bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 29
Proverbs 29
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 28
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 30 →
1
जो मनुष्य बार-बार डांटे जाने पर भी अपना हठ नहीं छोड़ता, उसका अचानक सर्वनाश होगा, और वह फिर नहीं सुधर सकेगा।
2
जब धार्मिक मनुष्य शासन करते हैं तब जनता आनन्द मनाती है; किन्तु जब दुर्जन सत्ता हथिया लेते हैं, तब जनता शोक मनाती है।
3
बुद्धि से प्रेम करनेवाला पुत्र अपने पिता के आनन्द का कारण बनता है, परन्तु वेश्याओं के पास जानेवाला पुत्र अपने पिता की धन-सम्पत्ति उड़ा देता है।
4
राजा न्याय के द्वारा देश को स्थिर शासन देता है, पर जो राजा जनता को लूटता है, वह अपने देश को नष्ट कर देता है।
5
अपने पड़ोसी की चापलूसी करनेवाला मनुष्य वास्तव में उसके पतन के लिए जाल फैलाता है।
6
दुर्जन अपने अपराध के फन्दे में फंसता है; किन्तु धार्मिक मनुष्य अपने धर्म के कारण सदा गीत गाता और आनन्द मनाता है।
7
धार्मिक मनुष्य गरीब के अधिकार की रक्षा करता है, किन्तु दुर्जन उसको समझता नहीं।
8
हर बात की हंसी उड़ानेवाले लोग नगर में आग लगाते हैं; किन्तु बुद्धिमान मनुष्य क्रोधाग्नि पर शीतल जल के छींटे डालते हैं।
9
यदि बुद्धिमान मनुष्य मूर्ख से वाद-विवाद करता है, तो मूर्ख क्रोध से भड़क उठता है, वह ज्ञान की बातों को हंसी में उड़ाता है, और सारा वातावरण अशान्त हो जाता है।
10
खून के प्यासे लोग उस मनुष्य से घृणा करते हैं, जो निष्कलंक है; दुर्जन उसके प्राण की खोज में रहता है।
11
मूर्ख मनुष्य अपने क्रोध को जोर-शोर से प्रकट करता है, किन्तु बुद्धिमान मनुष्य शान्ति से क्रोध को वश में करता है।
12
यदि शासक झूठी बातों को सुनता है, तो निस्सन्देह उसके कर्मचारी भी दुष्ट बन जाते हैं।
13
गरीब मनुष्य और अत्याचारी में यही समानता है कि प्रभु दोनों की आंखों को प्रकाश देता है।
14
जो राजा गरीब मनुष्य का न्याय सच्चाई से करता है, उसका सिंहासन सदा सुदृढ़ रहता है।
15
छड़ी की मार और डांट-डपट से मनुष्य को ज्ञान प्राप्त होता है; परन्तु जिस बच्चे को माता-पिता हाथ नहीं लगाते, वह उनके कलंक का कारण बनता है।
16
जब दुर्जन देश पर शासन करते हैं, तब अपराध बढ़ जाते हैं; किन्तु धार्मिक मनुष्य उनका पतन अपनी आंखों से देखता है।
17
पिता, अपने पुत्र को अनुशासन में रख, तब वह तुझे सुख-चैन से रहने देगा; वह तेरे हृदय को आनन्द देगा।
18
नबियों के दर्शन के अभाव में लोगों में प्रभु का डर नहीं रह जाता; किन्तु धन्य है वह मनुष्य जो व्यवस्था का पालन करता है।
19
कोरे शब्दों से सेवक नहीं सुधरता; वह मालिक के शब्दों को समझता तो है, पर वह उन पर ध्यान नहीं देता।
20
जो मनुष्य बातें करने में जल्दीबाजी करता है, वह मूर्ख से भी गया-बीता है; उसका भविष्य अन्धकारमय है।
21
यदि मालिक गुलाम को बचपन से ही लाड़-प्यार से पालता है, तो गुलाम बड़ा होने पर उसकी धन-सम्पत्ति का उत्तराधिकारी बन बैठता है।
22
जो मनुष्य क्रुद्ध स्वभाव का है, वह लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न करता है, जो क्रोध के वश में है, वह अपराध-पर-अपराध करता है।
23
जो मनुष्य घमण्ड से भरा है, उसको नीचा देखना पड़ता है, किन्तु विनम्र मनुष्य सम्मान का पात्र बनता है।
24
चोर का साथी अपने प्राण का बैरी होता है; अदालत में शपथ खाने पर भी वह सच्चाई को प्रकट नहीं करता।
25
जो आदमी से डरता है, वह मानो अपने लिए जाल फैलाता है; किन्तु प्रभु से डरनेवाला मनुष्य सुरक्षित रहता है।
26
न्याय के लिए अनेक लोग शासक का कृपापात्र बनना चाहते हैं; परन्तु केवल प्रभु से ही मनुष्य न्याय पाता है।
27
जैसे अधार्मिक मनुष्य से धार्मिक मनुष्य घृणा करता है; वैसे ही निष्कपट व्यक्ति से दुर्जन घृणा करता है।
← Chapter 28
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 30 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31