bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 30
Proverbs 30
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 29
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 31 →
1
मस्सा नगर के आगूर बेन-याकेह के नीतिवचन। आगूर ने दु:ख में कहा: “परमेश्वर मेरे साथ नहीं है; निस्सन्देह वह मेरे साथ नहीं है; मैं निस्सहाय हो गया हूं।
2
निश्चय ही मैं मनुष्य नहीं, वरन् पशु बन गया हूँ। मुझ में मनुष्य की समझ नहीं रही।
3
मैंने बुद्धि को पाने का प्रयत्न नहीं किया, और न पवित्र परमेश्वर का ज्ञान मुझे मिला।
4
“कौन मनुष्य स्वर्ग में जाकर फिर पृथ्वी पर लौटा है? कौन आदमी अपनी मुट्ठी में हवा को पकड़ सका है? कौन व्यक्ति वस्त्र में महासागर को लपेट सका है? किसने पृथ्वी के सब सीमान्तों को स्थिर किया है? उसका नाम क्या है? उसके पुत्र का क्या नाम है? यदि तुम जानते हो तो बताओ।
5
“परमेश्वर की प्रत्येक प्रतिज्ञा कसौटी-सिद्ध है। जो मनुष्य परमेश्वर की शरण में आते हैं, वह उनकी रक्षा ढाल जैसे करता है।
6
परमेश्वर के वचनों में घट-बढ़ मत करो; अन्यथा वह तुम को प्रताड़ित करेगा, और तुम झूठे कहलाओगे।
7
“हे परमेश्वर, मैं तुझ से दो वरदान मांगता हूं। मेरे मरने के पहले, उन्हें देने से इन्कार मत कर।
8
पहला वरदान: छल-कपट और झूठ से मुझे बचा। दूसरा वरदान: न मुझे धन दे, और न गरीबी। केवल उतना भोजन दे जो मेरे जीवन के लिए आवश्यक है;
9
अन्यथा मैं भरपेट खाने पर तेरी महिमा से इन्कार कर दूंगा, और गर्व से कहूंगा, ‘प्रभु है कौन?’ अथवा गरीब होने पर मैं चोरी करने लगूंगा; और यों तेरे पवित्र नाम को कलंकित करूंगा।
10
“सेवक की चुगली उस के स्वामी से न करना; ऐसा न हो कि वह तुझे शाप दे, और तुझे भुगतना पड़े।
11
“संसार में कुछ लोग हैं, जो अपने माता-पिता को शाप देते हैं; वे उनका भला नहीं चाहते।
12
संसार में कुछ मनुष्य हैं जो स्वयं को अपनी दृष्टि में शुद्ध मानते हैं; किन्तु वे गन्दे हैं। उनकी गन्दगी धुली नहीं है।
13
संसार में कुछ आदमी हैं जिनकी आंखें घमण्ड से भरी रहती हैं, जिनकी भौंहें गर्व से चढ़ी रहती हैं।
14
संसार में कुछ लोग हैं, जिनके दांत मानो तलवार हैं, छूरी जैसे तेज हैं; वे पृथ्वी की सतह से गरीबों को, समाज में दीन-दरिद्रों को फाड़ खाते हैं।”
15
जोंक की दो बेटियां होती हैं, जो सदा पुकारती हैं, ‘दो’, ‘दो’। इसी प्रकार तीन वस्तुएं कभी तृप्त नहीं होतीं, चार वस्तुएं कभी नहीं कहतीं, ‘बस’।
16
अधोलोक, बांझ स्त्री की कोख, पानी के लिए प्यासी धरती, और अग्नि, कभी नहीं कहती, ‘बस’।
17
जो आंख पिता को टेढ़ी नजर से देखती है, मां की आज्ञा को अनदेखा करती है, उसको घाटी के कौए खोद-खोद कर निकालेंगे, उसको गिद्ध के बच्चे खाएंगे।
18
तीन बातें मेरे लिए बहुत कठिन हैं; नहीं चार बातें मेरी समझ में नहीं आतीं:
19
गरुड़ का आकाश में उड़ना, सांप का चट्टान पर चलना, समुद्र में जहाज का तैरना, और स्त्री के साथ पुरुष का व्यवहार।
20
यह व्यभिचारिणी स्त्री का आचरण है: जैसे भोजन के बाद मनुष्य मुंह पोंछता है, वैसे ही व्यभिचारिणी स्त्री व्यभिचार कर्म के बाद कहती है, “मैंने कोई बुरा काम नहीं किया।”
21
तीन बातों के कारण धरती कांप उठती है; नहीं, वह ये चार बातें सहन नहीं कर सकती:
22
जब कोई गुलाम राजा बन जाता है, जब मूर्ख मनुष्य को भरपेट खाना मिलता है,
23
जब कुलटा स्त्री का विवाह होता है, और जब घर की नौकरानी अपनी मालकिन को हटाकर पैतृक सम्पत्ति पर कब्जा कर लेती है।
24
धरती पर ये चार प्राणी छोटे माने जाते हैं, किन्तु ये बड़े बुद्धिमान होते हैं:
25
चींटियां कीड़े-मकोड़ों में निर्बल होती हैं; पर वे वर्ष भर के लिए भोजन ग्रीष्म काल में इकट्ठा कर लेती हैं।
26
चट्टानी बिज्जू जीव-जन्तुओं में निर्बल होता है, किन्तु वह अपना घर मजबूत चट्टानों में बनाता है।
27
टिड्डियों में कोई राजा नहीं होता, फिर भी वे सैन्य दल के सदृश पंिक्त में चलती हैं।
28
छिपकली इतनी छोटी होती है कि तुम उसको हथेली पर ले सकते हो; तो भी वह राजमहलों में रहती है।
29
तीन प्राणियों की चाल आकर्षक होती है, नहीं, चार प्राणी जब चलते हैं तब हृदय को मुग्ध कर देते हैं:
30
पशुओं का राजा सिंह, जो किसी भी पशु से नहीं डरता है;
31
मुर्गियों के मध्य मुर्गा, बकरा; तथा राजा, जब वह अपनी जनता के आगे-आगे चलता है।
32
यदि तूने अपनी प्रशंसा करने की मूर्खता की है, यदि तूने दुष्कर्म करने का षड्यन्त्र रचा है, तो अपने मुंह को बन्द रख।
33
जैसे दूध को मथने से मक्खन, और नाक को मरोड़ने से खून निकलता है, वैसे ही क्रोध को उभाड़ने से झगड़ा उत्पन्न होता है।
← Chapter 29
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 31 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31