bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Deuteronomy 19
Deuteronomy 19
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 18
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 20 →
1
‘जब तेरा प्रभु परमेश्वर उन जातियों का संहार कर देगा, जिनका देश तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे दे रहा है, और जब तू उनको निकाल कर उनके नगरों में, उनके घरों में बस जाएगा,
2
तब तू उस देश में, जिस पर अधिकार करने के लिए उसको तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे प्रदान कर रहा है, तीन नगर पृथक रखना।
3
तू सड़क तैयार करना, और उस देश के क्षेत्र को, जो तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे पैतृक-अधिकार के लिए प्रदान कर रहा है, तीन भागों में विभाजित करना, जिससे कोई भी हत्यारा वहां भाग कर शरण ले सके।
4
इस विधि से हत्यारा वहां भाग कर अपने प्राण बचा सकता है: ‘यदि कोई व्यक्ति बिना अभिप्राय के अपने पड़ोसी की हत्या करता है, जिस के प्रति पहले उसकी शत्रुता नहीं थी,
5
(उदाहरण के लिए, वह अपने भाई-बन्धु के साथ लकड़ी काटने के लिए जंगल जाता है। वह पेड़ काटने के लिए अपने हाथ से कुल्हाड़ी चलाता है। तब कुल्हाड़ी बेंट से निकलकर उसके पड़ोसी को लग जाती है और वह मर जाता है।) तो वह इन नगरों में से किसी एक नगर में भाग कर शरण ले सकता है, और अपने प्राण बचा सकता है।
6
ऐसा न हो कि रक्त-प्रतिशोधी क्रोधाग्नि में जलता हुआ हत्यारे का पीछा करे, और सड़क की लम्बाई के कारण उसको पकड़ ले, और उस पर प्राणघातक प्रहार करे, यद्यपि वह न्याय की दृष्टि से मृत्यु-दण्ड के योग्य नहीं है, क्योंकि उसके पड़ोसी के प्रति पहले उसकी शत्रुता नहीं थी।
7
‘इसलिए मैं तुझे आदेश देता हूँ: तू तीन नगर पृथक रखना।
8
यदि तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे देश की सीमा बढ़ाएगा, जिसकी शपथ उसने तेरे पूर्वजों से खाई थी, और तुझे यह सारा देश प्रदान कर देगा, जिसको देने का वचन उसने तेरे पूर्वजों को दिया था,
9
(यदि तू इन सब आज्ञाओं का पालन करेगा जिनका आदेश आज मैं तुझे दे रहा हूँ, और उनके अनुसार कार्य करेगा, अपने प्रभु परमेश्वर से प्रेम करेगा, और उसके मार्ग पर चलेगा) तो तू इन तीन नगरों के अतिरिक्त और तीन नगर पृथक करना।
10
इस प्रकार निर्दोष व्यक्ति का रक्त तेरे उस देश में नहीं बहेगा, जिसको पैतृक-अधिकार के लिए तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे प्रदान कर रहा है। अन्यथा उसके रक्त का दोष तुझ पर लगेगा।
11
‘यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी के प्रति बैर-भाव रखता है, और घात लगाकर उस पर ऐसा प्राणघातक प्रहार करता है कि वह मर जाता है, तथा हत्यारा इन नगरों में से किसी नगर में भाग कर शरण लेता है,
12
तो उसके नगर के धर्मवृद्ध किसी को भेजकर वहां से उसको लाएंगे और रक्त-प्रतिशोधी के हाथ में उसे सौंप देंगे। रक्त-प्रतिशोधी उसका वध करेगा।
13
तू उस पर दया-दृष्टि मत करना, वरन् इस्राएल से निर्दोष के रक्त का दोष दूर करना, जिससे तेरा भला होगा।
14
‘जब तू उस देश में पैतृक-भूमि प्राप्त करेगा, जिस पर अधिकार करने के लिए तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे प्रदान कर रहा है, तब तू उस भूमि पर अपने पड़ोसी का वह सीमा-चिह्न मत हटाना, जिसको तेरे पूर्वजों ने अंकित किया था।
15
‘किसी मनुष्य के विरुद्ध उसके कुकर्म अथवा पाप के विषय में, चाहे उसने किसी भी प्रकार का पाप क्यों न किया हो, केवल एक व्यक्ति की गवाही प्रमाणित नहीं मानी जाएगी, वरन् दो या तीन व्यक्तियों की गवाही के आधार पर अभियोग प्रमाणित माना जाएगा।
16
यदि कोई व्यक्ति विद्वेष से किसी व्यक्ति के विरुद्ध साक्षी देगा कि उसने प्रभु से विद्रोह किया है,
17
तो वादी और प्रतिवादी, प्रभु के सम्मुख, उस समय के पुरोहितों और शासकों के सम्मुख प्रस्तुत होंगे।
18
शासक सावधानी से पूछताछ करेंगे। यदि गवाह झूठा सिद्ध होगा, कि उसने अपने भाई-बन्धु के विरुद्ध झूठी गवाही दी है,
19
तो तू उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना, जैसा वह अपने भाई-बन्धु के साथ करना चाहता था। यों तू इस बुराई को अपने मध्य से दूर करना।
20
दूसरे लोग इसके विषय में सुनेंगे, और भयभीत होंगे, और ऐसा बुरा कर्म तेरे मध्य में फिर नहीं करेंगे।
21
तू उस पर दया-दृष्टि मत करना, वरन् प्राण के बदले प्राण, आंख के बदले आंख, दांत के बदले दांत, हाथ के बदले हाथ, पैर के बदले पैर का दण्ड देना।
← Chapter 18
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 20 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34