bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 15
Proverbs 15
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 14
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 16 →
1
कोमल उत्तर देने से क्रोध शान्त हो जाता है; परन्तु कटु वचन से क्रोधाग्नि धधक उठती है।
2
बुद्धिमान के कंठ से ज्ञान की धारा प्रवाहित होती है; किन्तु मूर्ख अपने मुंह से केवल मूर्खता ही निकालता है।
3
प्रभु की दृष्टि सर्वव्यापी है; प्रभु हमारे प्रत्येक कार्य को देखता है, चाहे हम भला करें, चाहे बुरा!
4
मधुर वचन बोलनेवाली जिह्वा जीवन का वृक्ष है; पर छल-कपट की बातें बोलनेवाली जीभ से आत्मा को कष्ट होता है।
5
मूर्ख पुत्र अपने पिता की शिक्षाप्रद बातों का तिरस्कार करता है; परन्तु जो पुत्र अपने पिता की डांट-डपट को स्वीकार करता है, वह व्यवहारकुशल बन जाता है।
6
धार्मिक मनुष्य के घर में बहुत धन रहता है, परन्तु दुर्जन की आमदनी में घुन लग जाता है।
7
बुद्धिमान अपनी वाणी से ज्ञान का प्रसार करता है; पर मूर्ख का मस्तिष्क ऐसा नहीं कर पाता।
8
मूर्ख का बलि चढ़ाना भी प्रभु पसन्द नहीं करता। किन्तु निष्कपट मनुष्य की प्रार्थना से वह हर्षित होता है।
9
प्रभु दुर्जन के दुराचरण से घृणा करता है, किन्तु वह धर्म के मार्ग पर चलनेवाले व्यक्ति से प्रेम करता है।
10
जो मनुष्य पथभ्रष्ट हो जाता है, वह कठोर दण्ड पाता है; डांट-डपट की उपेक्षा करनेवाला मनुष्य समय से पहले मर जाता है।
11
अधोलोक और अतल पाताल भी प्रभु की दृष्टि से छिपे नहीं हैं; तब क्या मनुष्य का हृदय उससे छिपा रह सकता है?
12
हर बात की हंसी उड़ानेवाला डांट-डपट पसन्द नहीं करता; वह सलाह के लिए बुद्धिमान मनुष्य के पास नहीं जाता।
13
यदि हृदय प्रसन्न है तो चेहरे पर रौनक रहती है; किन्तु यदि हृदय दु:खित है तो अन्तर-आत्मा भी उदास रहती है।
14
जो मनुष्य समझदार है, उसका हृदय ज्ञान का प्यासा होता है, किन्तु मूर्ख मूर्खतापूर्ण बातों से अपना पेट भरता है।
15
जो मनुष्य दु:खी है, उसका हर दिन दु:ख में बीतता है, किन्तु जिस व्यक्ति का हृदय प्रसन्नता से भरा रहता है, वह मानो नित्य भोज में सम्मिलित होता है।
16
यदि मनुष्य प्रभु की भक्ति करता, और उसके पास थोड़ा ही धन है, तो उसका यह धन उस प्रचुर धन से श्रेष्ठ है, जिसके साथ अशान्ति जुड़ी है।
17
जहां प्रेम है, वहां सूखी रोटी भी मीठी लगती है पर जिस घर में घृणा का वास है, वहां अच्छे से अच्छा भोजन भी त्याज्य है।
18
उग्र स्वभाव का मनुष्य झगड़े की आग को भड़काता है; परन्तु विलम्ब से क्रोध करनेवाला व्यक्ति उसको मधुर वचन से बुझा देता है।
19
आलसी मनुष्य के मार्ग में, झाड़-झंखाड़ उगे होते हैं, पर निष्कपट व्यक्ति का मार्ग राजमार्ग के सदृश समतल होता है।
20
बुद्धिमती संतान के कारण पिता आनन्दित होता है; किन्तु मूर्ख संतान अपनी मां का तिरस्कार करती है।
21
जिस मनुष्य में समझ नहीं है, वह मूर्खता को ही आनन्द समझता है; किन्तु समझदार व्यक्ति सन्मार्ग पर चलता है।
22
बिना उचित सलाह के योजनाएं निष्फल हो जाती हैं; किन्तु यदि योजना में अनेक बुद्धिमानों की सम्मति प्राप्त हो, तो वह सफल हो जाती है।
23
समय पर उपयुक्त उत्तर देना मनुष्य को आनन्द प्रदान करता है; अवसर पर कही गई बात कितनी भली होती है।
24
बुद्धिमान का मार्ग उसको जीवन की ओर, ऊध्र्व लोक में ले जाता है, और वह अधोलोक में जाने से बच जाता है।
25
प्रभु दुर्जन का मकान तहस-नहस कर देता है; किन्तु वह विधवा की सम्पत्ति की रक्षा करता है।
26
प्रभु दुर्जन के विचारों से घृणा करता है; किन्तु शुद्ध हृदयवाले व्यक्ति के वचन से उसे प्रसन्नता होती है।
27
धन का लोभी मनुष्य, जो अन्याय से धन कमाता है, अपने परिवार को संकट में डालता है; पर घूस से घृणा करनेवाला व्यक्ति जीवित रहेगा।
28
उत्तर देने के पूर्व धार्मिक मनुष्य अपने मन में विचार करता है; किन्तु दुर्जन का मुंह बुरी बातें ही उगलता रहता है।
29
प्रभु धार्मिक व्यक्ति की प्रार्थना सुनता है, पर वह दुर्जन की ओर ध्यान नहीं देता।
30
सन्देशवाहक की आंखों की चमक से हृदय भी आनन्दित होता है; सुखद समाचार सुनकर हड्डियों में जान आ जाती है।
31
जो मनुष्य हितपूर्ण चेतावनियों पर ध्यान देता है, वह बुद्धिमानों के सत्संग में स्थान पाता है।
32
जो मनुष्य शिक्षा की बातों की उपेक्षा करता है, वह स्वयं अपना तिरस्कार करता है; पर डांट-डपट पर ध्यान देनेवाला व्यक्ति व्यवहार-कुशल बनता है।
33
प्रभु की भक्ति करना बुद्धि से शिक्षा प्राप्त करना है; आदर पाने के पूर्व विनम्र बनना आवश्यक है।
← Chapter 14
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 16 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31