bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 31
Proverbs 31
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 30
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
1
मस्सा नगर के राजा लमूएल के नीतिवचन। ये बातें उसकी मां ने उसे सिखाई थीं।
2
मां ने कहा, “मेरे पुत्र, मेरे गर्भ से जन्मे पुत्र, मेरी मन्नतों के पुत्र, मैं तुझसे क्या कहूं?
3
अपनी शक्ति स्त्रियों के साथ भोग-विलास में मत नष्ट करना, और न अपने जीवन की लगाम उनके हाथ में देना जो राजाओं को बर्बाद कर देती हैं।
4
“ओ लमूएल, शराब राजा के लिए नहीं होती; राजाओं को मदिरा-पान शोभा नहीं देता; शासकों के मुंह में शराब नहीं फबती।
5
शराब के नशे में वे कानून-कायदे भूल जाते हैं, और पीड़ित जनों का हक मारते हैं।
6
शराब उनके लिए है जो मरने पर हैं, जो घोर दु:ख में डूबे हुए हैं।
7
वे शराब पीकर अपनी गरीबी के नरक को भूल जाएंगे और उनका दु:ख उन्हें स्मरण न रहेगा
8
“मेरे पुत्र, दीन-दलित के न्याय के लिए अपना मुंह खोलना; अनाथों को उनका हक देना।
9
न्याय के लिए अपना मुंह बन्द मत करना, वरन् धर्म से न्याय करना; दीन-दरिद्रों के अधिकार की रक्षा करना।”
10
एक अच्छी पत्नी कौन पा सकता है? वह हीरे-मोती से अधिक मूल्यवान होती है।
11
उसके पति का हृदय उस पर पूरा भरोसा करता है, और जीवन सुखमय रहता है ।
12
वह अपने जीवन भर उसका अनिष्ट नहीं, वरन् भलाई करती है।
13
वह ऊन और पटसन खोज कर लाती है, और प्रसन्नतापूर्वक अपने हाथों से काम करती है।
14
व्यापार के जहाजों की तरह वह दूर-दूर से भोजन-वस्तुएं लाती है।
15
वह पौ फटने के पहले ही रात में उठ जाती है, और अपने परिवार के लिए भोजन का प्रबन्ध करती है; वह अपनी सेविकाओं को उनका काम बांट देती है।
16
वह देख-भाल कर खेत खरीदती है; वह अपनी मेहनत से अंगूर-उद्यान लगाती है।
17
वह कमर कस कर परिश्रम के लिए तैयार रहती है; वह काम करने के लिए अपने हाथों को मजबूत रखती है।
18
वह जानती है कि घरेलू उद्योग में उसका लाभ है, रात को उसका दीपक नहीं बुझता।
19
उसके हाथ चरखे पर लगे रहते हैं, और वह उंगलियों से तकली चलाती है।
20
गरीबों के लिए उसकी मुट्ठी खुली रहती है, वह दीन-दरिद्रों को संभालती है।
21
वह हिमपात के समय अपने परिवार के लिए चिन्तित नहीं होती; क्योंकि उसके परिवार के लोग ऊनी वस्त्र पहनते हैं।
22
वह स्वयं चादरें बुनती है; उसके वस्त्र सूक्ष्म पटसन के, और बैंजनी रंग के होते हैं।
23
उसका पति नगर के प्रवेश-द्वार पर नगर के धर्मवृद्धों के साथ पंचायत में बैठता है, सब उसका सम्मान करते हैं।
24
वह पटसन के वस्त्र बनाती और उनको बेचती है; वह व्यापारियों को कमरबन्द बेचती है।
25
शक्ति और मर्यादा उसके वस्त्र हैं; वह आनेवाले कल को हंसकर उड़ा देती है।
26
उसके मुंह से बुद्धि की बातें निकलती हैं, उसके ओंठों पर सदा दया की सीख ही रहती है।
27
वह गृहस्थी का सब काम अच्छी तरह संभालती है; वह आलस की रोटी नहीं खाती।
28
उसके बेटे और बेटियां सोकर उठते ही उसके पैर छूते हैं; जब उसका पति सो कर उठता है, वह भी उस की प्रशंसा करता है।
29
वह कहता है: “अनेक स्त्रियों ने गृहस्थी के लिए अच्छे-अच्छे काम किए हैं; किन्तु तू उन सब से बढ़कर है।”
30
आकर्षण में धोखा हो सकता है, और शरीर की सुन्दरता भी निस्सार है; किन्तु जो स्त्री प्रभु का भय मानती है वह प्रशंसा के योग्य है।
31
ऐसी स्त्री का उसके परिश्रम के अनुरूप सम्मान करो; सभा-पंचायत में उसके कार्यों की प्रशंसा होनी चाहिए।
← Chapter 30
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31