bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Ezekiel 43
Ezekiel 43
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 42
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 44 →
1
इसके पश्चात् वह मुझे पूर्व-मुखी फाटक पर ले गया।
2
तब मैंने देखा कि पूर्व दिशा से इस्राएल के परमेश्वर का तेज आया। परमेश्वर के आगमन का स्वर सागरों के गर्जन के सदृश था। परमेश्वर के तेज से पृथ्वी ज्योतिर्मय हो गई।
3
अब मैंने एक दर्शन देखा। यह उसी दर्शन के समान था जो मैंने उस समय देखा था जब परमेश्वर का तेज नगर का विनाश करने आया था। यह दर्शन कबार नदी के तट पर देखे गए दर्शन के समान था। यह दर्शन देख कर मैं श्रद्धा और भक्ति से मुंह के बल भूमि पर गिर पड़ा।
4
जब प्रभु के तेज ने पूर्व-मुखी फाटक से भवन में प्रवेश किया
5
तब आत्मा ने मुझे उठा कर भीतरी आंगन में पहुंचा दिया। मैंने देखा कि प्रभु के तेज से भवन भर गया।
6
जिस समय वह पुरुष मेरे पास खड़ा था, उसी समय मैंने मन्दिर में से किसी को मुझ से बातें करते हुए सुना।
7
उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, यह मेरे सिंहासन का स्थान है। यही मेरे चरणों की चौकी है। इसी स्थान में मैं युग-युगांत इस्राएली लोगों के मध्य निवास करूंगा। अब इस्राएल के वंशज मेरे पवित्र नाम को अपवित्र नहीं करेंगे: न वे और न उनके राजा दूसरे देवताओं का अनुसरण कर मेरे प्रति विश्वासघात करेंगे, और न अपने मृत राजाओं की समाधि बना कर मेरे पवित्र नाम को अपवित्र करेंगे।
8
वे अपने घर की ड्योढ़ी मेरे गृह की ड्योढ़ी से, और अपने द्वार के खम्भे मेरे द्वार के खम्भों से लगा कर बनाते थे। मेरे गृह और उनके घर के मध्य केवल दीवार थी। उन्होंने अत्यन्त घृणित कार्य किए थे, और इन घृणित कार्यों से मेरे पवित्र नाम को अपवित्र कर दिया था। अत: मैंने अपने क्रोध में उनको पूर्णत: नष्ट कर दिया था।
9
अब वे विश्वासघात करना बन्द करें, मेरे पवित्र भवन के पास से मृत राजाओं की समाधियां दूर करें; तब मैं उनके बीच युग-युगांत निवास करूंगा।
10
‘और तू, ओ मानव, इस्राएल के वंशजों को मेरे गृह का नमूना, उसकी बनावट बता, जिससे वे अपने अधर्म के लिए लज्जित हों।
11
यदि वे अपने कार्यों के लिए लज्जित होंगे, तब तू उनके सामने मेरे मन्दिर का सम्पूर्ण चित्र अंकित करना: मन्दिर की योजना, बाहर-भीतर आने-जाने के मार्ग, उसका सम्पूर्ण आकार। उन्हें मन्दिर के रीति-रिवाज, और नियम-विधियां भी बताना। तू इन सब बातों को उनके सामने ही लिख लेना जिससे वे मन्दिर के समस्त नियम-कानूनों तथा धर्म-विधियों को स्मरण रखें, और आराधना में उनका पालन करें।
12
मन्दिर का धर्म-नियम यह है: पहाड़ के शिखर के चारों ओर का सम्पूर्ण भूमि-क्षेत्र परम पवित्र माना जाएगा। ओ मानव, देख, मेरे भवन का यही धर्म-नियम है।
13
‘वेदी की नाप इस प्रकार होगी: हाथ की नाप के अनुसार वेदी का आधार हाथ-भर ऊंचा और हाथ-भर चौड़ा होगा, अर्थात् आधा मीटर । उसके चारों ओर का किनारा पच्चीस सेन्टीमीटर का होगा।
14
वेदी की ऊंचाई इस प्रकार होगी: भूमि पर रखे हुए आधार से निचले कगर तक एक मीटर, और वेदी की चौड़ाई आधा मीटर होगी। यह छोटे कगर से बड़े कगर तक दो मीटर ऊंची और आधा मीटर चौड़ी होगी।
15
वेदी का अग्निकुण्ड दो मीटर ऊंचा होगा। वेदी के अग्निकुण्ड के ऊपर आधा मीटर ऊंचे सींग होंगे।
16
अग्निकुण्ड वर्गाकार होगा−छ: मीटर लम्बा और छ: मीटर चौड़ा।
17
कगर भी वर्गाकार होगा−सात मीटर लम्बा और सात मीटर चौड़ा। उसके चारों ओर का किनारा पच्चीस सेन्टीमीटर का होगा। चारों ओर का आधार आधा मीटर का होगा। वेदी की सीढ़ियां पूर्व दिशा में होंगी।’
18
उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, स्वामी-प्रभु यों कहता है: वेदी के सम्बन्ध में मेरे ये आदेश हैं: वेदी पर अग्नि-बलि अर्पित की जाएगी, और उस पर बलि-पशु का रक्त छिड़का जाएगा। जिस दिन वह इस कार्य के लिए बन कर तैयार होगी, उस दिन
19
तू लेवी कुल के पुरोहितों को, जो सादोक के वंशज हैं, पाप-बलि चढ़ाने के लिए एक बछड़ा देना। वे ही पुरोहित मेरी धर्म-सेवा करने के लिए मेरे निकट आ सकते हैं। मुझ-स्वामी प्रभु की यही वाणी है।
20
तू उस बछड़े का रक्त लेना और उसको वेदी के चारों सींगों, कगर के चारों कोनों और चारों ओर के किनारे पर लगा देना। यों तू उसको शुद्ध करेगा और यह उसका प्रायश्चित होगा।
21
‘इसके पश्चात् तू पाप-बलि में चढ़ाए गए बछड़े को पवित्र स्थान के बाहर, मन्दिर की सीमा में निर्धारित स्थान पर जला देना।
22
दूसरे दिन की पाप प्रायश्चित-बलि में एक निर्दोष बकरा चढ़ाना। वेदी जैसे बछड़े की बलि से शुद्ध हुई थी वैसे ही बकरे की बलि से भी शुद्ध होगी।
23
वेदी को शुद्ध करने के बाद तू एक निर्दोष बछड़ा और रेवड़ में से एक निर्दोष मेढ़ा बलि करना।
24
तू उनको प्रभु की वेदी के सामने लाना। पुरोहित उन पर नमक छिड़केंगे, और उनको अग्निबलि के रूप में प्रभु को अर्पित करेंगे।
25
सात दिन तक प्रतिदिन पाप की प्रायश्चित-बलि के रूप में एक बकरा प्रभु को अर्पित करना। इसी प्रकार प्रतिदिन एक निर्दोष बछड़ा और रेवड़ में से एक निर्दोष मेढ़ा भी चढ़ाना।
26
सात दिन तक पुरोहित वेदी को शुद्ध करने के लिए पाप की प्रायश्चित-बलि चढ़ाएंगे। इस प्रकार प्रभु के लिए उसकी प्रतिष्ठा होगी।
27
जब पुरोहित सात दिन पुरे कर लेंगे तब आठवें दिन से वे तुम्हारी अग्नि-बलि और सहभागिता-बलि वेदी पर चढ़ाने लगेंगे। तब मैं तुमको स्वीकार करूंगा।’ स्वामी-प्रभु की यही वाणी है।
← Chapter 42
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 32
Chapter 33
Chapter 34
Chapter 35
Chapter 36
Chapter 37
Chapter 38
Chapter 39
Chapter 40
Chapter 41
Chapter 42
Chapter 43
Chapter 44
Chapter 45
Chapter 46
Chapter 47
Chapter 48
Chapter 44 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48