bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Ezekiel 20
Ezekiel 20
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 19
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 21 →
1
निष्कासन के सातवें वर्ष के पांचवें महीने के दसवें दिन की यह घटना है। इस्राएली राष्ट्र के कुछ धर्मवृद्ध मेरे पास आए। वे मेरे सामने बैठ गए। उन्होंने मेरे माध्यम से प्रभु की इच्छा पूछी।
2
तब प्रभु का यह सन्देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,
3
‘ओ मानव, तू इस्राएली राष्ट्र के धर्मवृद्धों से बोल, उनसे यह कह: “स्वामी-प्रभु यों कहता है: क्या तुम मेरी इच्छा जानने के लिए आए हो? मैं, स्वामी-प्रभु यह कहता हूँ: मेरे जीवन की सौगन्ध, तुम मेरी इच्छा कभी नहीं जान पाओगे।”
4
ओ मानव-सन्तान, तू ही उनका न्याय कर। तू स्वयं न्याय-निर्णय कर कि कौन दोषी है। उनके पूर्वजों ने जो घृणित कार्य किए हैं, वे उनको बता,
5
और तब उनसे यह कह: स्वामी-प्रभु यों कहता है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुना था, उस दिन मैंने याकूब के वंश से शपथ खाई थी। मैंने मिस्र देश में उन पर स्वयं को प्रकट किया था। मैंने उनसे सौगन्ध खाकर कहा था, मैं ही तुम्हारा प्रभु परमेश्वर हूं।
6
उसी दिन मैंने उनसे यह भी शपथ खाई थी: “ओ इस्राएलियो, मैंने तुम्हारे लिए एक देश ढूंढ़ लिया है, जो विश्व के देशों में सर्वश्रेष्ठ है। उसमें दूध और शहद की नदियां बहती हैं। मैं तुम को मिस्र देश की गुलामी से मुक्त कर उस देश में ले जाऊंगा।”
7
मैंने उनसे यह भी कहा था, “मिस्र देश की घृणित मूर्तियों पर तुम्हारी आंखें लगी हैं। तुम इन मूर्तियों को फेंक दो, और इन मूर्तियों से स्वयं को अशुद्ध मत करो; क्योंकि मैं ही तुम्हारा प्रभु-परमेश्वर हूं।”
8
किन्तु उन्होंने मुझ से विद्रोह किया। मेरी बात नहीं सुनी। किसी ने भी मिस्र देश की घृणित मूर्तियों को अपने से दूर नहीं किया। वे उनसे चिपके रहे, और उनको नहीं छोड़ा; क्योंकि उन पर उनकी आंखें लगी थीं। ‘तब मैंने निश्चय किया कि मैं उनको दण्ड देने के लिए मिस्र देश में उन पर अपनी क्रोधाग्नि की वर्षा करूंगा।
9
किन्तु मैंने अपने नाम के हेतु अपना यह निश्चय त्याग दिया। मैंने अपना क्रोध कार्य-रूप में परिणत नहीं किया, जिससे मेरा नाम उन राष्ट्रों की आंखों में अपवित्र न हो जाए, जिन के मध्य इस्राएली रहते थे। मैंने उन राष्ट्रों की आंखों के सामने इस्राएलियों को मिस्र देश से बाहर निकाला था, और यों मैंने इस्राएलियों पर स्वयं को प्रकट किया था।
10
‘अत: मैं उनको मिस्र देश से निकालकर निर्जन प्रदेश में ले गया।
11
वहां मैंने उनको अपनी संविधियां प्रदान कीं। मैं उनको अपने न्याय-सिद्धान्त बताए, जिनके अनुसार आचरण करने पर मनुष्य जीवित रहता है।
12
‘मैंने उनको विश्राम-दिवस भी प्रदान किया, जो मेरे और उनके मध्य एक चिह्न है कि उनको ज्ञात हो कि मैं प्रभु ही उनको पवित्र करता हूं।
13
लेकिन इस्राएल के वंशजों ने निर्जन प्रदेश में मुझ से विद्रोह किया। उन्होंने मेरी संविधियों के अनुरूप आचरण नहीं किया, बल्कि मेरे न्याय-सिद्धान्तों को ताक पर रख दिया, जिनके अनुरूप आचरण करने से मनुष्य जीवित रहता है। उन्होंने मेरे विश्राम-दिवस की घोर उपेक्षा कर उसको अपवित्र कर दिया। ‘अत: मैंने सोचा कि मैं उनको निर्जन प्रदेश में दण्ड देने के लिए उन पर अपनी क्रोधाग्नि की वर्षा करूंगा और उनको पूर्णत: नष्ट कर दूंगा।
14
किन्तु मुझे अपने नाम के हेतु अपना निश्चय त्यागना पड़ा। मैंने अपना क्रोध कार्य-रूप में परिणत नहीं किया, जिससे मेरा नाम उन राष्ट्रों की दृष्टि में अपवित्र न हो जाए, जिनके सामने से मैं इस्राएलियों को निकालकर लाया था।
15
इसके अतिरिक्त मैंने निर्जन प्रदेश में उनसे शपथ खाई कि जो देश मैंने उनको दे दिया है, जो विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश है, जहां दूध और शहद की नदियां बहती हैं, उस देश में मैं उनको नहीं लाऊंगा,
16
क्योंकि उन्होंने मेरे न्याय-सिद्धान्तों की उपेक्षा की, मेरी संविधियों के अनुसार आचरण नहीं किया, और मेरे विश्राम-दिवस को अपवित्र किया है। निर्जन प्रदेश में भी उन्होंने मूर्तियों पर मन लगाया।
17
फिर भी मैंने उन पर दयादृष्टि की, और उनका वध नहीं किया, उनका निर्जन प्रदेश में पूर्ण अंत नहीं किया।
18
‘मैंने उस पीढ़ी की सन्तान से कहा, “अपनी पिछली पीढ़ी के समान आचरण मत करो, उन की संविधियों और न्याय-सिद्धान्तों को मत मानो, और न ही उनकी मूर्तियों से स्वयं को अशुद्ध करो।
19
किन्तु मैं तुम्हारा प्रभु परमेश्वर हूं। मेरी संविधियों पर चलो, मेरे न्याय-सिद्धान्तों का पालन करने के लिए तत्पर रहो।
20
मेरे विश्राम-दिवस को पवित्र मानो, ताकि वह मेरे और तुम्हारे बीच एक चिह्न ठहरे, और तुम्हें अनुभव हो कि मैं ही तुम्हारा प्रभु परमेश्वर हूं।”
21
‘किन्तु इस्राएलियों की नई पीढ़ी ने भी मुझसे विद्रोह किया। उन्होंने मेरी संविधियों के अनुरूप आचरण नहीं किया। मेरे न्याय-सिद्धान्तों का पालन करने में तत्परता नहीं दिखाई, जिनका पालन करके मनुष्य जीवित रहता है। उन्होंने मेरे विश्राम-दिवस को अपवित्र किया। ‘अत: मैंने निश्चय किया कि मैं उनको दण्ड देने के लिए निर्जन प्रदेश में उन पर अपनी क्रोधाग्नि की वर्षा करूंगा, मैं उन पर घातक प्रहार करूंगा।
22
किन्तु प्रहार के लिए उठा हुआ अपना हाथ मैंने रोक लिया। यह मैंने अपने नाम के हेतु किया जिससे मेरा नाम उन राष्ट्रों की दृष्टि में अपवित्र न हो जाए, जिनके सामने से मैं इस्राएलियों को निकाल कर लाया था।
23
इसके अतिरिक्त, मैंने निर्जन प्रदेश में उनसे शपथ खाई कि मैं उनको राष्ट्रों के मध्य बिखेर दूंगा, विश्व के देशों में उनको तितर-बितर कर दूंगा।
24
क्योंकि उन्होंने मेरे न्याय-सिद्धान्तों का पालन नहीं किया; उन्होंने मेरी संविधियों के अनुरूप आचरण नहीं किया। उन्होंने मेरे विश्राम-दिवस को अपवित्र किया। उनकी आंखें अपने पूर्वजों की इष्ट मूर्तियों पर लगी रहीं।
25
मैंने उनको ऐसी संविधियां भी दीं, जो अच्छी न थीं। मैंने उनको ऐसे न्याय-सिद्धान्त भी दिए, जिनका पालन करने पर वे जीवन नहीं प्राप्त कर सकते थे।
26
मैंने उनको उकसाया कि वे अपने पहिलौठे पुत्र की अग्नि-बलि चढ़ाएं, और यों मैंने उनको आतंकित किया। मैंने उनकी इस बलि के कारण उनको अशुद्ध जाति बना दिया। मैंने ये सब कार्य इसलिए किए ताकि उनको मालूम हो कि मैं ही प्रभु हूं।
27
‘ओ मानव, तू इस्राएल के वंशजों से बोल। तू उनसे यह कह, स्वामी-प्रभु यों कहता है: तुम्हारे पूर्वजों ने मेरे साथ विश्वासघात किया था, और यों मेरी और अधिक निन्दा की थी।
28
जब मैं उन्हें उस देश में ले आया जिसको देने की शपथ मैंने खाई थी, तब उन्हें जहां-कहीं भी पहाड़ी शिखर दिखाई दिए और जहां-कहीं उन्होंने हरे वृक्ष देखे, वहां वे बलि चढ़ाने लगे, पूजा करने लगे, और अपनी बलि और पूजा से मुझे चिढ़ाया। वहां वे सुगन्धित धूपद्रव्य जलाते थे, और अपनी पेयबलि उण्डेलते थे।
29
तब मैंने उन से पूछा, ‘जिस पहाड़ी शिखर पर तुम जाते हो, वह क्या है?’ इसलिए आज तक ऐसे स्थान का नाम “पहाड़ी शिखर का पूजास्थल” है।)
30
इसलिए, ओ मानव-पुत्र, तू इस्राएल के वंशजों से यह कह, स्वामी-प्रभु यों कहता है: जैसे तुम्हारे पूर्वजों ने मूर्तिपूजा कर के स्वयं को अशुद्ध किया था, वैसे ही क्या तुम स्वयं को अशद्ध करोगे? क्या तुम भी अपने पूर्वजों की घृणित मूर्तियों का अनुसरण करोगे, और पथ-भ्रष्ट होगे?
31
जब तुम इन मूर्तियों के सामने उपहार-भेंट चढ़ाते हो, जब तुम अपने पुत्रों की अग्नि-बलि चढ़ाते हो, तब इस मूर्ति-पूजा के कारण तुम आज तक स्वयं को अशुद्ध करते हो। ऐसे घृणित काम करने के पश्चात् भी तुम आशा करते हो कि मैं तुम्हारे प्रश्नों के उत्तर में तुम पर अपनी इच्छा प्रकट करूंगा? ओ इस्राएल के वंशजो, मुझे अपने जीवन की सौगन्ध है, तुम मेरी इच्छा नहीं जान सकोगे।’ स्वामी-प्रभु की यही वाणी है।
32
‘तुम्हारे हृदय में यह इच्छा उठती है, “आओ, हम भी अन्य राष्ट्रों के समान, भिन्न-भिन्न देशों की जातियों के समान पत्थर और लकड़ी की प्रतिमाएं पूजें।” ओ इस्राएल के वंशजो, तुम्हारी यह इच्छा कभी पूरी नहीं होगी।
33
‘ओ इस्राएल के वंशजो, मैं, स्वामी-प्रभु कहता हूँ: मेरे जीवन की सौगन्ध! मैं अपने बाहुबल से, अपना हाथ बढ़ाकर और तुम्हें गुलाम बनानेवाले राष्ट्रों पर अपना क्रोध उण्डेल कर तुम्हारा उद्धार करूंगा, और मैं स्वयं तुम्हारा राजा हूंगा।
34
मैं तुम्हें राष्ट्रों के मध्य से निकालूंगा। जिन देशों में तुम तितर-बितर हो गए हो, वहां से मैं अपनी सामर्थ्यपूर्ण भुजा, और उद्धार के हेतु बढ़ाए गए अपने हाथ से तुम्हें निकालूंगा, और उन पर अपनी क्रोधाग्नि की वर्षा करूंगा।
35
वहां से निकाल कर मैं तुम्हें “राष्ट्रों के निर्जन प्रदेश” में लाऊंगा, और वहां मैं आमने-सामने तुम्हारा न्याय करूंगा।
36
जैसे मैंने “मिस्र के निर्जन प्रदेश” में तुम्हारे पूर्वजों का न्याय किया था, और उन्हें दण्ड दिया था वैसे ही मैं तुम पर मुकदमा चलाऊंगा, और तुम्हें दण्ड दूंगा।’ स्वामी-प्रभु की यही वाणी है।
37
‘मैं चरवाहे के समान तुम्हें छांटने और गिनने के लिए तुम्हें अपने डण्डे के नीचे से निकालूंगा, और तुम्हें विधान के बन्धन में बांधूंगा।
38
जो विद्रोही तुम्हारे मध्य में हैं, जो मेरे प्रति अपराध करते हैं, उनको मैं अलग करूंगा, और तुम्हें शुद्ध करूंगा। जिन देशों में वे अस्थायी रूप से प्रवास करेंगे, वहां से भी मैं उनको निकालूंगा। किन्तु मैं उन्हें इस्राएल देश में प्रवेश नहीं करने दूंगा। तब तुम्हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।
39
‘मैं, स्वामी-प्रभु कहता हूँ: यदि तुम भी, ओ इस्राएल के वंशजो, मेरी बात सुनना नहीं चाहते, और मूर्ति-पूजा करना चाहते हो, तो जाओ, और अपने-अपने गृह-देवता की मूर्ति को गले लगाओ, उसकी पूजा करो! लेकिन अपनी भेंटों और मूर्तियों द्वारा तुम मेरे पवित्र नाम को अपवित्र नहीं कर पाओगे।
40
‘स्वामी-प्रभु यों कहता है: इस्राएल के सब वंशज अपने देश में, इस्राएल देश के उच्च पहाड़ी शिखर पर, मेरे पवित्र पर्वत पर मेरी आराधना करेंगे। वहां मैं उनकी सेवा-आराधना को स्वीकार करूंगा। वहीं मैं तुम्हारी सब प्रकार की बलि, सर्वोत्तम वस्तुएं, उपहार, तुम्हारी पवित्र भेंट लूंगा।
41
जब मैं राष्ट्रों के मध्य से तुम्हें निकाल कर लाऊंगा, जिन देशों में तुम बिखरे हुए हो, मैं वहां से तुम्हें एकत्र करूंगा, तब मैं तुम्हें सुगन्धित धूप-द्रव्य के रूप में ग्रहण करूंगा। मैं सब राष्ट्रों के सम्मुख स्वयं की पवित्रता प्रकट करूंगा, जिसके द्वारा तुम्हें ज्ञात होगा कि मैं पवित्र हूं।
42
जब मैं तुम्हें इस्राएल देश में लाऊंगा, जिस को देने की प्रतिज्ञा मैंने तुम्हारे पूर्वजों से की थी, तब तुम्हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।
43
वहां तुम्हें स्मरण होगा कि तुमने अपने आचरण और कार्यों से स्वयं को भ्रष्ट किया था। तब तुम अपने आप से घृणा करोगे कि तुमने ऐसे बुरे काम किए थे।
44
ओ इस्राएल के वंशजो, मैं तुम्हारे दुराचरण और बुरे व्यवहार के अनुसार तुम्हें दण्ड नहीं दूंगा, बल्कि अपने नाम के अनुरूप तुमसे दयापूर्ण व्यवहार करूंगा। तब तुम्हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।’ स्वामी-प्रभु की यही वाणी है।
45
प्रभु का यह सन्देश मुझे मिला। प्रभु ने मुझसे कहा,
46
‘ओ मानव, तू अपना मुख दक्षिण की ओर कर, और दक्षिणी प्रदेश के विरुद्ध उपदेश दे तथा नेगेब-क्षेत्र की वन-भूमि के विरुद्ध नबूवत कर।
47
तू नेगेब-क्षेत्र में रहनेवाले वनवासियों से यह कह, ओ वनवासियो, प्रभु का यह सन्देश सुनो: स्वामी-प्रभु यों कहता है, देखो, मैं तुम्हारे वन में आग लगानेवाला हूं। यह आग वन के प्रत्येक हरे और सूखे वृक्ष को भस्म कर देगी। यह दावानल कभी नहीं बुझेगा, और उसकी धधकती ज्वाला से उत्तर से दक्षिण तक समस्त वन-प्रदेश झुलस जाएगा।
48
तब सब प्राणी जान लेंगे कि यह आग मैं-प्रभु ने ही लगाई है, और यह कभी नहीं बुझेगी।’
49
मैंने कहा, ‘हे स्वामी-प्रभु, ये लोग कहते हैं कि मैं नए-नए दृष्टांत गढ़ता हूं।’
← Chapter 19
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 21 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48