bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Deuteronomy 16
Deuteronomy 16
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 15
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 17 →
1
‘तू आबीब महीने को मानना और अपने प्रभु परमेश्वर के लिए पास्का का पर्व मनाना, क्योंकि आबीब महीने में तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे रात के समय मिस्र देश से बाहर निकाल लाया था।
2
तू अपनी भेड़-बकरी, गाय-बैल में से पास्का के पशु को अपने प्रभु परमेश्वर के लिए उस स्थान में बलि करना, जिसको प्रभु स्वयं चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्ठित करेगा।
3
तू उस पशु-बलि के साथ खमीरी रोटी मत खाना। तू सात दिन तक उसके साथ बेखमीर रोटी, “दु:ख की रोटी” खाना, क्योंकि तू मिस्र देश से हड़बड़ी में निकला था। इस प्रकार तू अपने जीवन भर उस दिन को स्मरण रखेगा, जब तू मिस्र देश से बाहर निकला था।
4
सात दिन तक समस्त देश में तेरे पास खमीर न दिखाई दे। जिस पशु को तू पहले दिन की सन्ध्या समय बलि करेगा, उसका मांस सबेरे तक नहीं छोड़ना।
5
तू अपने किसी भी नगर में, जो तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे दे रहा है, पास्का के पशु को बलि नहीं करेगा;
6
वरन् तू पास्का के पशु को सन्ध्या समय, ठीक सूर्यास्त के समय जब तू मिस्र देश से बाहर निकला था, उस स्थान में बलि करना, जिसको तेरा प्रभु परमेश्वर चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्ठित करेगा।
7
तू उसी स्थान में, जिसको तेरा प्रभु परमेश्वर स्वयं चुनेगा, मांस को पकाना और खाना। फिर सबेरे तू लौटकर अपने तम्बू में चले जाना।
8
तू छ: दिन तक बेखमीर रोटी खाना, और सातवें दिन अपने प्रभु परमेश्वर के लिए एक गम्भीर समारोह आयोजित करना। उस दिन तू कोई काम मत करना।
9
‘तू सात सप्ताह गिनना। जिस दिन तू खड़ी फसल पर हंसिया चलाएगा, उस दिन से सात सप्ताह की गणना आरम्भ करना।
10
जो आशिष तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे दी है, उसके अनुपात के अनुसार अपने हाथ से स्वेच्छा-बलि चढ़ाना और अपने प्रभु परमेश्वर के लिए सप्त-सप्ताह का पर्व मनाना।
11
तू अपने पुत्र-पुत्रियों, सेवक-सेविकाओं, तथा तेरे नगर में रहने वाले लेवीय जन, तेरे मध्य में रहने वाले प्रवासियों, पितृहीनों, और विधवाओं के साथ, अपने प्रभु परमेश्वर के सम्मुख उस स्थान में आनन्द मनाना, जिसको तेरा प्रभु परमेश्वर स्वयं चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्ठित करेगा।
12
स्मरण रखना कि तू भी मिस्र देश में गुलाम था। तू इन संविधियों का पालन करना, और इनके अनुसार कार्य करना।
13
‘जब तू अपने खलिहान तथा अंगूर के रस-कुण्ड में उपज एकत्र करेगा, तब सात दिन तक मण्डप-पर्व मनाना।
14
तू अपने पुत्र-पुत्रियों, सेवक-सेविकाओं, तथा तेरे नगर में रहने वाले लेवीय जन, प्रवासियों, पितृहीनों और विधवाओं के साथ पर्व में आनन्द मनाना।
15
तू अपने प्रभु परमेश्वर के लिए उस स्थान में सात दिन तक पर्व मनाना, जिसको तेरा प्रभु चुनेगा। तेरा प्रभु परमेश्वर तेरी समस्त उपज पर, तेरे सब कामों पर आशिष देगा, जिससे तू आनन्दमग्न हो जाएगा।
16
‘तेरे परिवार के सब पुरुष वर्ष में तीन बार अपने प्रभु परमेश्वर के सम्मुख उस स्थान में उपस्थित होंगे, जिसको वह स्वयं चुनेगा: बेखमीर रोटी के पर्व पर, सप्त-सप्ताह के पर्व पर, और मण्डप-पर्व पर। वे खाली हाथ प्रभु को अपना मुंह नहीं दिखाएंगे।
17
तेरे परिवार का प्रत्येक व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुरूप, तथा जो आशिष तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे दी है, उसके अनुसार भेंट अर्पित करेगा।
18
‘तू प्रत्येक कुल में शासक और शास्त्री चुनना और उन्हें हर नगर पर, जिसको तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे दे रहा है, नियुक्त करना। वे जनता का धार्मिकता से न्याय करेंगे।
19
तू न्याय को भ्रष्ट मत करना। तू पक्षपात नहीं करना। तू घूस मत लेना; क्योंकि घूस बुद्धिमान व्यक्ति की आंख को बन्द कर देती है। वह धार्मिकों के न्याय-पक्ष को उलट देती है।
20
तू न्याय, केवल न्याय का अनुसरण करना, जिससे तू उस देश में, जिसको तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे दे रहा है, जीवित रहे और उस पर अधिकार करे।
21
‘जो वेदी तू अपने प्रभु परमेश्वर के लिए बनाएगा, उसके पास अशेरा देवी के खम्भे के रूप में कोई पेड़ मत लगाना।
22
तू पूजा के लिए कोई स्तम्भ मत खड़ा करना। उससे तेरा प्रभु परमेश्वर घृणा करता है।
← Chapter 15
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 17 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34