bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 11
Proverbs 11
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 10
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 12 →
1
प्रभु उन व्यापारियों से घृणा करता है जो झूठे नाप-तौल रखते हैं; पर वह सच्चे, खरे बाट से प्रसन्न होता है।
2
जब मनुष्य अभिमान करता है, तब अभिमान के साथ अपमान आता है, परन्तु बुद्धिमान व्यक्ति में नम्रता होती है।
3
निष्कपट मनुष्य का मार्गदर्शन उसकी निष्कपटता करती है; परन्तु कपटी व्यक्ति अपने कपट के कारण स्वयं नष्ट हो जाता है।
4
मृत्यु के दिन धन किसी काम नहीं आता, किन्तु मनुष्य की धार्मिकता उसको मृत्यु से बचाती है!
5
निर्दोष मनुष्य अपनी धार्मिकता के कारण अपने जीवनमार्ग में सीधा चलता है। किन्तु दुर्जन की दुर्जनता के कारण उसका पतन हो जाता है।
6
निष्कपट मनुष्य की रक्षा उसकी धार्मिकता करती है, पर विश्वासघाती मनुष्य अपनी वासना के जाल में फंस जाता है।
7
दुर्जन की मृत्यु के साथ उसकी आशा भी मर जाती है; अधार्मिक मनुष्य की आशा अन्त में पूरी नहीं होती।
8
धार्मिक मनुष्य संकट से मुक्त होता है, परन्तु दुर्जन उसमें फंस जाता है।
9
अधार्मिक मनुष्य अपने मुख के वचनों से अपने पड़ोसी को नष्ट कर देता है, पर धार्मिक मनुष्य अपने ज्ञान से अपने पड़ोसी को बचाता है।
10
जब धार्मिक मनुष्य का कल्याण होता है, तब सम्पूर्ण नगर जय जयकार करता है किन्तु दुर्जन के विनाश पर सब नगरवासी हर्ष मनाते हैं।
11
निष्कपट व्यक्ति के आशिष-वचनों से नगर की उन्नति होती है, परन्तु दुर्जन के दुर्वचनों से वह ध्वस्त हो जाता है।
12
जो मनुष्य अपने पड़ोसी को तुच्छ समझता है, वह नासमझ है; पर समझदार व्यक्ति अपनी वाणी पर संयम रखता है!
13
जो चुगलखोर इधर-उधर चुगली खाता है, वह भेद की बात को पचा नहीं सकता; परन्तु जो मनुष्य हृदय से विश्वासयोग्य है, वह भेद की बात को छिपा कर रखता है।
14
पथ-प्रदर्शन के अभाव में कौम का पतन हो जाता है; पर यदि उचित परामर्श देनेवाले मंत्री बहुत हों तो राष्ट्र सुरक्षित रहता है।
15
जो मनुष्य किसी अजनबी की जमानत लेता है, वह हानि उठाता है; जमानत लेने के दायित्व से दस कदम दूर रहनेवाला झंझटों से बचा रहता है।
16
दयालु स्त्री का सम्मान होता है, और कठोर परिश्रम करनेवाला पुरुष धन प्राप्त करता है।
17
जो मनुष्य दूसरों पर दया करता है, वह स्वयं अपना हित करता है; पर निर्दयी मनुष्य स्वयं अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारता है।
18
दुर्जन की कमाई मिथ्या है; पर धार्मिकता का बीज बोनेवाला मनुष्य निश्चय ही सच्चा फल प्राप्त करता है।
19
धर्म पर स्थिर रहनेवाला मनुष्य सदा जीवित रहता है, पर जो दुष्कर्मों को गले लगाता है, वह नष्ट हो जाता है।
20
जिसके हृदय में कुटिलता निवास करती है, उससे प्रभु घृणा करता है; पर वह निष्कपट मार्ग पर चलनेवाले से प्रसन्न होता है।
21
निश्चय जानो! प्रभु दुर्जन को अवश्य दण्ड देगा, किन्तु धार्मिक मनुष्य का अनिष्ट न होगा।
22
यदि सुन्दर स्त्री में विवेक नहीं है तो वह सूअर के थूथन में सोने की नथ के समान है!
23
धार्मिक मनुष्य की अभिलाषा केवल भलाई होती है; पर दुर्जन की आशा का परिणाम प्रभु का क्रोध होता है!
24
मुक्त हृदय से लुटानेवाला मनुष्य धनवान होता जाता है; पर जो मनुष्य जितना देना चाहिए उतना नहीं देता; वह अभावग्रस्त हो जाता है।
25
उदारता से देनेवाला मनुष्य सम्पन्न होता है; दूसरे के खेत को सींचनेवाले किसान की भूमि भी सींची जाती है।
26
अनाज के जमाखोर को लोग कोसते हैं, पर जो व्यापारी अपना अनाज जनता को बेच देता है, उसको लोग आशीर्वाद देते हैं।
27
जो भलाई करने के लिए सदा प्रयत्न करता है, वह मनुष्य और परमेश्वर दोनों की कृपा प्राप्त करता है; पर जो बुराई की तलाश में रहता है उसको बुराई ही मिलती है।
28
अपनी धन-सम्पत्ति पर भरोसा करनेवाला सूखे पत्ते के समान झड़ जाता है; पर धार्मिक मनुष्य नए पत्ते के समान लहलहाता है।
29
जो मनुष्य अपने परिवार को दु:ख देता है उसकी धन-सम्पत्ति नष्ट हो जाती है, और वह मूर्ख मनुष्य बुद्धिमान का गुलाम बन जाता है।
30
धार्मिक व्यक्ति के आचरण का फल है: जीवन वृक्ष! पर दुष्कर्मी के कार्य का फल है: हिंसा!
31
यदि धार्मिक को पृथ्वी पर ही उसके आचरण का प्रतिफल मिल जाता है, तो फिर दुर्जन और पापी को क्यों नहीं मिलेगा?
← Chapter 10
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 12 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31