bible
ra
🌐 Language
English
Español
Français
Deutsch
Português
Italiano
Nederlands
Русский
中文
日本語
한국어
العربية
Türkçe
Tiếng Việt
ไทย
Indonesia
All Languages
Home
/
Hindi
/
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
/
Proverbs 13
Proverbs 13
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
← Chapter 12
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 14 →
1
बुद्धिमान पुत्र अपने पिता की शिक्षा की बातें सुनता है, परन्तु पिता की हंसी उड़ानेवाला कुपुत्र डांट-कपट पर भी ध्यान नहीं देता।
2
सज्जन अपने मीठे वचनों से मीठा फल ही खाता है; किन्तु विश्वासघाती मनुष्य की इच्छा सदा हिंसा ही होती है।
3
अपनी वाणी पर संयम रखनेवाला मनुष्य अपने जीवन की रक्षा करता है; पर व्यर्थ गाल बजानेवाला व्यक्ति अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारता है।
4
आलसी मनुष्य के हृदय में इच्छाएं उत्पन्न होती हैं, पर वह उनको पूरा नहीं कर पाता; किन्तु कठोर परिश्रम करनेवाले की सब अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं।
5
धार्मिक मनुष्य झूठ से घृणा करता है; पर दुर्जन निर्लज्जता और बदनामी के काम करता है।
6
धार्मिकता उस मनुष्य की रक्षा करती है, जिसका आचरण निष्कपट होता है; पर पाप दुर्जन को उखाड़कर फेंक देता है।
7
झूठी शानवाला व्यक्ति धन-सम्पत्ति न होने पर भी धनी होने का ढोंग करता है; प्रदर्शन को पसन्द न करनेवाला मनुष्य धनी होने पर भी निर्धन होने का बहाना करता है।
8
मनुष्य का जीवन उसके धन से बच सकता है; पर गरीब के पास अपने प्राण की रक्षा के लिए कुछ नहीं होता।
9
धार्मिक मनुष्य का प्रकाश आनन्द प्रदान करता है; किन्तु दुर्जन का दीया बुझ जाता है।
10
अविवेकी मनुष्य घमण्ड के कारण लड़ाई-झगड़े मोल लेता है; पर दूसरों की सलाह माननेवाला मनुष्य निस्सन्देह बुद्धिमान है।
11
अचानक प्राप्त हुआ धन घर में टिकता नहीं; पर अपने परिश्रम से थोड़ा-थोड़ा धन एकत्र करनेवाला मनुष्य उसको और बढ़ाता है।
12
जब आशा पूरी होने में विलम्ब होता है तब हृदय उदास हो जाता है; पर इच्छा की पूर्ति का अर्थ है: जीवन-वृक्ष!
13
जो मनुष्य परमेश्वर के वचन को तुच्छ समझता है, वह स्वयं अपने विनाश का कारण बनता है! पर प्रभु की आज्ञाओं का आदर करनेवाला पुरस्कार पाएगा!
14
बुद्धिमान व्यक्ति के शिक्षाप्रद वचन जीवन के झरने हैं, जिनके द्वारा मनुष्य मृत्यु के फंदे से बचता है।
15
सद्बुद्धि के द्वारा मनुष्य लोगों का कृपापात्र बनता है, किन्तु धर्महीन व्यक्ति का आचरण उसके विनाश का कारण होता है।
16
व्यवहार-कुशल व्यक्ति बुद्धि से अपने कार्य करता है, परन्तु मूर्ख अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करता है।
17
बुरा राजदूत जनता को संकट में डालता है, पर विश्वासयोग्य राजदूत सुखद समाचार लाता है।
18
जो मनुष्य शिक्षा की उपेक्षा करता है, वह गरीबी और अपमान का जीवन बिताता है; पर चेतावनी पर ध्यान देनेवाला मनुष्य सम्मान का पात्र बनता है।
19
जब इच्छा पूर्ण हो जाती है तब मनुष्य को उसका स्वाद मधुर लगता है। पर दुराचार के मार्ग को छोड़ना मूर्ख को घृणित लगता है।
20
जो मनुष्य बुद्धिमानों का सत्संग करता है, वह स्वयं बुद्धिमान बनता है; पर मूर्खों का साथी विपत्ति में पड़ता है।
21
अनिष्ट पापी मनुष्य के पीछे लगा रहता है; किन्तु धार्मिक व्यक्ति को समृद्धि प्राप्त होती है।
22
सज्जन अपने वंश के लिए पैतृक सम्पत्ति छोड़ जाता है; किन्तु पापी का धन धार्मिक मनुष्य के हाथ लगता है।
23
गरीब किसान की परती भूमि भी भरपूर फसल उत्पन्न करती है, पर अन्यायी मालगुजार उसको हड़प जाते हैं।
24
जो पिता अपने पुत्र को दण्ड नहीं देता, वह उससे प्रेम नहीं करता; क्योंकि जो पिता अपने पुत्र से प्रेम करता है, वह पुत्र को अनुशासित करने में देर नहीं करता।
25
धार्मिक मनुष्य के पास अपनी भूख तृप्त करने के लिए पर्याप्त भोजन रहता है; किन्तु दुर्जन को कभी पेट-भर भोजन नहीं मिलता।
← Chapter 12
Jump to:
Chapter 1
Chapter 2
Chapter 3
Chapter 4
Chapter 5
Chapter 6
Chapter 7
Chapter 8
Chapter 9
Chapter 10
Chapter 11
Chapter 12
Chapter 13
Chapter 14
Chapter 15
Chapter 16
Chapter 17
Chapter 18
Chapter 19
Chapter 20
Chapter 21
Chapter 22
Chapter 23
Chapter 24
Chapter 25
Chapter 26
Chapter 27
Chapter 28
Chapter 29
Chapter 30
Chapter 31
Chapter 14 →
All chapters:
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31