bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 20
Proverbs 20
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 19
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 21 →
1
शराब शराबी को उपहास का पात्र बनाती है, मदिरा उससे हल्ला-गुल्ला करवाती है; जो मनुष्य उसके रास्ते पर चलता है, वह बुद्धिमान नहीं है।
2
राजा का क्रोध सिंह की दहाड़ के समान भयावह होता है; जो मनुष्य राजा का क्रोध भड़काता है, वह अपने प्राण से हाथ धोता है।
3
लड़ाई-झगड़ों में हाथ न डालना मनुष्य के लिए गौरव की बात है; मूर्ख मनुष्य ही झगड़े के लिए सदा तैयार रहता है।
4
आलसी किसान खरीफ के मौसम में हल नहीं जोतता, इसलिए जब वह कटनी के समय फसल खोजता है, तब उसके हाथ कुछ नहीं लगता।
5
मनुष्य के मन में विचार अथाह जल के समान हैं; पर मनुष्य की समझ उनको वहां से निकाल लेती है।
6
अनेक मनुष्य अपनी मित्रता का दावा करते हैं; पर सच्चा मित्र किसे मिल सकता है?
7
उस पिता की सन्तान धन्य है, जो धार्मिक है, जिसका आचरण निर्दोष है।
8
जो राजा न्याय-आसन पर बैठता है, वह आंखों से ही अन्याय को छांट लेता है।
9
कौन यह दावा कर सकता है, कि मैंने अपना हृदय शुद्ध कर लिया है, मैं पाप से मुक्त होकर पवित्र हो गया हूँ?
10
दो तरह के बाट और दो तरह के नाप दोनों से प्रभु घृणा करता है।
11
बच्चा भी अपने कामों से पहचाना जाता है कि उसका आचरण कैसा है, भला अथवा बुरा।
12
कान जो सुनते हैं, आंखें जो देखती हैं, दोनों को प्रभु ने बनाया है।
13
नींद को प्यार मत करो, अन्यथा तुम गरीब हो जाओगे; आंखें खोलकर कठोर परिश्रम करो तो तुम्हें रोटी का अभाव न होगा।
14
मोल लेते समय खरीदार कहता है, “वस्तु अच्छी नहीं है।” पर कम कीमत पर वस्तु खरीद लेने के बाद वह शेखी मारता है।
15
मनुष्य के पास बहुत सोना और मणि हो सकते हैं, परन्तु बुद्धिमान मनुष्य की वाणी ही अमोल मोती है।
16
यदि कोई मनुष्य अजनबी की जमानत देता है, तो उसको अजनबी के वस्त्र गिरवी रख लेना चाहिए; और यदि वह किसी विदेशी की जमानत देता है तो उससे बंधक की वस्तु लेना चाहिए।
17
छल-कपट से कमाई गई रोटी मनुष्य को खाते समय मीठी लगती है, परन्तु कुछ समय के पश्चात् उसका मुंह कंकड़ों से भर जाता है।
18
योजनाएं विचार-विमर्श से निश्चित की जाती हैं, युद्ध भी बुद्धिपूर्ण मार्ग-दर्शन में लड़ा जाता है।
19
जो मनुष्य यहां-वहां गप्प मारता फिरता है, वह गुप्त बातें भी प्रकट कर देता है, अत: मूर्खतापूर्ण बातें करनेवाले की संगति मत करो।
20
जो अपने माता-पिता को अपशब्द कहता है, उसकी धन-सम्पत्ति पूर्णत: नष्ट हो जाएगी।
21
जो सम्पत्ति आरम्भ में बिना दीर्घ परिश्रम के प्राप्त होती है, वह अन्त में अधिक समय तक नहीं टिकती।
22
यह मत कहो, “मैं बुराई का बदला लूंगा,” पर प्रभु पर भरोसा रखो, वही तुम्हारी सहायता करेगा।
23
दो तरह के बाटों से प्रभु घृणा करता है; झूठा तराजू रखना, उचित नहीं है।
24
मनुष्य के सब पग प्रभु ही निश्चित करता है, तब मनुष्य अपना मार्ग कैसे समझ सकता है?
25
जो मनुष्य उतावली में कहता है, ‘यह प्रभु को अर्पित है’, और उसकी मन्नत मानकर पुन: विचार करता है, तो वह जाल में फंसता है।
26
बुद्धिमान राजा दुर्जनों को छांट कर अलग करता, और उन पर दावने का पहिया चलवाता है।
27
मनुष्य की चेतना प्रभु का दीपक है, जो मनुष्य के सब भीतरी अंगों को प्रकाश देता है।
28
यदि राजा निष्ठावान और सच्चा है, तो वह सुरक्षित रहता है, धर्मपूर्ण आचरण से उसका सिंहासन टिका रहता है।
29
जवान पुरुष की सुन्दरता उसका बल होता है; पर बूढ़े मनुष्य की शोभा उसके सफेद बाल हैं।
30
जो घाव चोट लगने से होते हैं, उनसे बुराई दूर होती है; कोड़ों की मार हमारे शरीर के भीतरी अंगों को भी स्वस्थ कर देती है।
← Chapter 19
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 21 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31