bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 16
Proverbs 16
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 15
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 17 →
1
मनुष्य मन में योजनाएं बनाता है, परन्तु उनको सफल करना− यह प्रभु की इच्छा पर निर्भर है।
2
मनुष्य अपनी दृष्टि में अपने प्रत्येक आचरण को शुद्ध मानता है; किन्तु प्रभु उसकी आत्मा को तौलता है।
3
अपना कार्य प्रभु को सौंप दो, तो तुम्हारी योजनाएं अवश्य सफल होंगी।
4
प्रभु ने हर एक वस्तु को विशेष उद्देश्य के लिए रचा है; अत: दुर्जन निस्सन्देह दु:ख भोगेगा!
5
प्रत्येक अहंकारी व्यक्ति से प्रभु घृणा करता है; मैं निश्चय के साथ कहता हूं: प्रभु उसको अवश्य दण्ड देगा।
6
दुष्कर्म का प्रायश्चित्त करुणा और सच्चाई है; प्रभु की भक्ति करने से मनुष्य बुराई से बचा रहता है।
7
जब प्रभु मनुष्य के आचरण से प्रसन्न होता है, तब वह उसके शत्रुओं को भी उसके मित्र बना देता है।
8
अन्याय से कमाए गए अपार धन से, धर्म से कमाया गया थोड़ा धन श्रेष्ठ है!
9
मनुष्य मन में अपना मार्ग तो निश्चित करता है पर उस पर चलना, यह प्रभु के हाथ में होता है।
10
राजा के मुंह में दिव्य वाणी निवास करती है, अत: न्याय करने में वह गलती नहीं करता।
11
सच्चा तराजू और धर्म-कांटा, नाप-तौल के सब बाट प्रभु ने ही निश्चित किए हैं।
12
दुष्कर्म करना राजा के लिए घृणित कार्य है; क्योंकि उसका सिंहासन धर्म से ही स्थिर रहता है।
13
धर्म-वचन कहनेवाले मनुष्य से राजा प्रसन्न होता है; वह सच बोलनेवाले व्यक्ति से प्रेम करता है।
14
राजा का क्रोध मृत्यु-दूत के समान है, पर बुद्धिमान मनुष्य उसको ठण्डा कर देता है।
15
राजा के मुख की चमक जीवन प्रदान करती है; उसकी कृपा मानो वर्षा के बादल हैं, जो फसल पकने के समय जल बरसाते हैं।
16
बुद्धि की प्राप्ति सोना को प्राप्त करने से श्रेष्ठ है; समझदार बनना चांदी को पाने से कहीं अधिक मूल्यवान है।
17
बुराई से दूर रहना निष्कपट मनुष्य का सदाचरण है। जो मनुष्य अपने आचरण की चौकसी करता है, वह अपने जीवन की रक्षा करता है।
18
मनुष्य विनाश के पहले अहंकारी, और पतन के पूर्व घमण्डी हो जाता है।
19
घमण्डी मनुष्य के साथ उसकी लूट-मार में हिस्सा बांटने की अपेक्षा गरीब मनुष्य के साथ विनम्रता से रहना श्रेष्ठ है।
20
जब मनुष्य प्रभु के वचन पर ध्यान देता है, तब वह सफल होता है; धन्य है वह मनुष्य जो प्रभु पर भरोसा करता है।
21
जिसके मस्तिष्क में बुद्धि का निवास है, वह समझदार कहलाता है; मधुर वचन बोलने से मनुष्य अपनी विद्या में वृद्धि करता है।
22
जिस मनुष्य में बुद्धि है, उसके पास जीवन का झरना है। पर मूर्ख व्यक्ति की ताड़ना स्वयं उसकी मूर्खता है।
23
बुद्धिमान मनुष्य का मन उसके वचन को ज्ञान से परिपूर्ण करता है, और उसकी वाणी में विद्या की वृद्धि करता है।
24
मीठे वचन मधु की तरह हैं जो प्राण को मीठा लगता है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है।
25
एक ऐसा भी मार्ग है जो मनुष्य को उचित प्रतीत होता है; किन्तु वह पथिक को मृत्यु के द्वार पर पहुंचाता है।
26
मजदूर की भूख ही उसको काम करने के लिए प्रेरित करती है; पेट ही उसको विवश करता है।
27
अधर्मी मनुष्य बुराई की योजनाएं बनाता है; उसकी वाणी मानो धधकती अग्नि है।
28
कुटिल मनुष्य झगड़ा उत्पन्न करता है, कानाफूसी करनेवाला घनिष्ठ मित्रों में भी फूट डाल देता है।
29
हिंसा करनेवाला मनुष्य अपने पड़ोसी को फुसलाता है, और उसको बुरे मार्ग पर ले जाता है।
30
आंख से सैन करनेवाला मनुष्य छल-कपट की योजनाएं बनाता है; और जो ओंठ चबाता है, वह दुष्कर्म करता है।
31
जिस सिर के बाल दीर्घ आयु के कारण पके हैं, वह सुन्दर मुकुट के सदृश है। यह मुकुट सदाचरण के द्वारा प्राप्त होता है।
32
विलम्ब से क्रोध करनेवाला मनुष्य महा योद्धा से श्रेष्ठ है; अपने मन पर संयम रखनेवाला मनुष्य उस विजेता से श्रेष्ठ है जो नगर को जीतता है।
33
निर्णय करने के लिए चिट्ठी डाली जाती है; पर निर्णय करना प्रभु के हाथ में है।
← Chapter 15
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 17 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31