bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 18
Proverbs 18
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 17
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 19 →
1
अलग-अलग रहनेवाला अपने ही स्वार्थ की चिन्ता करता है, वह बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णयों का विरोध करता है।
2
मूर्ख मनुष्य का मन समझ की बातों में नहीं लगता; वह सदा अपनी ही राय प्रकट करता है।
3
जब बुराई आती है तब उसके साथ अपमान भी आता है। अनादर के साथ निन्दा का आगमन होता है।
4
बुद्धिमान मनुष्य के मुख से निकले हुए वचन समुद्र के समान गहरे होते हैं, वे ज्ञान के स्रोत, और उमड़ते हुए झरने के सदृश होते हैं।
5
दुर्जन का पक्ष लेना, और धार्मिक मनुष्य के साथ न्याय न करना अनुचित है।
6
मूर्ख की बातें लड़ाई-झगड़ा पैदा करती हैं, उसके वचन मार-पीट को निमंत्रण देते हैं।
7
मूर्ख का मुंह ही उसके विनाश का कारण है, उसके ओंठ ही उसको जाल में फंसाते हैं।
8
कान भरनेवाले की बातें स्वादिष्ट भोजन की तरह लगती हैं; वे पेट में हजम हो जाती हैं।
9
जो मनुष्य अपने काम में सुस्ती करता है, वह मानो काम बिगाड़नेवाले का भाई है।
10
प्रभु का नाम मानो मजबूत किला है, जिसमें धार्मिक मनुष्य भागकर शरण लेते हैं और सुरक्षित रहते हैं।
11
धनवान का धन उसका सुदृढ़ नगर है, जो ऊंची दीवार के समान उसकी रक्षा करता है।
12
मनुष्य अपने विनाश के पूर्व घमण्डी हो जाता है; पर आदर पाने के लिए मनुष्य को पहले विनम्र बनना पड़ता है।
13
जो मनुष्य प्रश्न सुनने के पहले उत्तर देता है, वह लज्जित होता, और मूर्ख कहलाता है।
14
बीमारी की दशा में मनुष्य का आत्म-बल उसको सम्भलता है; पर जब हृदय ही टूट जाता है, तब उसको कौन सह सकता है?
15
तेज बुद्धिवाला मनुष्य ज्ञान प्राप्त करता है; बुद्धिमान व्यक्ति के कान ज्ञान की बातों की ओर लगे रहते हैं।
16
भेंट मनुष्य के लिए मार्ग खोल देती है; और उसे बड़े लोगों के सामने पहुंचाती है।
17
जो व्यक्ति मुकदमे में पहले बोलता है, वह सच्चा प्रतीत होता है, पर उसके बाद बोलनेवाला उसकी सच्चाई की जांच करता है।
18
चिट्ठी डालकर निर्णय करने में विवाद हल हो जाता है। इससे सबल विरोधियों के मध्य निर्णय होता है।
19
नाराज भाई को मनाना सुदृढ़ नगर पर जय प्राप्त करने के सदृश कठिन है। भाइयों का लड़ाई-झगड़ा महल की अर्गआओं के समान है।
20
मनुष्य का पेट उसकी बातों के फल से भरता है; उसके ओंठों से निकले हुए वचनों के परिणाम से उसको तृप्ति होती है।
21
जीभ के वश में मनुष्य का जीवन और मृत्यु दोनों हैं; और जो मनुष्य अपनी जीभ का प्रयोग जानता है उसको उचित फल प्राप्त होता है।
22
जिसने धर्मपत्नी पा ली उसको अनमोल वस्तु मिल गई। प्रभु उस मनुष्य पर कृपा करता है।
23
गरीब गिड़गिड़ाकर बोलता है, परन्तु धनवान सीधे मुंह उत्तर नहीं देता।
24
कुछ मित्र ऐसे होते हैं, जो मित्र होने का ढोंग करते हैं; किन्तु कोई ऐसा भी मित्र होता है जो भाई से बढ़कर अपना होता है।
← Chapter 17
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 19 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31