं।
13
‘तू सावधान रहना। ऐसा न हो कि जो-जो स्थान तू देखे वहीं अग्नि-बलि चढ़ा दे।
14
जो स्थान प्रभु तेरे समस्त कुलों के भूमि-भागों में से चुनेगा, तू वहीं अग्नि-बलि चढ़ाना, और वहीं वे सब कार्य करना जिनका आदेश मैं तुझे दे रहा हूँ।
15
‘फिर भी तू अपने किसी भी नगर में पशु मार कर अपनी इच्छा और प्रभु परमेश्वर द्वारा दी गई आशिष के अनुसार मांस खा सकता है। शुद्ध और अशुद्ध मनुष्य उसको खा सकते हैं, जैसे चिकारे या हरिण का मांस।
16
केवल इतना कि तू उसका रक्त मत खाना, वरन् उसको जल के सदृश भूमि पर उण्डेल देना।
17
तू अपने नगर के भीतर अपने अन्न, अंगूर के रस, अथवा तेल के दशमांश को, या गाय-बैल, भेड़-बकरी के पहलौठे पशु को, अथवा मन्नत-बलि को जिसकी मन्नत तू मानता है, या स्वेच्छा-बलि को, अथवा भेंट को जिसको तू चढ़ाता है, नहीं खाएगा।
18
परन्तु तू, तेरे पुत्र-पुत्री, सेवक-सेविका और तेरे नगर के भीतर रहनेवाला लेवी जन उनको तेरे प्रभु परमेश्वर के सम्मुख उस स्थान में खाएगा, जिसको तेरा प्रभु परमेश्वर स्वयं चुनेगा। तू अपने समस्त उद्यम के लिए प्रभु परमेश्वर के सम्मुख आनन्द मनाना।
19
तू सावधान रहना! जितने दिन तक तू अपने देश में है, लेवी जन को मत भूलना।
20
‘जब तेरा प्रभु परमेश्वर अपने वचन के अनुसार तेरी सीमा को बढ़ाएगा, और तू कहेगा, “मैं मांस खाऊंगा”, क्योंकि तू मांस की इच्छा करता है, तो तू जितना चाहे, उतना मांस खा सकता है।
21
यदि वह स्थान तुझसे दूर होगा, जिसको तेरा प्रभु परमेश्वर अपना नाम वहाँ प्रतिष्ठित करने के लिए चुनेगा, तो प्रभु द्वारा दिए गए गाय-बैल, भेड़-बकरी में से किसी भी पशु को मार सकता है, जैसा आदेश मैंने तुझे दिया है। तू अपने नगर के भीतर अपनी इच्छानुसार उसको खा सकता है।
22
जैसे चिकारा और हरिण खाया जाता है, वैसे तू उसको भी खा सकता है। शुद्ध और अशुद्ध दोनों व्यक्ति उसको खा सकते हैं।
23
केवल दृढ़ निश्चय करना कि तू उसको रक्त के साथ नहीं खाएगा; क्योंकि रक्त ही प्राण है। अत: तू मांस के साथ प्राण नहीं खाएगा।
24
तू उसको नहीं खाना वरन् तू उसको भूमि पर जल के सदृश उण्डेल देना।
25
तू उसको नहीं खाना, जिससे तू प्रभु की दृष्टि में उचित कार्य कर सके, और तेरा तथा तेरे पश्चात् तेरी सन्तान का भला हो।
26
किन्तु तू अपनी देय पवित्र वस्तुओं तथा मन्नत-बलि को लेकर उस स्थान में जाना, जिसको प्रभु चुनेगा,
27
और वहाँ अपने प्रभु परमेश्वर की वेदी पर अग्नि-बलि, मांस और रक्त अर्पित करना। बलि-पशुओं का रक्त तेरे प्रभु परमेश्वर की वेदी पर उण्डेला जाएगा, परन्तु मांस को तू खा सकता है।
28
तू सावधान होकर इन बातों को सुन, जिनका आदेश मैं तुझे दे रहा हूँ, जिससे तू अपने प्रभु परमेश्वर की दृष्टि में भला और उचित कार्य कर सके, और तेरा तथा तेरे पश्चात् तेरी सन्तान का सदा भला हो।
29
‘जब तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे सामने उन जातियों का संहार करेगा, जिनको तू निकालने के लिए वहाँ जा रहा है, और जब तू उनको निकालकर उनके देश में बस जाएगा,
30
तब तू सावधान रहना। ऐसा न हो कि उनके नष्ट होने के पश्चात् तू जाल में फंस जाए और उनका अनुसरण करने लगे। ऐसा न हो कि उनके देवताओं के विषय में यह पूछताछ करने लगे, “ये जातियाँ अपने देवताओं की किस प्रकार आराधना करती थीं? मैं भी वैसी आराधना करूँगा।”
31
परन्तु तू अपने प्रभु परमेश्वर के लिए ऐसा कार्य मत करना; क्योंकि उन्होंने अपने देवताओं के लिए वे सब घृणित कार्य किए थे जिनसे प्रभु घृणा करता है। वे अपने देवताओं के लिए अपने पुत्र-पुत्रियों को भी अग्नि में जलाते हैं!
32
‘जिन बातों का आदेश मैं तुम्हें देता हूँ, उन सब का तुम पालन करना; उनके अनुसार कार्य करना। तुम उनमें न कुछ जोड़ना, और न उनमें से कुछ घटाना।
← Chapter 11
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 13 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34